आज देश के कई हिस्सों में मौसम की सख्ती, दिल्ली-यूपी में पारा बढ़ा, बिहार में बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली

देश के कुछ राज्यों में अब मानसून की सक्रियता कम होने से बारिश संभावना कम हो गई है। हालांकि, कुछ राज्यों में बाढ़ ने लोगोकी परेशानी बढ़ा दी है। पहाड़ी इलाकों में बादल के फटने का डर बना हुआ है। इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से कुछ राज्यों के लिए टेंशन वाला अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लोगों को बिना वजह के बाहर निकलने से परहेज करने को कहा गया है। तो चलिए बताते हैं आपके शहरों में मौसम कैसा रहेगा…

दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम
दिल्ली में आज बारिश की उम्मीद कम है। मौसम विभाग ने कल के लिए किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है। हालांकि, देर शाम तक मौसम का मिजाज बदल भी सकता है। बता दें कि बीते कुछ दिनों से दिल्ली में लगातार बारिश हो रहा है। यमुना का जलस्तर भी बढ़ गया है। यमुना के निचले इलाके से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा
उत्तर प्रदेश में मॉनसून की सक्रियता में थोड़ी कमी आने की संभावना है। इसके चलते बारिश पर ब्रेक लग सकता है। वहीं, 19 और 20 अगस्त को भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं जारी हुआ है। इसकी वजह से गर्मी एक बार फिर से परेशान कर सकती है। हालांकि, मौसम के अप-डाउन से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।

बिहार में मौसम कैसा रहेगा
बिहार में एक बार फिर से मौसम बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग पटना ने पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। लोगों से इस दौरान सावधान रहने की अपील की गई है।

झारखंड में मौसम
झारखंड में आने वाले 4 दिनों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। दिन में एक या दो बार हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। कहीं-कहीं तेज हवा और गरज के साथ वज्रपात की संभावना है। इस दौरान लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया है।

उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग ने उत्तराखंड में एक बार फिर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, नैनीताल में मूसलाधार बारिश लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। बारिश के दौरान लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

हिमाचल में मौसम
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के लिए राहत की खबर दी है। मौसम विभाग शिमला के मुताबिक हिमाचल के केवल एक जिला कांगड़ा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की गई है।

राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग जयपुर के मुताबिक उदयपुर, बिकानेर, सिरोही, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, कोटा,चित्तौड़गढ़, बारन, बूंदी में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा आकाशीय बिजली और तेज हवा भी चलने की संभावना है। लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

मध्य प्रदेश में मौसम
मध्य प्रदेश में मौसम विभाग ने एक बार फिर से टेंशन बढ़ाने वाला अलर्ट जारी किया है। खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, बड़वानी, देवास में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा सतना, शिवपुरी, शहडोल, सागर, भोपाल, अगर-मालवा में आकाशीय बिजली, वज्रपात और हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

  • admin

    Related Posts

    ईरान के नतांज में बड़ा हमला, अमेरिका और इजरायल की जोरदार बमबारी

     तेहरान मिडिल ईस्ट में तनाव एक बार फिर चरम पर है. ईरान के सबसे सुरक्षित और संवेदनशील माने जाने वाले नतांज परमाणु केंद्र (Natanz Nuclear Facility) पर एक भीषण हमला…

    कतर एनर्जी के CEO का ट्रंप पर हमला, गैस ठिकानों को हाथ न लगाने की दी चेतावनी

    दोहा  इजरायल ने अमेरिका की मदद से बुधवार रात दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड साउथ पार्स पर हमला कर ईरान को आगबबूला कर दिया. जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL से पहले आस्था का सहारा: Lucknow Super Giants संग ऋषभ पंत ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 1 views
    IPL से पहले आस्था का सहारा: Lucknow Super Giants संग ऋषभ पंत ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

    T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 1 views
    T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

    8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 3 views
    8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

    IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 2 views
    IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

    ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 2 views
    ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय