नई आर्मी रॉकेट फोर्स पर पाकिस्तान का ऐलान, आजादी दिवस पर ऑपरेशन सिंदूर को लेकर किया गलत दावा

इस्लामाबाद 
पाकिस्तान ने उन्नत तकनीक से लैस एक नए बल ‘आर्मी रॉकेट फोर्स' के गठन की घोषणा की है, जो देश की लड़ाकू क्षमताओं को मजबूत बनाने के लिए “बेहद महत्वपूर्ण” साबित होगा। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार देर रात 79वें स्वतंत्रता दिवस और भारत के साथ हाल ही में हुए सैन्य टकराव के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में यह घोषणा की। आर्मी रॉकेट फोर्स कमांड के गठन की घोषणा करते हुए प्रधानमंत्री शरीफ ने कहा, “यह देश की सैन्य प्रतिक्रिया क्षमता को विस्तार देने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।” हालांकि, उन्होंने नए बल या उसकी जिम्मेदारियों के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी।

पाकिस्तान का नया बल स्पष्ट रूप से उसके सदाबहार सहयोगी चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी रॉकेट फोर्स से प्रेरित है, जो परमाणु और पारंपरिक दोनों तरह की बैलिस्टिक, हाइपरसोनिक, क्रूज मिसाइलों के शस्त्रागार को नियंत्रित करता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मई में पाकिस्तान और भारत के बीच हुए सैन्य टकराव में पाकिस्तान की “बड़ी जीत” हुई। उन्होंने दावा किया कि “सिर्फ चार दिन में ही भारत का अहंकार चकनाचूर हो गया…। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने "भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम” के लिए हस्तक्षेप किया। उन्होंने कहा कि कश्मीर मुद्दे का समाधान संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के अनुसार किया जाना चाहिए।  

  • admin

    Related Posts

    ईरान बनाम इजरायल: हाइपरसोनिक मिसाइलों के खिलाफ डेविड्स स्लिंग की रणनीति क्या है?

    इजरायल  इजरायल की उन्नत वायु रक्षा प्रणाली डेविड्स स्लिंग ने एक बार फिर अपनी शक्ति साबित की है। भविष्य में बढ़ते मिसाइल खतरों, खासकर ईरान जैसे दुश्मनों को ध्यान में…

    13 वर्षीय ईसाई लड़की संग कथित जबरन इस्लाम कबूलनामा और निकाह, पाकिस्तान में मानवाधिकारों पर सवाल

    इस्लामाबाद पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार रुकने का नाम नहीं ले रहा। बार-बार ऐसे मामले सामने आते हैं जहां अल्पसंख्यक समुदाय की मासूम बच्चियों का अपहरण कर उनके धर्म को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    बायर्न का सेमीफाइनल टिकट कन्फर्म, जर्मन कप में लीपजिग को चटाई धूल

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 0 views
    बायर्न का सेमीफाइनल टिकट कन्फर्म, जर्मन कप में लीपजिग को चटाई धूल

    मुश्किलों को दी मात, देश को दिलाया मेडल: वरुण सिंह भाटी का जज्बा सलाम के काबिल

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 0 views
    मुश्किलों को दी मात, देश को दिलाया मेडल: वरुण सिंह भाटी का जज्बा सलाम के काबिल

    नेपाल बेबस, इटली का जलवा बरकरार—10 विकेट से दर्ज की ऐतिहासिक फतह

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 0 views
    नेपाल बेबस, इटली का जलवा बरकरार—10 विकेट से दर्ज की ऐतिहासिक फतह

    नामीबिया से भिड़ंत में टीम इंडिया पहले करेगी बैटिंग, जानें किन खिलाड़ियों को मिला मौका

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 0 views
    नामीबिया से भिड़ंत में टीम इंडिया पहले करेगी बैटिंग, जानें किन खिलाड़ियों को मिला मौका

    फेडरर के टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल होने के समारोह के टिकट दो मिनट में बिके

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 2 views
    फेडरर के टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल होने के समारोह के टिकट दो मिनट में बिके

    गुस्से ने बिगाड़ा खेल! अंपायर से बहस के बाद अफगानी स्टार पर भारी फाइन

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 0 views
    गुस्से ने बिगाड़ा खेल! अंपायर से बहस के बाद अफगानी स्टार पर भारी फाइन