होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस की चालाकी से हुआ पर्दाफाश, कांग्रेस नेता पर गिर सकती है गाज

कानपुर
उत्तर प्रदेश के कानपुर में कांग्रेस नेता राजेश सिंह के होटल में सेक्स रैकेट पकड़ने से हड़कंप मच गया है। पुलिस यहां खुद ग्राहक बनकर पहुंची है। उसे इसके बारे में जानकारी मिली थी, जिसके बाद पुलिस की टीम ने होटल में छापा मारकर कमरों से सात युवतियों, चार युवकों और मैनेजर को पकड़ा है। इस मामले पर कांग्रेस नेता राजेश सिंह ने बताया कि होटल उनका है, लेकिन उन्होंने उसे दो लोगों को किराये पर दे रखा है।

पुलिस को लगातार मिल रही थीं शिकायतें
सैक्स रैकेट को लेकर पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी, जिसके बाद उसने यह एक्शन लिया। एसीपी आकांक्षा पांडेय ने आरोपियों को पकड़ने के लिए एक पुलिसकर्मी को भेजा था। होटल पहुंचने पर पुलिसकर्मी को कई लड़कियां व लड़के दिखे। इस दौरान रिसेप्शन पर एक युवक उनसे मिला और उसने होटल में रुकने और लड़कियों के बारे में इशारे किए। उसने लड़कियों के एक हजार से 20 हजार रुपये तक के रेट बताए।
 
पुलिस ने होटल का मैनेजर भी पकड़ा
इसके बाद ही पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी और छापेमारी की। एसीपी ने छापेमारी के बाद बताया कि होटल का मैनेजर हर्ष गुप्ता भी पकड़ा गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि इसी होटल में वर्ष 2023 में भी क्राइम ब्रांच ने छापेमारी कर युवक-युवतियों को पकड़ा था। कांग्रेस नेता की बात करें तो वह रतनलाल नगर में रहते हैं और रेल बाजार में राजेन्द्रा पैलेस के नाम से उनका होटल है। 

admin

Related Posts

यूपी में बिजली महंगी होने की आशंका, 20% बढ़ोतरी के प्रस्ताव ने बढ़ाई चिंता

लखनऊ उत्तर प्रदेश के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं के लिए आने वाले कुछ महीने काफी हलचल भरे रहने वाले हैं. राज्य की बिजली कंपनियों ने घाटे की दुहाई देते हुए बिजली…

बरेली में मस्जिद पर बुलडोजर चला, कोर्ट के आदेश पर अवैध निर्माण ढहा, पुलिस फोर्स की मौजूदगी में कार्रवाई

 बरेली उत्तर प्रदेश के बरेली में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है. इसी क्रम में भोजीपुरा इलाके के पिपरिया गांव में अवैध तरीके से बनी मस्जिद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 1 views
अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी