अवैध कब्जों पर चला प्रशासन का डंडा, तोमर बंधुओं की संपत्ति कुर्क

रायपुर

राजधानी में फरार चल रहे कुख्यात तोमर बंधुओं वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. बुधवार को सेशन कोर्ट द्वारा तोमर बंधुओं की अग्रिम जमानत खारिज किए जाने और संपत्ति कुर्क करने की मंजूरी मिलने के बाद आज जिला प्रशासन की टीम ने उनकी संपत्तियों को कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

3,000 स्क्वायर फीट की संपत्ति कुर्क
SDM नंद कुमार चौबे, तहसीलदार पुलिस की टीमों ने तोमर बंधुओं के भाठागांव स्थित तोमर बंधुओं के साईं विला मकान और जमीन को कुर्क किया है. कुर्क की गई संपत्ति कुल 3,000 स्क्वायर फीट है, जिसमें वीरेंद्र और रोहित दोनों भाइयों की 1,500-1,500 स्क्वायर फीट की संपत्ति है. इसके अलावा राजधानी के आसपास स्थित उनकी तीन और जमीनों की कुर्की की कागजी कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है.

बता दें, तोमर बंधुओं के लगातार 2 महीने से फरार रहने के चलते SSP डॉ. लाल उमेद सिंह ने पहले ही दोनों भाइयों की गिरफ्तारी पर 5-5 हजार का इनाम घोषित कर रखा है. साथ ही पुलिस ने उनकी संपत्तियों को कुर्क करने की मांग कोर्ट से की थी, जिसे बुधवार को अदालत ने मंंजूरी दे दी. कोर्ट से कलेक्टर को कुर्की के आदेश मिलने के बाद प्रशासनिक टीम ने यह कार्रवाई शुरू की.

बचाव पक्ष की आपत्ति
तोमर बंधुओं के वकील ने कुर्की आदेश पर आपत्ति जताई है. उनका कहना है कि उन्होंने 18 अगस्त को आवेदन दायर किया था. जिस पर 20 अगस्त को सुनवाई तय थी. लेकिन उससे पहले ही बिना पक्ष सुने कुर्की आदेश जारी कर दिया गया, जो न्यायसंगत नहीं है. इस पर अब गुरुवार को कोर्ट में सुनवाई होगी.

  • admin

    Related Posts

    डिजिटल क्रांति से बदली राजस्व न्याय व्यवस्था, छत्तीसगढ़ की ई-कोर्ट परियोजना ने बनाई नई पहचान

    अब न्याय होगा ऑनलाइन: छत्तीसगढ़ की राजस्व ई-कोर्ट परियोजना बनी डिजिटल सुशासन की नई मिसाल डिजिटल क्रांति से बदल रही है राजस्व न्याय व्यवस्था विशेष लेख        …

    नदियों को बचाने के लिए सख्त हुए राज्यपाल रमेन डेका, अवैध रेत उत्खनन पर जताई नाराजगी

    अवैध रेत उत्खनन पर राज्यपाल रमेन डेका सख्त बोलेः नदियों के अस्तित्व से खिलवाड़ मंजूर नहीं रायपुर  छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेश की नदियों और बड़े नालों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    मीरा आंद्रीवा ने क्रिस्टिया को 6-0, 6-3 से हराकर फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में किया प्रवेश

    • By admin
    • June 3, 2026
    • 0 views
    मीरा आंद्रीवा ने क्रिस्टिया को 6-0, 6-3 से हराकर फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में किया प्रवेश

    क्रिकेट से ब्रांड तक धमाका: वैभव सूर्यवंशी की बढ़ती फेम और करोड़ों की डील्स

    • By admin
    • June 3, 2026
    • 3 views
    क्रिकेट से ब्रांड तक धमाका: वैभव सूर्यवंशी की बढ़ती फेम और करोड़ों की डील्स

    घरेलू क्रिकेट के स्टार साईराज बहुतुले को मिली नई भूमिका, अब टीम इंडिया के बॉलिंग कोच बने

    • By admin
    • June 3, 2026
    • 2 views
    घरेलू क्रिकेट के स्टार साईराज बहुतुले को मिली नई भूमिका, अब टीम इंडिया के बॉलिंग कोच बने

    25 गोल, 10 स्कोरर और ऐतिहासिक जीत: भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम का दमदार प्रदर्शन

    • By admin
    • June 3, 2026
    • 3 views
    25 गोल, 10 स्कोरर और ऐतिहासिक जीत: भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम का दमदार प्रदर्शन

    FIFA World Cup में चमकेंगे भारतीय जड़ें रखने वाले सितारे, जानिए किस टीम से खेलेंगे ये 4 खिलाड़ी

    • By admin
    • June 3, 2026
    • 2 views
    FIFA World Cup में चमकेंगे भारतीय जड़ें रखने वाले सितारे, जानिए किस टीम से खेलेंगे ये 4 खिलाड़ी

    टीम इंडिया चयन को लेकर नया नियम? BCCI ने रोहित-हार्दिक को दिया फिटनेस अल्टीमेटम

    • By admin
    • June 2, 2026
    • 2 views
    टीम इंडिया चयन को लेकर नया नियम? BCCI ने रोहित-हार्दिक को दिया फिटनेस अल्टीमेटम