इंदौर का आयुर्वेदिक कॉलेज शुरू करेगा ओजोन थेरेपी से कैंसर का उपचार

 इंदौर
 गंभीर बीमारी कैंसर से जूझ रहे मरीजों के लिए राहत की एक नई उम्मीद जगी है। शासकीय अष्टांग आयुर्वेद कॉलेज एवं अस्पताल में अब ओजोन थेरेपी का संचालन किया जाएगा। यह थेरेपी कैंसर के इलाज में सहायक सिद्ध होगी और शरीर में आक्सीजन की मात्रा बढ़ाकर मरीजों को ऊर्जा प्रदान करेगी।

प्राचार्य डॉ. अजीत पाल सिंह चौहान ने बताया कि आक्सीजन मानव शरीर के लिए अत्यंत आवश्यक है। दूषित पर्यावरण, फेफड़ों की बीमारियों और अन्य कारणों से शरीर को पर्याप्त आक्सीजन नहीं मिल पाती, जिससे कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में ओजोन थेरेपी शरीर में ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाकर रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करती है।

शल्य तंत्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अखिलेश भार्गव ने बताया कि ओजोन, ऑक्सीजन का एक सक्रिय रूप है, जो शरीर के रक्त, लसिका और ऊतकों में जाकर कोशिकाओं से जुड़ता है। इस थेरेपी में एक विशेष मशीन के माध्यम से शरीर में आक्सीजन प्रवाहित की जाती है। इससे कैंसर कोशिकाओं को समाप्त करने, शरीर को डिटाक्स करने और घावों को भरने में सहायता मिलती है। यह थेरेपी सप्ताह में दो दिन दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि ओजोन थेरेपी के लिए कॉलेज को दान में यह मशीन प्राप्त हुई है।

हर वर्ष आते हैं एक हजार से अधिक मरीज

डॉ. भार्गव ने बताया कि हमारे यहां वर्षों से कैंसर यूनिट संचालित है। हर वर्ष देश के विभिन्न राज्यों से एक हजार से अधिक मरीज कैंसर का इलाज करवाने के लिए आते हैं। इस थेरेपी के आरंभ होने से कैंसर मरीजों को अधिक लाभ पहुंचाया जा सकेगा। ओजोन थेरेपी द्वारा शरीर में आक्सीजन की मात्रा बढ़ाकर बीमारियों को समाप्त किया जा सकता है और स्वस्थ जीवन जीने में मदद मिलती है।

अन्य बीमारियों में भी सहायक

यह थेरेपी अन्य बीमारियों में भी सहायक है। इसे शरीर में मलमार्ग से सीधे इंजेक्शन के जरिए रक्त में, मांसपेशियों में अथवा त्वचा पर दिया जाता है। यह कैंसर के साथ-साथ जोड़ों के दर्द, कमर दर्द, घुटनों के दर्द और त्वचा रोगों में भी प्रभावी है। थेरेपी द्वारा शरीर की कोशिकाएं अधिक आक्सीजन अवशोषित करती हैं, जिससे शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

प्राणायाम अत्यंत लाभकारी

विशेषज्ञों का कहना है कि यह चिकित्सा पद्धति नई नहीं है। लगभग तीन हजार वर्ष पहले पतंजलि योग सूत्रों में भी प्राणायाम के माध्यम से शरीर में आक्सीजन बढ़ाने की बात कही गई थी। आधुनिक यूरोपीय देशों में ओजोन थेरेपी का लंबे समय से उपयोग किया जा रहा है और इसे विज्ञानी रूप से लाभकारी माना गया है। इस थेरेपी को लागू करने और मरीजों की देखभाल के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम तैयार की गई है, जिसमें डॉ. श्वेता वर्मा, डॉ. शेखर पटेल, भारत प्रजापति, कमलेश पटेल और निशा मालवीय शामिल हैं।

admin

Related Posts

इंदौर चिड़ियाघर में बन रही है अंडर वॉटर टनल, दुबई-सिंगापुर की तर्ज पर 35 करोड़ में होगा निर्माण

इंदौर  इंदौर के चिड़ियाघर में पर्यटकों को जल्द ही समुद्र की गहराई का अहसास होगा क्योंकि यहां 35 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक एक्वेरियम का निर्माण किया जा…

नर्मदा में बोटिंग के दौरान तेंदुआ चट्टानों पर आराम करता नजर आया, पर्यटकों में हलचल

ओंकारेश्वर  जिले की तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में  सुबह बोटिंग कर रहे पर्यटकों को नर्मदा किनारे चट्टानों पर तेंदुआ दिखाई दिए जाने के बाद हलचल मच गई। ओंकारेश्वर बांध के बैकवॉटर क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सीएसके पर दबाव, दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 2 views
सीएसके पर दबाव, दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी

मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी

प्रज्ञानानंद और दिव्या को हार, वैशाली ने भारतीय उम्मीदें जिंदा रखीं

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
प्रज्ञानानंद और दिव्या को हार, वैशाली ने भारतीय उम्मीदें जिंदा रखीं

11-12 अप्रैल को IPL में लगातार 4 मैच, फैंस के लिए धमाकेदार वीकेंड

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
11-12 अप्रैल को IPL में लगातार 4 मैच, फैंस के लिए धमाकेदार वीकेंड

संजीत गोयनका का बड़ा दांव, 30 लाख बेस प्राइस पर 28 बार बोली, ‘सिक्सर किंग’ चौधरी को खरीदा

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
संजीत गोयनका का बड़ा दांव, 30 लाख बेस प्राइस पर 28 बार बोली, ‘सिक्सर किंग’ चौधरी को खरीदा

बुमराह के बाद अब कोहली की बारी, वैभव सूर्यवंशी के ‘किंग साइज’ टेस्ट पर टिकीं गुवाहाटी की नजरें

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
बुमराह के बाद अब कोहली की बारी, वैभव सूर्यवंशी के ‘किंग साइज’ टेस्ट पर टिकीं गुवाहाटी की नजरें