गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर किया वार, बोले- ‘यह झूठ बोलते हैं, नकली गांधी’

नई दिल्ली 
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया और कहा कि यहां नकली गांधी का कोई काम नहीं है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आईएएनएस से बातचीत में कांग्रेस की 'वोट अधिकार यात्रा' पर सवाल उठाते हुए कहा, "राहुल गांधी एक नकली गांधी हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि राहुल गांधी इस यात्रा से क्या हासिल करना चाहते हैं? क्या वह देश को बांग्लादेश बनाना चाहते हैं? यह भारत है, असली गांधी की धरती है और यहां नकली गांधी का कोई काम नहीं है। अगर वह देश को बांग्लादेश बनाने की कोशिश करेंगे तो लोग उन्हें इसकी सजा देंगे।"

प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, "पीएम मोदी गरीबों के मसीहा हैं और आने वाले दिनों में उन्हें पूजा जाएगा। उन्होंने अपने शासन में 27 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने का काम किया, जबकि राहुल गांधी की दादी ने कहा था कि 'आधी रोटी खाएंगे गरीबी मिटाएंगे', लेकिन फिर गरीबी नहीं मिट पाई। प्रधानमंत्री मोदी ने बिजली, पानी, गैस का चूल्हा और घर देने का काम किया। इसके अलावा, उन्होंने इलाज के लिए पांच लाख रुपए भी दिए और इसलिए वह गरीबों के दिल में बस पाए हैं।" उन्होंने कहा, "वह पीएम मोदी से करीब 29 चुनाव में हारे हैं, जिनमें राज्य, उपचुनाव और केंद्र के चुनाव शामिल हैं। उनको जनता सबक सिखाएगी।"

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "वे झूठ बोल रहे हैं। अगर उनमें हिम्मत है तो उन्हें इसे कानूनी तौर पर चुनौती देनी चाहिए। वे कह रहे हैं कि 65 लाख मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं, इसलिए उन्हें इन नामों की सूची चुनाव आयोग को सौंपनी चाहिए। मैं इतना ही कहूंगा कि 'नकली गांधी भी जेल जाएगा, नकली युवराज भी जेल जाएगा'। हमारी पार्टी ने दिखाया है कि वे लोग नकली हैं और उनके दो जगह नाम हैं।"

  • admin

    Related Posts

    कम समय और कम लागत में धन प्रेषण की वकालत, जयराम रमेश का बयान

    नई दिल्ली कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शनिवार को कहा कि घरेलू स्तर पर धन प्रेषण (रेमिटेंस) में लगने वाला समय और लागत कम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे…

    कांग्रेस ने हवाई यात्रा का किया इंतजाम, कहा- पीएम मोदी, बस उड़ान भरिए, लोग आपका इंतजार कर रहे

      नई दिल्ली असम के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस ने तीखा हमला बोला है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक बेहद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 3 views
    रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

    कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 3 views
    कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

    IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

    IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

    बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

    अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर