मसूरी ट्रैवल अलर्ट: सैलानियों का आगमन जारी, होटल बुकिंग हो रही सीमित

देहरादून
स्वतंत्रता दिवस, श्रीकृष्ण जनमाष्टमी और रविवार की छुट्टी के चलते मसूरी में एक बार फिर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। सुहावने मौसम और बादलों के बीच गुरुवार शाम से ही पर्यटक मसूरी की ओर बढ़ने लगे थे। तीन दिन की छुट्टियों के कारण मसूरी में होटलों और गेस्टहाउसों में बुकिंग लगभग फुल हो चुकी है। गुरुवार शाम को किंक्रेग के पास यातायात जाम की स्थिति बनी रही, जबकि कैंपटी रोड और धनोल्टी रोड पर भी जाम की समस्या देखी गई।

यातायात जाम व भीड़ प्रबंधन को लेकर एसएसपी अजय सिंह ने राजपुर और मसूरी थाना पुलिस को नो-पार्किंग जोन में खड़े रहने वाले वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पहाड़ों की रानी मसूरी हमेशा से ही पर्यटकों की पहली पसंद रहा है। यही कारण है कि इस वीकेंड तीन दिन की लगातार छुट्टी को लेकर भी पर्यटक मसूरी पहुंच रहे हैं। भीड़ के कारण गुरुवार शाम भी पर्यटकों को मसूरी पहुंचने के लिए कई बार जगह-जगह जाम को झेलना पड़ा।

पर्यटकों की भीड़ के चलते मसूरी की माल रोड समेत कैम्पटी फाल, धनोल्टी, कंपनी गार्डन, भट्टाफाल, गनहिल, मसूरी झील, लालटिब्बा-चार दुकान आदि पर्यटक स्थलों, मालरोड व मसूरी बाजार में खूब रौनक रही। वहीं, चकराता और उसके आसपास के होटल व गेस्टहाउसों में भी बुकिंग फुल है। जीएमवीएन के गेस्टहाउस में भी 90 प्रतिशत बुकिंग हो चुकी है।

95 प्रतिशत कमरे फुल, आगे की भी बुकिंग
मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि मसूरी के होटलों में शत प्रतिशत तक कमरे बुक हैं। इससे पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिले हुए हैं।  बड़ी संख्या में बुकिंग है। इससे वीकेंड पर शहर के होटल पूरी तरह फुल रहने की उम्मीद है। बता दें कि मसूरी में लगभग 350 होटल एवं गेस्ट हाउस हैं, जिनमें करीब 25 हजार पर्यटक ठहर सकते हैं। धनोल्टी, काणाताल, बुरांशखंडा तथा कैम्पटी में भी 50 से अधिक होटल व गेस्ट-हाउस हैं।

एनसीआर, पंजाब व यूपी के सर्वाधिक पर्यटक
सबसे अधिक बुकिंग एनसीआर, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, यूपी के कई शहरों के पर्यटकों की है। अधिकांश होटलों में पर्यटकों ने एडवांस बुकिंग कराई हुई थी। कैम्पटी और धनोल्टी में भी बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने का अनुमान है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मसूरी में वीकेंड पर यातायात जाम से निपटने को अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद मसूरी के लिए अतिरिक्त पुलिस बल रवाना हो जाएगा। जाम की स्थिति में गज्जी बैंड से हाथी पांव मार्ग, मलिंगार चौक से मार्ग परिवर्तन भी किया जाएगा।

बारिश और आपदा देखकर बनाएं प्लान
प्रदेश में बारिश के दौरान जगह-जगह जलभराव और आपदा की स्थिति बनने लगी है। कई पहाड़ी रास्ते बंद पड़े हैं और पहाड़ों के दरकने की भी घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में पर्यटक मौसम की अनुकूलता को देखते हुए पहाड़ में जाने का प्लान बनाएं। संबंधित होटल, जिला प्रशासन और कंट्रोल रूप से वार्ता कर घर से निकलें।

admin

Related Posts

इमरान खान की बिगड़ती सेहत से सियासी तूफान, 85% नजर कमजोर होने की खबर पर CJP एक्टिव

इस्लामाबाद पाक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इमरान खान के दाहिनी आंख में 'सेंट्रल रेटिनल वेन ऑक्लूजन' (CRVO) नामक गंभीर बीमारी का पता चला है, जो समय पर…

‘सस्ता कर्ज़, महंगी कीमत’—पेरू में चीन की पैठ पर अमेरिका ने जताई गहरी चिंता

वाशिंगटन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने चिंता जताई है कि चीन लातिन अमेरिकी देश पेरू के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर अपना नियंत्रण मजबूत करके उसकी संप्रभुता को नुकसान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

200+ का चौथा कारनामा, विश्व कप में भारत ने फिर दिखाई बल्लेबाजी की ताकत

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 0 views
200+ का चौथा कारनामा, विश्व कप में भारत ने फिर दिखाई बल्लेबाजी की ताकत

होटल बिल बना शर्मिंदगी की वजह! पाक खिलाड़ियों को विदेश में झेलनी पड़ी भारी बेइज्जती

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 0 views
होटल बिल बना शर्मिंदगी की वजह! पाक खिलाड़ियों को विदेश में झेलनी पड़ी भारी बेइज्जती

घुड़सवारी महासंघ पर आयकर का शिकंजा, करोड़ों की देनदारी को लेकर भेजा नोटिस

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 1 views
घुड़सवारी महासंघ पर आयकर का शिकंजा, करोड़ों की देनदारी को लेकर भेजा नोटिस

2027 वर्ल्ड कप मिशन पर हिटमैन फोकस्ड: भारत के लिए ट्रॉफी जीतना ही सपना

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 1 views
2027 वर्ल्ड कप मिशन पर हिटमैन फोकस्ड: भारत के लिए ट्रॉफी जीतना ही सपना

शतरंज बदला, रणनीति बदली; गहरी समझ ही बनाती है चैंपियन: विश्वनाथन आनंद

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 1 views
शतरंज बदला, रणनीति बदली; गहरी समझ ही बनाती है चैंपियन: विश्वनाथन आनंद

टीम इंडिया का तूफानी प्रदर्शन, दूसरे मैच में नामीबिया के सामने 210 रनों की चुनौती

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 1 views
टीम इंडिया का तूफानी प्रदर्शन, दूसरे मैच में नामीबिया के सामने 210 रनों की चुनौती