सरकार ने लगाए ताले, अब कौन लौटाएगा यूजर्स के पैसे? Dream11, Zupee और MPL पर कार्रवाई

नई दिल्ली

Real Money Gaming यानी RMG को ड्रग्स से भी ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है. IT मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि इससे देश में सुसाइड बढ़ रहे हैं और लोअर मिडिल क्साल का इससे सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है. 

Promotion and Regulation of Online Gaming Bill, 2025 पास कर दिया है. इसके बाद से  भारत की Real-Money Gaming इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है. बड़े गेमिंग प्लेटफ़ॉर्म्स ने तुरंत अपने पैसे वाले गेम्स को बंद कर दिया है. हालांकि ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर पर अब भी ये ऐप्स उपलब्ध हैं. 

Dream11, Pokerbazi और MPL जैसे प्लेटफॉर्म्स ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है कि सरकार के इस कदम के बाद उन्हें अपने बिजनेस को बंद करना पड़ रहा है. इन कंपनियों ने यूजर्स को भरोसा दिलाया है कि जितने यूजर्स का पैसे लगा है वो 100% सेफ है और उसे कंपनी वापस कर देगी. 

नए कानून में साफ कहा गया है कि अब किसी भी Real-Money Game, उसके प्रोमोेशन और ट्रांजैक्शन की इजाजत नहीं होगी. नियम तोड़ने वालों पर सख्त ऐक्शन होगा. यहां तक की कंपनीज को 1 करोड़ रुपये तक फाइन और 3 साल तक की जेल भी हो सकती है, जबकि प्रोमोटर्स पर 50 लाख रुपये तक का फाइन और दो साल तक जेल का प्रावधान है. 

भारत बनेगा Gaming Hub: पीएम मोदी

सरकार  ने यह भी कहा है कि E-sports और Social Games को प्रोमोट किया जाएगा और इसके लिए एक National Gaming Commission बनेगा. पीम मोदी ने X पर लिखा है कि भारत को गेमिंग हब बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है. सरकार Esports और Social Gaming एजुकेशन पर काम करेगी. गौरतलब है कि हाल ही में Esports Worldcup रियाद में आयोजित किया गया था जिसमें भारतीय टीम ने भी हिस्सा लिया था. 2027 में होने वाले Olympic में भी इस बार Esports को जगह दी गई है. 

बैन का असर सिर्फ Real Money Gaming पर है

सबसे ज्यादा असर रियल मनी गेमिंग ऐप्स पर पड़ा है. Zupee ने अपने सारे Real-Money Games बंद कर दिए हैं, लेकिन उसने Ludo Supreme, Ludo Turbo, Snakes & Ladders और Trump Card Mania जैसे फ्री टु प्ले गेम्स को जारी रखा है. PokerBaazi ने भी ऑपरेशन्स रोक दिए हैं. इसी तरह Dream11 और My11Circle ने भी फैंटेसी गेम्स बंद कर दिए हैं. 

नए नियम का असर Esports और Social Gaming पर नहीं पड़ेगा. क्योंकि Online Gaming Bill 2025 के मुताबिक उन गेम्स पर कोई असर नहीं होगा जहां पैसे लगा कर आप गेमप्ले बेहतर करते हैं. उदाहरण के तौर पर Clash of clash जैसे गेम्स में भी इन ऐप परजेच होता है, लेकिन यहां यूजर पैसे दे कर ज्यादा पैसे नहीं कमाता, बल्कि वो अपने स्किन्स और गन्स अपग्रेड करता है. दूसरी तरफ Dream11 जैसे प्लेटफॉर्म्स पर लोग इस उम्मीद में पैसे लगाते हैं कि उन्हें जीतने पर करोड़ों रुपये मिलेंगे जो एक तरह का सट्टा और जुआ ही है. 

MPL ने नए डिपॉजिट लेने पर रोक लगा दी है, लेकिन यूजर्स अपना पैसा निकाल सकते हैं. GamesKraft ने Add Cash और Gameplay रोक दिए हैं लेकिन Withdrawl चालू रखा है. Games24x7 (My11Circle) ने भी डिपॉजिट रोक दिए हैं. वहीं Probo जैसे नए प्लेटफॉर्म ने भी Real-Money Games को तुरंत बंद कर दिया है और अब फ्री मॉडल की ओर बढ़ने की तैयारी कर रहा है.

सरकार का कहना है कि यह कदम पब्लिक इंट्रेस्ट में लिया गया है. उनका कहना है कि Real-Money Games से फिनांशियल नुकसान, मेंटल स्ट्रेस और एडिक्शन जैसी प्रॉब्लम बढ़ रही थीं. इसके अलावा डिजिटल वॉलेट और क्रिप्टो के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग और इलिगल फंडिंग का भी रिस्क बढ़ा था. 

गैरतलब है कि कुछ इंडस्ट्री बॉडीज जैसे FIFS, AIGF और EGF ने इसका विरोध किया है. उनका कहना है कि इससे भारतीय कंपनियों का नुकसान होगा और इलिगल प्लेटफॉर्मस को फायदा मिलेगा. कुछ एक्सपर्ट्स  का मानना है कि यह  कानून बिजनेस करने के अधिकार यानी Article 19(1)(g) के खिलाफ जा सकता है. RMG इंडस्ट्री का कहना है कि ब्लैंकेट बैन से फ्यूचर जॉब का खतरा हो सकता है. 

admin

Related Posts

महाजंग के कारण एयर इंडिया ने रद्द की अबू धाबी की सभी और दुबई की 5 फ्लाइट्स

 नई दिल्ली मध्य पूर्व (Middle East) में गहराते युद्ध के बादलों ने अंतरराष्ट्रीय हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है. कई देशों द्वारा अपने एयरस्पेस (वायु क्षेत्र) को बंद करने…

18 लाख से ज्यादा बाइक-स्कूटर की बिक्री, 28 दिनों में इन कंपनियों की सेल रही टॉप

 नई दिल्ली भारतीय टू-व्हीलर मार्केट के लिए फरवरी शानदार महीना रहा है. इस महीने ऑटोमोबाइल कंपनियों ने बेहतरीन सेल की है. SIAM (सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स) ने  बताया कि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 1 views
FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 1 views
ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 0 views
बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय