एयर कनाडा के 10,000 से अधिक ‘फ्लाइट अटेंडेंट’ हड़ताल पर, सभी उड़ानें रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

कनाडा

एयर कनाडा के 10,000 से अधिक ‘फ्लाइट अटेंडेंट' शनिवार तड़के हड़ताल पर चले गए, जिसके बाद कंपनी ने अपनी सभी उड़ानें निलंबित कर दीं। इस घटनाक्रम से शनिवार को दुनियाभर में एक लाख से अधिक यात्रियों के प्रभावित होने का अनुमान है। इस बीच, कनाडा सरकार ने विमानन कंपनी और उसके ‘फ्लाइट अटेंडेंट' के संघ पर काम पर लौटने और समझौता करने का दबाव तेज कर दिया है। संघीय रोजगार मंत्री पैटी हज्दू ने मामले में सरकारी हस्तक्षेप की घोषणा करते हुए कहा कि अभी अर्थव्यवस्था को जोखिम में डालने का समय नहीं है।

 उन्होंने एयर कनाडा के 10,000 से अधिक ‘फ्लाइट अटेंडेंट' से जल्द काम पर लौटने को कहा। हज्दू ने कहा, “बातचीत बेनतीजा रही। यह स्पष्ट है कि दोनों पक्ष कुछ प्रमुख मुद्दों को सुलझाने के करीब नहीं हैं और उन्हें मध्यस्थ की मदद की आवश्यकता होगी।” उन्होंने कहा कि सेवाओं को पूरी तरह से पुनः शुरू करने में कई दिन लग सकते हैं और यह कनाडा औद्योगिक संबंध बोर्ड पर निर्भर करेगा। एयर कनाडा के ‘फ्लाइट अटेंडेंट' की हड़ताल के बाद कंपनी ने शनिवार सुबह अपनी सेवाएं निलंबित करने की घोषणा की। ‘कैनेडियन यूनियन ऑफ पब्लिक एम्प्लॉइज' के प्रवक्ता ह्यूग पोलियट ने पुष्टि की कि अनुबंध की शर्तों को लेकर कोई समझौता न होने के बाद कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। इसके थोड़ी देर बाद एयर कनाडा का बयान आया कि वह अपना सभी परिचालन फिलहाल रोक रहा है। कनाडा की सबसे बड़ी विमानन कंपनी और उसके 10,000 से अधिक ‘फ्लाइट अटेंडेंट' का प्रतिनिधित्व करने वाले संघ के बीच अनुबंध को लेकर तीखी लड़ाई शुक्रवार को और बढ़ गई।

दरअसल, कर्मचारी संघ ने कंपनी के सरकार-निर्देशित समझौते को स्वीकार करने के अनुरोध को ठुकरा दिया, जिसके तहत हड़ताल करने का उसका अधिकार समाप्त हो जाता और तीसरे पक्ष के मध्यस्थ को नये अनुबंध की शर्तें तय करने की अनुमति मिल जाती। एयर कनाडा और उसके ‘फ्लाइट अटेंडेंट' का प्रतिनिधित्व करने वाले संघ के बीच गतिरोध बढ़ने से लाखों यात्री मुश्किल में फंस गए हैं। दरअसल, एयर कनाडा रोजाना औसतन 700 उड़ानों का संचालन करती है। कंपनी का परिचालन पूरी तरह से ठप पड़ने से हर रोज लगभग 1.30 लाख यात्रियों के प्रभावित होने का अनुमान है, जबकि 25,000 कनाडाई विभिन्न देशों में फंस सकते हैं।  

 

  • admin

    Related Posts

    ट्रंप का बड़ा बयान, मिशन ईरान खत्म होने के बाद जंग पर लग सकता है ब्रेक

    वाशिंगटन अमेरिका-ईरान युद्ध के 21वें दिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक चौंकाने वाला 'एग्जिट प्लान' साझा किया है.  'ट्रुथ सोशल' पर जारी एक विस्तृत पोस्ट में ट्रंप ने दावा किया…

    तेल-गैस होर्मुज से 3-4 दिन में बंदरगाहों तक पहुंचेगा’, अमेरिकी अधिकारी का महत्वपूर्ण खुलासा

    नई दिल्‍ली अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग ने पूरी दुनिया के लिए संकट पैदा कर दिया है. इस बीच, अमेरिकी ऊर्जा सचिव क्रिस राइट ने शुक्रवार को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 1 views
    ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

    रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

    एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार