खाली सीटों की नई राह: CUET नतीजे कम? BHU अब 12वीं और ग्रेजुएशन मार्क्स से दे रहा अवसर

बनारस

यह जरूरी नहीं है कि आप किसी परीक्षा की तैयारी में जितनी मेहनत करते हैं, उस एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट भी आपकी उम्मीदों पर खरा उतरे। खासकर सीयूईटी जैसे नेशनल लेवल एग्जाम में, जहां एक छोटी-सी गलती भी आपके नतीजे पर बड़ा फर्क डाल सकती है। ऐसे में अच्छी यूनिवर्सिटी में एडमिशन न मिल पाने की फिक्र सताने लगती है।

इसी चिंता को दूर करने के लिए बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने बड़ा कदम उठाया है। जिसके तहत बीएचयू ने अपनी एडमिशन पॉलिसी में बदलाव किए हैं। अब विश्वविद्यालय खाली सीटों को भरने के लिएसीयूईटी के स्कोर के साथ ही एकेडमिक रिकॉर्ड को भी मान्यता देगा।

BHU की नई एडमिशन पॉलिसी
बीएचयू ने फैसला लिया है कि अंडरग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेस की खाली सीटें अब केवल सीयूईटी स्कोर से ही नहीं, बल्कि मेरिट यानी 12वीं और ग्रेजुएशन मार्क्स के आधार पर भी भरी जाएंगी। यह कदम उन छात्रों के लिए राहत लेकर आया है, जो सीयूईटी में उम्मीद के मुताबिक परफॉर्म नहीं कर पाए, लेकिन उनका एकेडमिक रिकॉर्ड अच्छा रहा है।

सीटों का खाली रखना संसाधनों की बर्बादी
यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) का कहना है कि यूनिवर्सिटी में सीटों का खाली रहना जितना छात्रों के लिए नुकसानदायक है, उनता ही संस्थान के लिए भी। जब भरपूर संसाधन उपलब्ध है तो सीटों का खाली रखना व्यावहारिक नहीं है। ऐसे में बीएचयू समेत देश के दूसरे विश्वविद्यालयों को भी मेरिट के आधार पर भी यूजी और पीजी कोर्सेस में दाखिला देने का ऑप्शन दिया गया है। इस साल मेरिट के आधार पर भी एडमिशन दिया जाएगा। वहीं, अगले साल सीयूईटी स्कोर मेंडेटरी रहेगा।

कितनी सीटें अब भी खाली?
रिपोर्ट्स की माने तो बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में करीब 10,000 पीजी सीटों में से लगभग 1,200 सीटें खाली हैं। वहीं, अंडर ग्रेजुएट कोर्सेस की 9,200 सीटों में से भी काफी सीटें अभी तक भर नहीं पाई हैं। ऐसे में यूजीसी का कहना है कि इतनी सीटें खाली छोड़ना संसाधनों की बर्बादी है, इसलिए इन्हें भरा जाना जरूरी है। जिसके तहत संस्थान ने अपनी एडमिशन पॉलिसी में बदलाव किए हैं।

प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ाई का मौका
बीएचयू भारत का प्रमुख केंद्रीय और पुराना विश्वविद्यालय है। यहां से पढ़ाने का सपना देश के ज्यादातर छात्र देखते हैं। नई एडमिशन पॉलिसी से उन छात्रों को भी मौका मिलेगा, जो कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम में अच्छा नहीं कर पाए। लेकिन अब उनके पास अपने अच्छे अकादमिक रिकॉर्ड की बदौलत BHU में एडमिशन पाने का मौका है। ऐसे छात्रों को देर नहीं करनी चाहिए, जिनके सीयूईटी में लो स्कोर हैं।

  • admin

    Related Posts

    ‘अपराधियों को नहीं मिलेगी माफी’, सूर्या केस पर CM योगी के बयान से मचा सियासी हलचल

     बिजनौर उत्तर प्रदेश के बिजनौर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में सूर्या प्रताप चौहान और असद से जुड़ी घटना का उल्लेख करते…

    7,500 नए स्वयंसेवकों की भर्ती, 72 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को दिया गया प्रशिक्षण

    होमगार्ड संगठन को आधुनिक, प्रशिक्षित और तकनीक-सक्षम बनाने पर जोर, मुख्यमंत्री ने दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश होमगार्ड केवल पुलिस बल के सहायक के रूप में ही नहीं, बल्कि आपदा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    FIFA World Cup प्रसारण को लेकर बड़ा अपडेट, भारत में इस चैनल ने हासिल किए ब्रॉडकास्ट राइट्स

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 3 views
    FIFA World Cup प्रसारण को लेकर बड़ा अपडेट, भारत में इस चैनल ने हासिल किए ब्रॉडकास्ट राइट्स

    IPL 2026 जीतकर मालामाल हुई RCB, प्राइज मनी सुनकर उड़ जाएंगे होश

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 2 views
    IPL 2026 जीतकर मालामाल हुई RCB, प्राइज मनी सुनकर उड़ जाएंगे होश

    IPL फाइनल के बाद डरावना हादसा, गुजरात टाइटन्स की बस से उठने लगा धुआं, खिलाड़ियों में अफरा-तफरी

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 3 views
    IPL फाइनल के बाद डरावना हादसा, गुजरात टाइटन्स की बस से उठने लगा धुआं, खिलाड़ियों में अफरा-तफरी

    सिर्फ 15 साल की उम्र और खेल दिग्गजों वाला! वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में बनाए बल्लेबाजी के नए मानक

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 2 views
    सिर्फ 15 साल की उम्र और खेल दिग्गजों वाला! वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में बनाए बल्लेबाजी के नए मानक

    GT पर दर्ज की ‘विराट’ जीत, RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 2 views
    GT पर दर्ज की ‘विराट’ जीत,  RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब

    फाइनल मुकाबले में GT की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी, वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी से बना 156 रनों का स्कोर

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 2 views
    फाइनल मुकाबले में GT की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी, वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी से बना 156 रनों का स्कोर