बरेली में बड़ी वारदात: बच्चे की हत्या से फैली दहशत, एनकाउंटर के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

बरेली

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी के गांव टिटौली निवासी दस साल के आहिल पुत्र सखावत की शाही क्षेत्र के जंगल में ब्लेड से गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपी उसका फुफेरा भाई 28 वर्षीय वसीम पुत्र नफीस निकला। उसे पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दोनों पैरों में घुटने के नीचे गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। जानकारी मिलने पर रात में ही एसएसपी अनुराग आर्य ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।

एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े दस बजे थाने पर सखावत ने बेटे आहिल के शाम पांच बजे से लापता होने की सूचना दी। आहिल की तलाश में टीम जुटी। इसी दौरान सखावत के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से दस लाख रुपये की फिरौती मांगने का मैसेज आया। जांच में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिली, जिसमें आहिल का फुफेरा भाई वसीम उसे बाइक से शाही की ओर ले जाता दिखा।

आरोपी ने कबूल की वारदात
जांच के बाद वसीम को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने आहिल के अपहरण की बात स्वीकार की। कहा कि आहिल के पिता यानि अपने मामा से दस लाख रुपये की फिरौती मांगी। जब उसे पता लगा कि मामा सखावत पुलिस के संपर्क में हैं तो थाना शाही क्षेत्र के गांव विक्रमपुर के जंगल में ले जाकर आहिल की ब्लेड से गला काटकर हत्या कर दी। फिर शव झाड़ियों में छिपा दिया।

बरामदगी के दौरान पुलिस पर किया फायर तो लगी दो गोलियां
पुलिस के मुताबिक जब आरोपी वसीम को घटना में इस्तेमाल की गई बाइक और आहिल की हत्या में प्रयोग किए गए ब्लेड की तलाश कराने पुलिस झाड़ियों की तरफ ले गई तो उसने बाइक के बैग से तमंचा निकालकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस ने अपना बचाव कर आत्मरक्षा में फायरिंग की। इससे वसीम के दोनों पारों में दो गोली लगीं और वह गिर पड़ा। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

  • admin

    Related Posts

    देशी गायों से वैश्विक बाजार तक: यूपी का ‘मेड इन यूपी’ गो उत्पाद 10 से अधिक देशों में पहुंचा

    लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ‘गो संरक्षण से समृद्धि’ मॉडल अब उत्तर प्रदेश की जमीन से उठकर वैश्विक मंच पर अपनी सफलता का परचम लहरा रहा है। राज्य में देशी…

    योगी सरकार का एग्जाम मॉडल सफल, 44 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा संपन्न

     लखनऊ  उत्तर प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं को लेकर वर्षों तक सक्रिय रहे पेपर लीक और नकल माफियाओं के नेटवर्क पर योगी सरकार की सख्ती लगातार भारी पड़ रही है। इसका…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 3 views
    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी