मौसम विभाग का अलर्ट: कम दबाव के चलते सात दिनों तक तीन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश

नई दिल्ली
बंगाल की खाड़ी के पश्चिम मध्य से सटे उत्तर-पश्चिम, उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटों पर एक नया कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है और अगले 24 घंटे में इसके अवदाब में बदलने की संभावना है। अगले सात दिनों के दौरान गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात में बहुत भारी बारिश होने वाली है। 17-19 अगस्त के दौरान कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट इलाकों, 19-20 अगस्त को सौराष्ट्र में अत्यधिक भारी बारिश होगी।

इसके अलावा, अगले दो दिनों के दौरान आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश, 17-18 अगस्त के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश में अलग-अलग स्थानों, 18 तारीख को ओडिशा और तेलंगाना में अत्यधिक भारी बारिश होने वाली है। पश्चिम भारत की बात करें तो 17-19 अगस्त के दौरान कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट इलाकों, 19 और 20 अगस्त को गुजरात में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। 17-21 अगस्त के दौरान मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, 17-20 अगस्त के दौरान कोंकण, गोवा, 17 और 18 अगस्त को मराठवाड़ा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

दक्षिण भारत की बात करें तो 17, 18 अगस्त को तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, दक्षिण कर्नाटक में अलग-अलग जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। 17 तारीख को तमिलनाडु में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होगी। 17-20 अगस्त के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, आंतरिक कर्नाटक, 17 और 18 अगस्त को रायलसीमा, 17-19 अगस्त के दौरान तेलंगाना, 17-21 अगस्त के दौरान तटीय कर्नाटक में, 18-20 अगस्त के दौरान केरल, माहे में अलग-अलग जगहों पर बहुत भारी बारिश होने वाली है।

उत्तर-पश्चिम भारत के लिए मौसम विभाग ने कहा है कि 17-19 अगस्त के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। 17 और 18 अगस्त को हिमाचल प्रदेश में, 21-23 अगस्त के दौरान और अगले सात दिनों के दौरान उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, 17-19 अगस्त के दौरान और 23 तारीख को पंजाब, 17, 18, 22 और 23 अगस्त को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, 22 और 23 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 21 से 23 अगस्त के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, 21 से 23 अगस्त के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के साथ 17 अगस्त को जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भारी बारिश होगी।

 

  • admin

    Related Posts

    इंडिगो और एअर इंडिया का DGCA आदेश पर विरोध, महंगे टिकटों का खतरा जताया

     नई दिल्ली आपने कभी फ्लाइट बुक की होगी तो देखा होगा कि टिकट का दाम अलग होता है और सीट चुनने का चार्ज अलग. विंडो सीट चाहिए? पैसे दो. आगे…

    ट्रंप का बड़ा बयान, मिशन ईरान खत्म होने के बाद जंग पर लग सकता है ब्रेक

    वाशिंगटन अमेरिका-ईरान युद्ध के 21वें दिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक चौंकाने वाला 'एग्जिट प्लान' साझा किया है.  'ट्रुथ सोशल' पर जारी एक विस्तृत पोस्ट में ट्रंप ने दावा किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 2 views
    ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

    रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

    एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार