उत्सव में मातम: दही हांडी के दौरान 2 की मौत, 210 घायल, डिप्टी सीएम शिंदे बाल-बाल बचे

मुंबई 
मुंबई और ठाणे में ‘दही हांडी’ उत्सव के दौरान दो लोगों की मौत हो गई और 210 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस उत्सव में मशहूर हस्तियों सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। ठाणे में बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा, चंकी पांडे और सुनील शेट्टी शनिवार को आयोजित इस उत्सव में शामिल हुए।

हांडी उत्सव में शामिल हुए राजनेता
महाराष्ट्र में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए दोनों दलों के बीच संभावित गठबंधन की अटकलों के बीच, शिवसेना (यूबीटी) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कुछ नेता भी इस उत्सव में शामिल हुए। वहीं, दूसरी ओर दही हांडी महोत्सव में राजनेताओं ने भी शिरकत की। शिवसेना (UBT) और MNS द्वारा मुंबई सहित कई इलाकों में दही हांडी का आयोजन किया गया।

ठाणे के कई मंडलों में इस उत्सव में भारी भीड़ उमड़ी, जहां अभिनेता गोविंदा, चंकी पांडे और सुनील शेट्टी भी समारोह में शामिल हुए। ठाणे के टेंबी नाका इलाके में आयोजित दही हांडी उत्सव में अभिनेता गोविंदा ने अपने कुछ लोकप्रिय गानों पर ठुमके भी लगाए। इस दौरान उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद थे।

बाल-बाल बचे उप-मुख्यमंत्री
गौरतलब है कि, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे हर साल की तरह इस बार भी नवी मुंबई में जन्माष्टमी के पर्व पर दहीहांडी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे लेकिन वहां अचानक स्टेड टूट गई, जिससे वह बाल-बाल बचे। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जैसे ही शिंदे मंच से नीचे उतरने लगे, तभी वहां क्षमता से अधिक कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा हो गई। स्टेज पर क्षमता से अधिक भार होने के कारण मंच टूट गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में गनीमत यह रही की उपमुख्यमंत्री शिंदे को चोट नहीं आई।

admin

Related Posts

PM मोदी ने बताई 3 वजह, भारत ने 53 लाख मीट्रिक टन तेल रिजर्व रखा, कम तेल मंगाने की योजना

 नई दिल्ली PM Narendra modi speech in Lok Sabha: पश्चिमी एशिया में जंग के हालात के बीच क्रूड ऑयल और गैस की सप्लाई चेन दुनिया भर में प्रभावित हो रही…

ऊर्जा संकट पर प्रधानमंत्री का भरोसा, कहा—तेल-गैस सप्लाई को लेकर नहीं होगी कोई परेशानी

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान में जारी जंग के चलते जारी तेल और गैस को लेकर लोकसभा में भाषण दिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि देश के लोगों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026: MS Dhoni के लिए फैन का प्यार देख भावुक हुआ इंटरनेट, चेपॉक से वीडियो वायरल

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
IPL 2026: MS Dhoni के लिए फैन का प्यार देख भावुक हुआ इंटरनेट, चेपॉक से वीडियो वायरल

अस्मिता वेस्ट जोन हॉकी: छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश का मैच ड्रॉ, अब 24 मार्च को खिताबी टक्कर

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
अस्मिता वेस्ट जोन हॉकी: छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश का मैच ड्रॉ, अब 24 मार्च को खिताबी टक्कर

PAK में खेलना होगा महंगा’, PSL से पहले दिग्गजों को मिली धमकी

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
PAK में खेलना होगा महंगा’, PSL से पहले दिग्गजों को मिली धमकी

नंबर गेम में बड़ा उलटफेर! IPL 2026 में हर पोजिशन का रन किंग तय, लेकिन Kohli-Dhoni नहीं बना पाए जगह

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 2 views
नंबर गेम में बड़ा उलटफेर! IPL 2026 में हर पोजिशन का रन किंग तय, लेकिन Kohli-Dhoni नहीं बना पाए जगह

IND vs IRE: जून में आयरलैंड दौरे पर टीम इंडिया, मैचों की तारीखें और शेड्यूल जारी

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
IND vs IRE: जून में आयरलैंड दौरे पर टीम इंडिया, मैचों की तारीखें और शेड्यूल जारी

मजबूत स्क्वाड के दम पर दिल्ली कैपिटल्स करेगी कमाल, पूर्व क्रिकेटर ने जताई उम्मीद

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 1 views
मजबूत स्क्वाड के दम पर दिल्ली कैपिटल्स करेगी कमाल, पूर्व क्रिकेटर ने जताई उम्मीद