पूजा पाल का बयान- राजनीति में मेहनत नहीं, पिता की विरासत से विधायक बनीं कई नेता

लखनऊ 
समाजवादी पार्टी से निकाली गईं चायल विधायक पूजा पाल लगातार समाजवादी पार्टी के नेता लगातार हमलावर हैं। इसी कड़ी सपा विधायक रागिनी सोनकर ने भी तीखा हमला किया था। रागिनी ने कहा था कि 'कौन हैं पूजा पाल? इस पर अब पूजा पाल ने भ तीखी प्रतिक्रिया दी है। पूजा पाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर मछलीशहर सीट से समाजवादी पार्टी की विधायक रागिनी सोनकर को जवाब देते हुए लिखा कि किसी ने पूछा है पूजा पाल कौन? पिता की विरासत से विधायक बनने वाले को जवाब देने का मतलब नहीं? क्योंकि जब पूजा पाल न्याय के लिए कोर्ट और कचहरी में जब दौड़ती थी तो वो लोग अपने पिता की एंबेसेडर कार से बड़े कॉलेज में जाते थे तो उनको किसी के संघर्षों का मूल्य क्या ही पता होगा?लेकिन फिर भी बता दूं कि पूजा पाल उस PDA की पीड़ित महिला है जिसने अन्याय अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई जब कुछ लोग उसी माफिया के घर चाय पानी करते थे।

आपको बता दें कि पूजा पाल पर ऐक्शन के बाद सपा विधायक रागिनी सोनकर से जब मीडिया ने प्रतिक्रिया ली तो उन्होंने पूछा कौन पूजा पाल जी? पूजा पाल किस पार्टी में है? धन्यवाद आपने बताया दिया। क्योंकि मुझे ये पता नहीं था। जनता भी इस वजह से रोष में है। रागिनी सोनकर ने कहा कि पूजा पाल ने पार्टी को धोखा दिया। रागिनी सोनकर ने कहा कि वो सपा के भरोसे चुनाव जीत कर आईं थीं। जब समय समाजवादी पार्टी को भरोसा था कि वो हमारे सदस्य को चुनकर आगे भेजेंगी तब उन्होंने उस समय पार्टी को धोखा दिया। योगी की तारीफ करने पर ऐक्शन हुआ के सवाल पर जवाब देते हुए रागिनी ने कहा कि जिस समय गलत वोट कि तब ऐक्शन नहीं हुआ। एक तारीफ से ऐक्शन हो गया। ऐसा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि आगे जो प्रक्रिया हो रही है वो तो पार्टी अपने हिसाब से ऐक्शन लेती है।

आपको बात दें कि पूजा पाल ने यूपी विधानसभा के मॉनसून सत्र में यूपी विजयन डॉक्यूमेंट पर अपनी बात रखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ का जमकर तारीफ की थी। पूजा ने कहा था कि मेरे पति के हत्यारे अतीक अहमद को मुख्यमंत्री ने मिट्टी में मिलाने का काम किया। पूजा पाल के इस बयान के कुछ घंटों बाद सपा ने पूजा पाल को निष्कासित कर दिया।

 

admin

Related Posts

72 जिलों के 1011 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित हुई परीक्षा, लगभग 90 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग

शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2026 योगी सरकार की पारदर्शी एवं तकनीक आधारित परीक्षा प्रणाली का सफल उदाहरण 72 जिलों के 1011 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित हुई परीक्षा, लगभग…

एनकाउंटर के बाद गाजियाबाद केस गरमाया, न्याय और सियासत आमने-सामने

गाजियाबाद  उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सूर्य चौहान की हत्या मामले ने जबरदस्त हलचल पैदा कर दी है। इस मामले में मुख्य आरोपी असद का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL फाइनल के बाद डरावना हादसा, गुजरात टाइटन्स की बस से उठने लगा धुआं, खिलाड़ियों में अफरा-तफरी

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 1 views
IPL फाइनल के बाद डरावना हादसा, गुजरात टाइटन्स की बस से उठने लगा धुआं, खिलाड़ियों में अफरा-तफरी

सिर्फ 15 साल की उम्र और खेल दिग्गजों वाला! वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में बनाए बल्लेबाजी के नए मानक

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 0 views
सिर्फ 15 साल की उम्र और खेल दिग्गजों वाला! वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में बनाए बल्लेबाजी के नए मानक

GT पर दर्ज की ‘विराट’ जीत, RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 2 views
GT पर दर्ज की ‘विराट’ जीत,  RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब

फाइनल मुकाबले में GT की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी, वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी से बना 156 रनों का स्कोर

  • By admin
  • May 31, 2026
  • 2 views
फाइनल मुकाबले में GT की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी, वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी से बना 156 रनों का स्कोर

पेनल्टी थ्रिलर में PSG चैंपियन: गैब्रियल की मिस ने तोड़ा आर्सेनल का सपना

  • By admin
  • May 31, 2026
  • 2 views
पेनल्टी थ्रिलर में PSG चैंपियन: गैब्रियल की मिस ने तोड़ा आर्सेनल का सपना

घर में गुजरात का पलड़ा भारी, क्या पाटीदार की RCB रचेगी इतिहास?

  • By admin
  • May 31, 2026
  • 2 views
घर में गुजरात का पलड़ा भारी, क्या पाटीदार की RCB रचेगी इतिहास?