सीएम के हाथों मिलेगी स्वच्छ ऊर्जा और चिकित्सा के प्रोजेक्ट की सौगात

रविवार को रीजेंसी हॉस्पिटल और टोरेंट के ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट का लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

गोरखपुर,

 गोरखपुर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों स्वच्छ ऊर्जा और चिकित्सा सेवा की दो सौगात मिलने जा रही है। रविवार को मुख्यमंत्री रीजेंसी समूह के हॉस्पिटल और टोरेंट समूह के ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट का लोकार्पण करेंगे।

मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर और इलाज संबंधी सेवाओं का हब बन रहे गोरखपुर में रविवार को निजी क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण परियोजना का नाम भी जुड़ने जा रहा है। इस दिन चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में सुपरिचित नाम रीजेंसी हेल्थ (हॉस्पिटल) की गोरखपुर में स्थापित नई यूनिट का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। सीएम इस हॉस्पिटल के पेशेंट एप 'रीजेंसी माई केयर' को भी लांच करेंगे।
रीजेंसी हेल्थ समूह ने गोरखपुर में अपनी नई हॉस्पिटल यूनिट मेडिकल कॉलेज रोड पर गुलरिहा थाने के सामने स्थापति की है। इस समूह के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. अतुल कपूर के मुताबिक गोरखपुर में बना रीजेंसी हॉस्पिटल 150 बेड की क्षमता का है जिसे 250 बेड तक विस्तारित करने की योजना है। 300 करोड़ रुपये की निवेश वाली इस चिकित्सकीय सेवा परियोजना से 1000 लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं। इस हॉस्पिटल की सेवाओं का लाभ गोरखपुर के साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों, बिहार और नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों को मिलेगा।

गोरखपुर में वाहनों के लिए सीएनजी और घरों के लिए पाइप्ड नेचुरल गैस सप्लाई की पहल करने वाले टोरेंट समूह ने स्वच्छ ऊर्जा में योगदान देने वाले ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की स्थापना की है। 72 टन प्रतिवर्ष उत्पादन क्षमता वाले प्लांट का उद्घाटन रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।
टोरेंट ग्रुप के अधिशासी निदेशक डॉ. नरेंद्र कुमार के अनुसार गोरखपुर के खानिमपुर में स्थापित ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट समूह का एक पायलट प्रोजेक्ट है। इस प्रोजेक्ट के तहत सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क में प्राकृतिक गैस के साथ 2 प्रतिशत ग्रीन हाइड्रोजन का मिश्रण किया जाएगा। यह ग्रीन हाइड्रोजन 2 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा से विद्युत अपघटन द्वारा उत्पादित किया जाएगा। इस प्लांट से हर साल 72 टन ग्रीन हाइड्रोजन का उत्पादन होगा जिससे 500 टन कार्बन उत्सर्जन की बचत होगी। प्राकृतिक गैस के साथ ग्रीन हाइड्रोजन का अपमिश्रण आयातित जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता घटाने तथा स्वच्छ सतत ऊर्जा भविष्य की ओर अग्रसर करने में सहायक होगा।

  • admin

    Related Posts

    7,500 नए स्वयंसेवकों की भर्ती, 72 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को दिया गया प्रशिक्षण

    होमगार्ड संगठन को आधुनिक, प्रशिक्षित और तकनीक-सक्षम बनाने पर जोर, मुख्यमंत्री ने दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश होमगार्ड केवल पुलिस बल के सहायक के रूप में ही नहीं, बल्कि आपदा…

    पाकिस्तान से आए शरणार्थी परिवारों को बड़ी राहत, योगी सरकार आज सौंपेगी जमीन का मालिकाना हक

     बिजनौर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को बिजनौर के आलमपुर गौंरी, अफजलगढ़, धामपुर में एक बड़े कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान से विस्थापित 1645 परिवारों को जमीन के मालिकाना हक का प्रमाण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL 2026 जीतकर मालामाल हुई RCB, प्राइज मनी सुनकर उड़ जाएंगे होश

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 2 views
    IPL 2026 जीतकर मालामाल हुई RCB, प्राइज मनी सुनकर उड़ जाएंगे होश

    IPL फाइनल के बाद डरावना हादसा, गुजरात टाइटन्स की बस से उठने लगा धुआं, खिलाड़ियों में अफरा-तफरी

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 3 views
    IPL फाइनल के बाद डरावना हादसा, गुजरात टाइटन्स की बस से उठने लगा धुआं, खिलाड़ियों में अफरा-तफरी

    सिर्फ 15 साल की उम्र और खेल दिग्गजों वाला! वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में बनाए बल्लेबाजी के नए मानक

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 2 views
    सिर्फ 15 साल की उम्र और खेल दिग्गजों वाला! वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में बनाए बल्लेबाजी के नए मानक

    GT पर दर्ज की ‘विराट’ जीत, RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 2 views
    GT पर दर्ज की ‘विराट’ जीत,  RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब

    फाइनल मुकाबले में GT की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी, वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी से बना 156 रनों का स्कोर

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 2 views
    फाइनल मुकाबले में GT की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी, वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी से बना 156 रनों का स्कोर

    पेनल्टी थ्रिलर में PSG चैंपियन: गैब्रियल की मिस ने तोड़ा आर्सेनल का सपना

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 2 views
    पेनल्टी थ्रिलर में PSG चैंपियन: गैब्रियल की मिस ने तोड़ा आर्सेनल का सपना