निक्की केस: पिता ने CM योगी से कहा- आरोपी को मिलनी चाहिए एनकाउंटर सजा

नई दिल्ली 
ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में दहेज के लालच में एक महिला को उसी के बेटे के सामने जिंदा जला दिया गया। महिला की पहचान निक्की के तौर पर हुई है जिसे उसी के पति ने मारपीट पर जिंदा जला दिया। पुलिस ने बहन कंचन की शिकायत पर पति के साथ-साथ महिला की सास, ससुर और देवर के खिलाफ केज दर्ज किया है। पति को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्यों की तलाश जारी है। घटना गुरुवार रात की है जब पति विपिन ने पहले पत्नी निक्की को मारा, इसके बाद उसे लाइटर से जला दिया। इस खौफनाक घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस बीच निक्की के पिता ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आरोपी के एनकाउंटर की मांग की है और उनके घर पर बुलडोजर ऐक्शन की भी मांग की है।

मीडिया से बात करके हुए निक्की के पिता भिकारी सिंह पायला ने कहा, वे हत्यारे हैं, उन्हें गोली मार देनी चाहिए और उनका घर तहस-नहस कर देना चाहिए। मेरी बेटी पार्लर चलाकर अपने बेटे का पालन-पोषण कर रही थी। उन्होंने उसे प्रताड़ित किया। पूरा परिवार इस साजिश में शामिल था और उन्होंने मेरी बेटी को मार डाला। उन्होंने बताया कि निक्की अपने ससुराल वालों से अपनी जिंदगी के बारे में ज्यादा बात नहीं करती थी। वह नहीं चाहती थी कि मैं परेशान होऊं, इसलिए उसने शादी को कामयाब बनाने की पूरी कोशिश की। लेकिन वे हत्यारे हैं।

निक्की के पिता सीएम योगी आदित्यनाथ से ऐक्शन की मांग करते हुए कहा, वे जेबकतरों के पैर में गोली मार देते हैं और इन हत्यारों को नहीं मारते? यह भाजपा सरकार है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विपिन किसी और के साथ रिश्ते में था और निक्की को रास्ते से हटाना चाहता था। निक्की ने कहा, बेटे और मां को फांसी होनी चाहिए। मेरी बेटी बहुत दर्द में मरी।

शिकायत में क्या-क्या आरोप?
निक्की और उसकी बहन कंचन की साल 2016 में एक ही घर में शादी हुई थी। निक्की की शादी विपिन से और कंचन की शादी उसके भाई रोहित से हुई थी। कंचन की तरफ से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक गुरुवार की शाम को पति विपिन और सास दया ने निक्की पर हमला किया। कंचन बचाने आई तो उसे भी मारा गया। इसके बाद विपिन ने पेट्रोल डालकर निक्की को जिंदा जला दिया। निक्की के 8 साल के बेटे का भी एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह पता रहा है कि पापा ने पहले मम्मी को चाटा मारा फिर कुछ डालकर लाइटर से आग लगा दी। इसके अलावा एक और वीडियो सामने आया है जिसमें विपिन निक्की के बाल पकड़कर उसे खींचता नजर आ रहा है। कंचन ने बताया था कि शादी में ससुरालवालों को एसयूवी दी गई थी लेकिन उनकी मांग बढ़ती जा रही थी जिसके चलते वह निक्की को प्रताड़ित करते थे। उसके मायके वालों ने एसयूवी के अलावा एक और गाड़ी भी उन्हें दी थी लेकिन इसके बावजूद वह और 35 लाख रुपए मांग रहे थे।

 

admin

Related Posts

2027 चुनाव से पहले भाजपा का मिशन मोड, गोरखपुर में कार्यकर्ताओं को योगी ने भरा जोश

गोरखपुर  उत्तर प्रदेश में अगले साल यानी 2027 में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारी में जुटे हैं। इस बीच रविवार को गोरखपुर में भाजपा…

हाईकोर्ट आदेश के बाद लखनऊ में तनाव, विरोध के दौरान वकीलों पर लाठीचार्ज

लखनऊ राजधानी लखनऊ में वकीलों के अवैध चैंबरों पर रविवार को बुलडोजर चला। हाईकोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई हुई। नगर निगम, पुलिस व जिला प्रशासन की टीमों ने सुबह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

हवाई ईंधन खपत को लेकर IPL पर उठे पर्यावरण और खर्च के सवाल

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 1 views
हवाई ईंधन खपत को लेकर IPL पर उठे पर्यावरण और खर्च के सवाल

CSK vs SRH प्रीव्यू: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट से समझिए मैच का पूरा हाल

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 2 views
CSK vs SRH प्रीव्यू: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट से समझिए मैच का पूरा हाल

पंजाब किंग्स के खिलाफ RCB की पारी से शुरुआत, टॉस PBKS के नाम

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
पंजाब किंग्स के खिलाफ RCB की पारी से शुरुआत, टॉस PBKS के नाम

DC vs RR अरुण जेटली स्टेडियम में आज होगा रन बरसात का मुकाबला

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
DC vs RR अरुण जेटली स्टेडियम में आज होगा रन बरसात का मुकाबला

PBKS vs RCB Pitch Report: धर्मशाला में किसका चलेगा जादू? प्लेऑफ की जंग आज

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
PBKS vs RCB Pitch Report: धर्मशाला में किसका चलेगा जादू? प्लेऑफ की जंग आज

शुभमन गिल और जोस बटलर की फिफ्टी गई बेकार, KKR की बड़ी जीत से प्लेऑफ रेस रोमांचक

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
शुभमन गिल और जोस बटलर की फिफ्टी गई बेकार, KKR की बड़ी जीत से प्लेऑफ रेस रोमांचक