मेरठ हिंसा: पड़ोसी ने डंडे से पीटकर पिता की ली जान, बर्थडे पार्टी बनी घटना की वजह

मेरठ
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां बर्थडे पार्टी में डीजे बजाने पर दो पक्षों के बीच जमकर बवाल हो गया। बवाल इस कदर बढ़ गया कि हाई म्यूजिक बजाने पर हत्या कर दी गई। इस पूरी घटना से आसपास के इलाके में दहशत सी मच गई।

क्या है पूरा मामला?
दरअसल मेरठ के रेलवे रोड थाने के मछेरान निवासी 45 वर्षीय अब्दुल के परिवार में दो बेटे और तीन बेटियां हैं। वह बाइक के स्पेयर पार्ट पर पेंट करता है। यह घटना शुक्रवार की है, जब रात करीब साढ़े दस बजे अब्दुल की बेटी रिम्सा का 12वां जन्मदिन था और इस मौके पर अब्दुल ने घर पर जन्मदिन की पार्टी रखी थी। जन्मदिन में अब्दुल के रिश्तेदार भी आए हुए थे और सभी लोग म्यूजिक सिस्टम पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान डीजे की आवाज काफी ज्यादा थी, जिसका पड़ोस में रहने वाले अय्यूब ने विरोध किया। उसने एक नहीं बल्कि कई बार इसका विरोध किया।
 
अब्दुल को पीटने लाठी-डंडे लेकर पहुंचा अय्यूब
हांलांकि उसके विरोध करने का किसी भी फर्क नहीं पड़ा और बाद में म्यूजिक की आवाज तेज होती गई। करीब 11 बजे अय्यूब और उसके साथ कुछ लोगों ने फिर से डीजे की आवाज का विरोध किया और लाठी-डंडे लेकर आ गए। उसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। यह भी बताया जा रहा है कि इस बीच अब्दुल ने डीजे की आवाज और तेज कर दी। उसके बाद अय्यूब पक्ष के लोगों ने अब्दुल पर डंडों से हमला कर दिया। सिर में डंडा लगने से अब्दुल तुरंत जमीन पर गिर गया।

अय्यूब मौके से भागने में सफल रहा
इसके बाद परिवार के लोग उसे उठाकर जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में बदला लेते हुए अब्दुल के परिवार वालों ने अय्यूब के घर पर धावा बोल दिया। हालांकि इस दौरान अय्यूब मौके से भागने में सफल रहा, लेकिन उसके परिवार के दो सदस्यों की जमकर पिटाई की गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को भीड़ के कब्जे में लिया। इसी दौरान पुलिस से भी नोकझोंक हुई। इस पूरे मामले पर इंस्पेक्टर महावीर ने बताया कि मृतक पक्ष की तरफ से मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

  • admin

    Related Posts

    7,500 नए स्वयंसेवकों की भर्ती, 72 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को दिया गया प्रशिक्षण

    होमगार्ड संगठन को आधुनिक, प्रशिक्षित और तकनीक-सक्षम बनाने पर जोर, मुख्यमंत्री ने दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश होमगार्ड केवल पुलिस बल के सहायक के रूप में ही नहीं, बल्कि आपदा…

    पाकिस्तान से आए शरणार्थी परिवारों को बड़ी राहत, योगी सरकार आज सौंपेगी जमीन का मालिकाना हक

     बिजनौर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को बिजनौर के आलमपुर गौंरी, अफजलगढ़, धामपुर में एक बड़े कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान से विस्थापित 1645 परिवारों को जमीन के मालिकाना हक का प्रमाण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL 2026 जीतकर मालामाल हुई RCB, प्राइज मनी सुनकर उड़ जाएंगे होश

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 2 views
    IPL 2026 जीतकर मालामाल हुई RCB, प्राइज मनी सुनकर उड़ जाएंगे होश

    IPL फाइनल के बाद डरावना हादसा, गुजरात टाइटन्स की बस से उठने लगा धुआं, खिलाड़ियों में अफरा-तफरी

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 3 views
    IPL फाइनल के बाद डरावना हादसा, गुजरात टाइटन्स की बस से उठने लगा धुआं, खिलाड़ियों में अफरा-तफरी

    सिर्फ 15 साल की उम्र और खेल दिग्गजों वाला! वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में बनाए बल्लेबाजी के नए मानक

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 2 views
    सिर्फ 15 साल की उम्र और खेल दिग्गजों वाला! वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में बनाए बल्लेबाजी के नए मानक

    GT पर दर्ज की ‘विराट’ जीत, RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 2 views
    GT पर दर्ज की ‘विराट’ जीत,  RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब

    फाइनल मुकाबले में GT की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी, वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी से बना 156 रनों का स्कोर

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 2 views
    फाइनल मुकाबले में GT की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी, वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी से बना 156 रनों का स्कोर

    पेनल्टी थ्रिलर में PSG चैंपियन: गैब्रियल की मिस ने तोड़ा आर्सेनल का सपना

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 2 views
    पेनल्टी थ्रिलर में PSG चैंपियन: गैब्रियल की मिस ने तोड़ा आर्सेनल का सपना