जसप्रीत बुमराह का बड़ा खुलासा, एशिया कप 2025 में खेलने को लेकर BCCI को दिया संकेत

नई दिल्ली 
अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति 19 अगस्त को एशिया कप 2025 के स्क्वॉड के चयन के लिए बैठक करने वाली है। इस बैठक में कई खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होगा और अंत में सिर्फ 15 प्लेयर्स को ही इस टूर्नामेंट में मौका मिलेगा। यह 15 खिलाड़ी आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के भी प्रमुख दावेदार होंगे। इस मीटिंग से ठीक पहले भारत के नंबर-1 तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बीसीसीआई समेत चयनकर्ताओं को अपनी उपलब्धता पर अपडेट दिया है। जसप्रीत बुमराह आखिरी बार एक्शन में इंग्लैंड दौरे पर दिखाई दिए थे जहां वर्कलोड के चलते उन्होंने सिर्फ तीन ही टेस्ट खेले थे।

बुमराह ने पहले ही चयनकर्ताओं को टूर्नामेंट खेलने की अपनी इच्छा से अवगत करा दिया है। इसलिए, उनका टीम में शामिल होना लगभग तय है। इंडियन एक्सप्रेस ने एक सूत्र के हवाले से बताया, "बुमराह ने चयनकर्ताओं को सूचित कर दिया है कि वह एशिया कप चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। चयन समिति अगले हफ्ते बैठक करेगी और इस पर चर्चा करेगी।"

जसप्रीत बुमराह ने आखिरी T20I जून 2024 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था। यह टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल था, जिसमें टीम इंडिया ने करीबी मुकाबले में अफ्रीकी टीम को हराया था। इसके बाद से बुमराह ने एक भी T20I मैच नहीं खेला है, अब वह सीधा एशिया कप में एक्शन में नजर आ सकते हैं।

भारत एशिया कप में अपना पहला मैच 10 सितंबर को संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ खेलेगा। 14 सितंबर को दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ हाई वोल्टेज मैच होगा, टीम इंडिया यह मैच खेलेगी या नहीं यह तो समय आने पर ही पता चलेगा। ओमान के खिलाफ 19 सितंबर को आखिरी मैच खेल भारत ग्रुप स्टेज का अंत करेगा।
बता दें, भारत, संयुक्त अरब अमीरात, पाकिस्तान और ओमान को ग्रुप ए में रखा गया है, जबकि ग्रुप बी में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और हांगकांग शामिल हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    अक्टूबर 2026 में WCL, पुरानी राइवलरी और इंटरनेशनल टीमें फिर आमने-सामने

     नई दिल्ली  इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके खिलाड़ियों को अब उनके फैंस एक बार फिर से एक्शन में देख पाएंगे। दरअसल, वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स (WCL) ने अपने तीसरे…

    इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स में सुमित अंतिल का शानदार प्रदर्शन

     नई दिल्ली शक्ति और सटीकता का शानदार प्रदर्शन करते हुए, भारत के पैरा-एथलेटिक्स सुपरस्टार सुमित अंतिल ने बुधवार को आठवीं इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स इंटरनेशनल चैंपियनशिप में पुरुषों की भाला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अक्टूबर 2026 में WCL, पुरानी राइवलरी और इंटरनेशनल टीमें फिर आमने-सामने

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 3 views
    अक्टूबर 2026 में WCL, पुरानी राइवलरी और इंटरनेशनल टीमें फिर आमने-सामने

    इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स में सुमित अंतिल का शानदार प्रदर्शन

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 2 views
    इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स में सुमित अंतिल का शानदार प्रदर्शन

    रोलां गैरो में सिनर, स्वियातेक और डी मिनौर ने दिखाया दम

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 2 views
    रोलां गैरो में सिनर, स्वियातेक और डी मिनौर ने दिखाया दम

    सिंगापुर ओपन: प्रणय की जीत, कपिला-क्रास्टो भी आगे बढ़े

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 3 views
    सिंगापुर ओपन: प्रणय की जीत, कपिला-क्रास्टो भी आगे बढ़े

    WAKO से जुड़े 129 देश, भारत में तेजी से बढ़ रहा किकबॉक्सिंग खेल

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 2 views
    WAKO से जुड़े 129 देश, भारत में तेजी से बढ़ रहा किकबॉक्सिंग खेल

    रिकॉर्ड नहीं, सत्ता परिवर्तन: वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 2 views
    रिकॉर्ड नहीं, सत्ता परिवर्तन: वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा