एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना में तीन दोस्तों की गई जान, गंगास्नान के बाद हुआ हादसा

दादरी
दादरी क्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार रात वैगन आर कार और ट्रक में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में वैगन आर कार चालक सहित तीन की मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए। कार में कुल छह लोग सवार थे। ये सभी आपस में दोस्त थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित के स्वजन को सूचित कर मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टक्कर इतनी जोरदार थी की कार के परखच्चे उड़ गए। हाइड्रा की मदद से कार को ट्रक से अलग किया गया। वहीं घायलों को बचाने के लिए पुलिसकर्मियों ने राहत व बचाव कार्य के अलावा अस्पताल में रक्तदान भी किया। पुलिस के अनुसार कोसीकलां मथुरा का रहने वाला कार चालक गौरव अपनी टैक्सी में पांच लोगों को लेकर हरिद्वार से फरीदाबाद लौट रहा था। वह बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े दस बजे दादरी क्षेत्र के बील अकबरपुर के पास ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के पास पहुंचा तो वहीं सड़क किनारे खड़े ट्रक में कार की जबरदस्त टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार की स्थिति देखकर हाइड्रा मंगाई और कार की बाडी को काटकर लोगों को बाहर निकाला।

चालक गौरव समेत लोकेश निवासी हनुमान नगर खेड़ीपुल, गौतम निवासी जंवा छांयसा फरीदाबाद को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोंडला होडल पलवल निवासी ललित की हालत गंभीर है। हरविंदर निवासी छांयसा फरीदाबाद हरियाणा, कुलदीप निवासी जंवा छायंसा फरीदाबाद घायल हैं। सभी का उपचार चल रहा है।

घायलों की जान बचाने के लिए चार पुलिसकर्मियों ने रक्तदान भी किया। इधर, घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। ट्रक व कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। दादरी कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि कार सवार हरिद्वार से गंगा स्नान कर फरीदाबाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ है।

दो घायलों को शारदा अस्पताल व एक को फरीदाबाद में भर्ती कराया गया है। प्रथम दृष्टया जांच में वैगन आर कार खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई है। वास्तविक स्थिति का पता ट्रक चालक की गिरफ्तारी के बाद चलेगा। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

  • admin

    Related Posts

    7 साल बाद भारत दौरे की तैयारी में शी जिनपिंग? दिल्ली में BRICS मंच पर पुतिन संग दिख सकते हैं नजर

    नई दिल्ली भारत और चीन के रिश्ते में बहुत जल्द नया मोड़ देखने को मिल सकता है. भारत-चीन लगातार अपने संबंध सुधार रहे हैं. पीएम मोदी और शी जिनपिंग की…

    ‘राष्ट्रवादियों की सरकार बनेगी’, शुभेंदु अधिकारी के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल

    कोलकाता मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार राष्ट्रवादियों की सरकार होगी, और यह भारतीय परंपरा और संस्कृति को बनाए रखेगी तथा राज्य की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

    • By admin
    • May 20, 2026
    • 3 views
    IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

    WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

    • By admin
    • May 20, 2026
    • 3 views
    WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

    सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

    • By admin
    • May 20, 2026
    • 3 views
    सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

    IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

    चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 4 views
    चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

    चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस