बैटिंग का मौका नहीं मिला तो गेंदबाज़ी में दिखाया जलवा, रिंकू सिंह ने पहली ही बॉल पर लिया विकेट

लखनऊ 

 लंबे-लंबे छक्के लगाने में माहिर रिंकू सिंह की पहचान भले ही फिनिशर की हो, लेकिन बीती रात उन्होंने गेंद से भी कमाल कर दिया. अपने पहले ही ओवर की पहली गेंद पर विकेट लेकर हर किसी को हक्का-बक्का कर दिया.

17 अगस्त से यूपी टी-20 लीग के तीसरे सीजन की शुरुआत हुई, जिसके ओपनिंग मैच में रिंकू सिंह की कप्तानी वाली मेरठ मेवरिक्स और समीर रिजवी की अगुवाई वाली कानपुर सुपरस्टार्स की टक्कर थी. लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में मेरठ मेवरिक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की. 

आते ही विकेट ले गए रिंकू सिंह

माधव कौशिक के तूफानी 91 रन के बूते मेरठ ने कानपुर के सामने 226 रन का लक्ष्य रखा. बल्लेबाजी का मौका न मिलने के बाद पार्ट टाइम ऑफ स्पिनर रिंकू सिंह ने पावरप्ले में ही गेंद थाम ली. उनका ये दांव सुपरहिट भी रहा क्योंकि आते ही पहली ही गेंद पर उन्होंने आदर्श सिंह को क्लीन बोल्ड कर दिया. खुद कमेंटेटर को भी विश्वास नहीं हुआ. विकेट के बाद रिंकू का सेलिब्रेशन देखने लायक था.

माधव कौशिक ने ठोके 31 गेंद में नाबाद 95 रन

मेरठ मेवरिक्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट खोकर 225 रन का पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया. ओपनर सात्विक चिकारा (27 गेंद में 19 रन) के सस्ते में निपटने के बाद अक्षय दुबे (26 गेंद में 44 रन) और रितुराज शर्मा (36 गेंद में 60 रन) के बीच फर्राटेदार साझेदारी हुई. 12वें ओवर में अक्षय को बॉबी यादव ने आउट किया तो चौथे नंबर पर माधव कौशिक आए और 31 गेंदों में ताबड़तोड़ 95 रन की नाबाद पारी खेल डाली. वो तो गेंदें कम पड़ गई वरना माधव कौशिक का शतक तय था. उन्होंने 306.45 के स्ट्राइक रेट से 10 चौके और सात छक्के मारकर धुंआधुंआ कर दिया.

बुरी तरह फ्लॉप रही कानपुर सुपरस्टार्स की बैटिंग लाइन अप

जवाब में कानपुर सुपरस्टार्स की पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 139 रन ही बना पाई. सिर्फ तीन प्लेयर्स ही दहाई के आंकड़े तक पहुंच पाए. कानपुर ने पावरप्ले खत्म होने से पहले ही सिर्फ 13 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे. मेरठ मेवरिक्स के लिए कार्तिक त्यागी, विजय कुमार और यश गर्ग ने दो-दो विकेट लिए जबकि विशाल चौधरी, रिंकू सिंह और जीशान अंसारी को भी एक-एक सफलता मिली. इस तरह मेरठ ने 86 रन से मैदान मारा.

admin

Related Posts

शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

नई दिल्ली   शिखर धवन जिन्हें क्रिकेटप्रेमी 'गब्बर' के नाम से पुकारते हैं एक बार फिर सुर्खियों में हैं. खबरें हैं कि वो अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से दूसरी…

भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

नई दिल्ली टी20 विश्व कप में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में रार मची हुई है। पहले पूर्व क्रिकेटरों ने मौजूदा टीम और मौजूदा क्रिकेटरों की आलोचना की।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 0 views
शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 1 views
भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 1 views
जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 1 views
जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 2 views
निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 2 views
उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा