लखनऊ एयरपोर्ट अब पूरी तरह सक्रिय, रात में भी धड़धड़ाएंगे विमान

लखनऊ 
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का चौधरी चरण सिंह अंतररष्ट्रीय हवाई अड्डा आज से चौबीसों घंटे उड़ानों का संचालन शुरू करने के लिए तैयार है। इसके साथ ही प्रतिदिन 4 घंटे की उड़ानों की रोक समाप्त हो जाएगी। रनवे रिकार्पेटिंग (मरम्मत) का काम पूरा होने पर एयरपोर्ट पूरी तरह से 24 घंटे ऑपरेशन मोड में आ गया है। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। अब तक एयरपोर्ट पर सुबह 5 बजे से रात में 11 बजे तक ही उड़ान होती थी। रनवे रिकार्पेटिंग की वजह से एयरपोर्ट की टेक्निकल क्षमता में बड़ा सुधार हुआ है। इससे अब फ्लाइट मूवमेंट अधिक, बेहतर सुरक्षा और बड़े विमानों की लैंडिंग संभव हो सकेगी। फॉग और बारिश में सुरक्षित लैंडिंग होगी।

रनवे रीकार्पेटिंग और नए टैक्सीवे से बढ़ी सुरक्षा और क्षमता
मिली जानकारी के मुताबिक, एक अधिकारी ने बताया कि यह बदलाव रनवे की रीकार्पेटिंग और दो अतिरिक्त टैक्सीवे के निर्माण के सफल समापन के बाद किया गया है। 2,744 मीटर लंबे रनवे में अब प्रकाश की उचित व्यवस्था होने से सुरक्षा और दक्षता दोनों में वृद्धि हुई है। मौजूदा 5 टैक्सीवे के अतिरिक्त दो नए टैक्सीवे के साथ, विमान रनवे तक अधिक तेजी से पहुंच सकेंगे। इस सुधार से व्यस्त समय के दौरान भीड़भाड़ कम होने और देरी कम होने की उम्मीद है।

अब दोपहर 11 से 3 बजे तक भी चलेंगी उड़ानें, 8 सेवाएं होंगी बहाल
दरअसल वर्तमान में, हवाई अड्डा सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक उड़ानों के लिए बंद रहता है। लंबी दूरी की घरेलू उड़ानों के लिए सबसे व्यस्त समय में से एक माने जाने वाले इस समय ने पिछले कुछ महीनों में यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा है। प्रतिबंध हटने के बाद, एक मार्च से रद्द की गई आठ उड़ानें बहाल हो जायेंगी और इस अवधि के दौरान पुनर्निर्धारित सेवाएं अपने मूल समय पर वापस आ जायेंगी। वर्तमान में, लखनऊ हवाई अड्डा 28 घरेलू एयरपोर्ट के लिए 128 दैनिक उड़ानों के साथ-साथ 8-10 अंतररष्ट्रीय उड़ानों का संचालन करता है।

रनवे विस्तार के लिए 5 गांवों में भूमि अधिग्रहण शुरू
भविष्य को देखते हुए, अधिकारियों ने रनवे के और विस्तार की योजना की पुष्टि की है। जिला प्रशासन ने इस उद्देश्य के लिए बिजनौर क्षेत्र के पांच गांवों में 54 एकड़ भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गौरतलब है कि इस वर्ष 1 मार्च को बड़े पैमाने पर रनवे के रखरखाव और आधुनिकीकरण के लिए उड़ान सेवाओं पर 4 घंटे की रोक लगाई गई थी। इस अवधि के दौरान, कई उड़ानें या तो रद्द कर दी गईं या अलग-अलग समय पर स्थानांतरित कर दी गईं, जिससे महत्वपूर्ण दोपहर के समय यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा हुई। अब काम पूरा होने के साथ, हवाई अड्डा 24/7 निर्बाध संचालन फिर से शुरू करने के लिए तैयार है।

  • admin

    Related Posts

    ‘अपराधियों को नहीं मिलेगी माफी’, सूर्या केस पर CM योगी के बयान से मचा सियासी हलचल

     बिजनौर उत्तर प्रदेश के बिजनौर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में सूर्या प्रताप चौहान और असद से जुड़ी घटना का उल्लेख करते…

    7,500 नए स्वयंसेवकों की भर्ती, 72 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को दिया गया प्रशिक्षण

    होमगार्ड संगठन को आधुनिक, प्रशिक्षित और तकनीक-सक्षम बनाने पर जोर, मुख्यमंत्री ने दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश होमगार्ड केवल पुलिस बल के सहायक के रूप में ही नहीं, बल्कि आपदा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL 2026 जीतकर मालामाल हुई RCB, प्राइज मनी सुनकर उड़ जाएंगे होश

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 2 views
    IPL 2026 जीतकर मालामाल हुई RCB, प्राइज मनी सुनकर उड़ जाएंगे होश

    IPL फाइनल के बाद डरावना हादसा, गुजरात टाइटन्स की बस से उठने लगा धुआं, खिलाड़ियों में अफरा-तफरी

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 3 views
    IPL फाइनल के बाद डरावना हादसा, गुजरात टाइटन्स की बस से उठने लगा धुआं, खिलाड़ियों में अफरा-तफरी

    सिर्फ 15 साल की उम्र और खेल दिग्गजों वाला! वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में बनाए बल्लेबाजी के नए मानक

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 2 views
    सिर्फ 15 साल की उम्र और खेल दिग्गजों वाला! वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में बनाए बल्लेबाजी के नए मानक

    GT पर दर्ज की ‘विराट’ जीत, RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 2 views
    GT पर दर्ज की ‘विराट’ जीत,  RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब

    फाइनल मुकाबले में GT की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी, वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी से बना 156 रनों का स्कोर

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 2 views
    फाइनल मुकाबले में GT की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी, वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी से बना 156 रनों का स्कोर

    पेनल्टी थ्रिलर में PSG चैंपियन: गैब्रियल की मिस ने तोड़ा आर्सेनल का सपना

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 3 views
    पेनल्टी थ्रिलर में PSG चैंपियन: गैब्रियल की मिस ने तोड़ा आर्सेनल का सपना