सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, GST से प्रभावित शेयरों में चमक, ये 10 शेयर सबसे आगे

मुंबई 

जीएसटी सुधारों (GST Reforms) को लेकर सरकार के ऐलान का असर भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) पर जारी है और सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भी सेंसेक्स-निफ्टी (Sensex-Nifty) ग्रीन जोन में क्लोज हुए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 142 अंकों की उछाल के साथ बंद हुआ, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की निफ्टी इंडेक्स भी 25,000 के पार बंद हुआ. 

शुरुआत से ही ग्रीन जोन में रहे इंडेक्स
शेयर मार्केट में कारोबार के दौरान गुरुवार को Sensex-Nifty दिनभर ग्रीन जोन में कारोबार किया, हालांकि कभी ये तेज रफ्तार से भागते दिखे, तो कभी उस तेजी से फिसलते हुए नजर आए. बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 81,857.84 की तुलना में 82,220 पर खुला, लेकिन बाजार बंद होने पर ये 142.87 अंकों की बढ़त के साथ 82,000.71 पर क्लोज हुआ. निफ्टी का भी ऐसा ही हाल रहा और इस एनएसई इंडेक्स ने अपने बुधवार के बंद 25,050.55 से उछलकर 25,142 पर कारोबार शुरू किया और फिर अंत में इसने भी महज 33.20 अंक की तेजी लेकर 25,083.75 पर क्लोजिंग की. 

एक्सपर्ट ने बताया- क्यों उछले फार्मा शेयर?
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के रिसर्च चीफ विनोद नायर के मुताबिक, भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला रुख रहा, क्योंकि हालिया तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली की और पहली तिमाही के कमजोर नतीजों के कारण प्रीमियम वैल्यूएशन को लेकर चिंतित नजर आए. उन्होंने कहा कि बाजार में सतर्क पॉजिटिव रुख देखने को मिला, फाइनेंस और फार्मा शेयरों में बढ़त नजर आई, जो इस उम्मीद को दर्शाती है कि GST को तर्कसंगत बनाने से इनपुट लागत कम हो सकती है.

इन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी
बात करें, गुरुवार को शेयर मार्केट में कारोबार बंद होने पर सबसे ज्यादा तेजी लेकर क्लोज हुए 10 शेयरों के बारे में, तो लार्जकैप कंपनियों में शामिल Bajaj Finserv Share (1.12%), ICICI Bank Share (1.09%) की उछाल के साथ क्लोज हुए, वहीं Bajaj Finance और Reliance Stock भी ग्रीन जोन में 1 फीसदी के आस-पास उछलकर बंद हुए.

मिडकैप कंपनियों में NIACL Share (3.06%), AB Capital Share (2.75%), GoDigit Share (2.56%) और Max Health Share (1.88%) की तेजी के साथ बंद हुए. बात स्मॉलकैप शेयरों की करें, तो इसमें शामिल Nava Share (13.18%) और KIOCL Share (10.70%) चढ़कर क्लोज हुआ. 

मार्केट डेटा पर नजर डालें, तो शेयर मार्केट में कारोबार के अंत में जहां 2025 कंपनियों के स्टॉक्स ने बढ़त के साथ ग्रीन जोन में कारोबार खत्म किया, तो वहीं 1886 कंपनियों के शेयर ऐसे थे, जो गिरावट के साथ रेड जोन में बंद हुए. इसके अलावा 145 शेयरों की स्थिति शुरुआत से अंत तक फ्लैट रही. 

admin

Related Posts

TESLA को बड़ा झटका: हाई-EV मार्केट में भी 88% फिसली बिक्री, जानें गिरावट की वजह

 नई दिल्ली     यूरोप में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बात हो और टेस्ला का नाम न आए, ऐसा कम ही होता है. लेकिन इस बार कहानी थोड़ी उलटी है. जिस…

Airtel ने लॉन्च किया खास ऑफर: जितना चाहे उतना इंटरनेट इस्तेमाल करें, डेटा खत्म नहीं होगा

मुंबई  एयरटेल ने अपने दो पॉपुलर प्लान्स को अपडेट कर दिया है. दोनों ही प्लान्स में कॉलिंग, डेटा और SMS तीनों ही बेनिफिट्स मिलते हैं. अब इन प्लान्स में यूजर्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मैदान के बाहर कप्तानी का अंदाज़: सूर्यकुमार का पेसर से वादा, नंबर 8 पर बैटिंग का वीडियो वायरल

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 1 views
मैदान के बाहर कप्तानी का अंदाज़: सूर्यकुमार का पेसर से वादा, नंबर 8 पर बैटिंग का वीडियो वायरल

USA को हराया, फिर खोला राज: मुंबई की पिच देखकर क्यों हैरान थी भारतीय टीम?

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 0 views
USA को हराया, फिर खोला राज: मुंबई की पिच देखकर क्यों हैरान थी भारतीय टीम?

न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ाई, मुजीब ने एलन–रचिन को दिखाया पवेलियन का रास्ता

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 0 views
न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ाई, मुजीब ने एलन–रचिन को दिखाया पवेलियन का रास्ता

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 1 views
अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 3 views
सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 3 views
भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर