37 घंटे चर्चा पर नाराज सांसद उमेश पटेल ने उठाई मांग, खर्च वसूली की हो संसद से

नई दिल्ली

संसद का मॉनसून सत्र हंगामेदार रहा. लोकसभा में चर्चा के लिए 120 घंटे का समय तय था, लेकिन चर्चा हुई महज 37 घंटे ही. इसमें भी बड़ा हिस्सा ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा का है. मॉनसून सत्र के अंतिम दिन एक निर्दलीय सदस्य ने सदन में गतिरोध के लिए सांसदों के वेतन में कटौती की मांग करते हुए संसद भवन परिसर में प्रोटेस्ट किया.

केंद्र शासित प्रदेश दमन और दीव के निर्दलीय सांसद उमेश पटेल ने गुरुवार को एक बैनर लेकर प्रोटेस्ट किया. उमेश पटेल ने मांग की है कि सदन की कार्यवाही नहीं चलने देने के लिए इस पर हुए खर्च का पैसा सांसदों की सैलरी से वसूला जाए. उमेश पटेल जो बैनर लेकर पहुंचे थे, उस पर 'माफी मांगो, सत्ता पक्ष और विपक्ष माफी मांगो' लिखा था.

उन्होंने इसे लेकर कहा कि मेरी सरकार से मांग है, सदन न चलने पर सांसदों को वेतन समेत अन्य लाभ न दें. उमेश पटेल ने कहा कि इस सत्र के लिए सदन पर हुआ खर्च भी सांसदों की जेब से वसूल किया जाए. उन्होंने कहा कि सदन जब चला ही नहीं, तो इस पर हुए खर्च का भुगतान जनता क्यों करे.

सत्तापक्ष और विपक्ष, दोनों से निर्दलीय सांसद की मांग- देश की जनता से माफी मांगें
सत्तापक्ष और विपक्ष, दोनों से निर्दलीय सांसद की मांग- देश की जनता से माफी मांगें

उमेश पटेल दमन और दीव से निर्दलीय सांसद हैं. उन्होंने जो बैनर लेकर प्रोटेस्ट किया, उस पर सत्तापक्ष और विपक्ष, दोनों से ही देश की जनता से माफी मांगने की अपील की गई थी. उमेश पटेल ने यह बैनर लेकर सदन में पूरे सत्र चले गतिरोध के खिलाफ संसद भवन परिसर में प्रोटेस्ट किया.

गौरतलब है कि लोकसभा में चर्चा के लिए 120 घंटे का समय तय था, लेकिन 37 घंटे ही चर्चा हो सकी. सदन में चर्चा के लिए आवंटित कुल समय का दो तिहाई से भी ज्यादा समय हंगामे की भेंट चढ़ गया. लोकसभा में इस दौरान 14 बिल पेश हुए, जिनमें से 12 पारित हुए. ज्यादातर विधेयक गतिरोध के कारण बिना चर्चा के ही पारित कर दिए गए. एक विधेयक सलेक्ट कमेटी और एक जेपीसी को भेजा गया.

admin

Related Posts

सैटेलाइट तस्वीरों में खुलासा: ईरान पर हमले की तैयारी कर रहा है अमेरिका

न्यूयॉर्क मध्य पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव फिर चरम पर पहुंच गया है. सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि अमेरिकी सैन्य अड्डों पर लड़ाकू विमानों, टैंकरों…

जापान की छुपी तस्वीर: हाईटेक छवि के पीछे भी लोग हैं आर्थिक तंगी में

टोक्यो  यह खबर तो आपको भी पता चल गई होगी कि जापान में संपन्‍न हुए हालिया चुनाव में लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता सनाए तकाची ने 75.7 फीसदी सीटों पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

  • By admin
  • February 11, 2026
  • 2 views
सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

  • By admin
  • February 11, 2026
  • 0 views
सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 3 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!