बैंककर्मी ने रचा 70 लाख का फर्जीवाड़ा, महिला साथियों संग किया खेल, चार गिरफ्तार

बिलासपुर

बिलासपुर में बैंककर्मी के साथ मिलकर फर्जीवाड़ा करने का एक मामला सामने आया है, जहां बैंक में फर्जी चेक लगाकर युवक ने 70 लाख रुपये अपने खाते में जमा करा लिए। इसके बाद अलग-अलग माध्यम से रुपये बैंक से निकलवा लिया।

फर्जीवाड़ा सामने आने पर बैंक मैनेजर ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की। मामले की जांच के बाद सरकंडा पुलिस ने बैंक की दो महिला कर्मचारियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया है। साथ ही मामले की आगे गहनता से जांच जारी है।

डीएसपी सिद्धार्थ बघेल ने बताया कि सरकंडा स्थित एचडीएफसी बैंक के मैनेजर सत्यजीत कुमार राय ने धोखाधड़ी की शिकायत की है। बैंक के मैनेजर ने बताया कि गीतांजलि सिटी में रहने वाले एडवर्ड थामस ने उनके ब्रांच में 70 लाख रुपये का चेक जमा किया था। प्राथमिक जांच के बाद बैंक की ओर से एडवर्ड के खाते में जमा करा दिए गए। इधर एडवर्ड और उसके साथी रितेश केशरवानी(28) निवासी महंतपारा शिवरीनारायण के साथ मिलकर चेक के माध्यम से रुपये निकलवा लिए। इसे अलग-अलग खातों के माध्यम से रुपये बैंक से निकलवा लिए।

बाद में गड़बड़ी का पता चलने पर बैंक मैनेजर ने मामले की शिकायत सरकंडा थाने में की। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के बाद पुलिस ने रितेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसमें उसने बैंक की कर्मचारी सोनल खूंटे और आरती यादव की मदद से चेक से रुपये निकलवाए थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने चारो आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपित को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।

  • admin

    Related Posts

    वन विभाग और विज्ञान सभा के संयुक्त प्रयासों से मिली सफलता

    रायपुर  विश्व ऊदबिलाव दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। गरियाबंद जिले के उदंती- सीतानदी टाइगर रिजर्व के जल स्रोतों में ऊदबिलाव (ओटर) की…

    केंद्र-राज्य समन्वय से औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन को गति देने पर जोर

    रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से आज मंत्रालय महानदी भवन स्थित उनके कार्यालय में केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री  सतीश चंद्र दुबे ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

    युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 3 views
    युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

    धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे