बादल फटने से किश्तवाड़ में मची तबाही, मलबे में दबे लोग, 10 के मारे जाने की आशंका

किश्तवाड़ 
जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ जिले के पद्दार इलाके में बृहस्पतिवार को बादल फटने से कम से कम 10 लोगों के मारे जाने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना जिले के चशोती इलाके में हुई। यह हादसा तीर्थयात्रा मार्ग पर हुआ, जिससे इलाके में अफरातफरी फैल गई। जहां बादल फटने की घटना हुई है वह रास्ता मचैल माता के मंदिर की ओर जाता है। इस मार्ग पर हर साल हजारों श्रद्धालु मचैल माता के दर्शन के लिए जाते हैं।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने घटना की जानकारी मिलने के बाद किश्तवाड़ के उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा से बात की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा – “अभी-अभी जम्मू-कश्मीर के विपक्ष के नेता और स्थानीय विधायक सुनील कुमार शर्मा से एक जरूरी संदेश मिलने के बाद किश्तवाड़ के उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा से बात की। चशोती क्षेत्र में भीषण बादल फटने की घटना हुई है, जिसमें भारी जनहानि की आशंका है। प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया है, बचाव दल मौके के लिए रवाना हो चुका है। नुकसान का आकलन और आवश्यक बचाव एवं चिकित्सा प्रबंधन की व्यवस्था की जा रही है। मेरे कार्यालय को लगातार अपडेट मिल रहे हैं, सभी संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।”

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी इस घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की और राहत-बचाव कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा – “किश्तवाड़ के चिशोती में बादल फटने की घटना से दुखी हूं। मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। सिविल, पुलिस, सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के अधिकारियों को राहत-बचाव कार्य को मजबूत करने और प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।”

देश में इन दिनों भारी मॉनसूनी बारिश हो रही है, जिसका सबसे ज्यादा असर पहाड़ी इलाकों में देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही हुई है। हाल ही में चमोली जिले के नंदप्रयाग में बारिश के बाद हुए भूस्खलन से सड़क मार्ग बंद हो गया था। जिला मजिस्ट्रेट संदीप तिवारी ने बताया कि सड़क को खोलने का काम चल रहा है, जबकि जिले की अन्य सड़कें फिलहाल सुचारू हैं।

उत्तरकाशी में 5 अगस्त को हुए बादल फटने और फ्लैश फ्लड के बाद धराली और हरसिल गांव में भारी तबाही हुई थी। कीर गाड़ क्षेत्र के गांव में आए भीषण मलबे और पानी के बहाव से कई घर बह गए थे। प्रशासन ने हरसिल को उत्तरकाशी से जोड़ने वाले पुल का पुनर्निर्माण कर दिया है, जिससे राहत सामग्री और मशीनरी की आवाजाही आसान हो गई है।

admin

Related Posts

ईरान-इजरायल तनाव के कारण मुंबई में घर खरीदना होगा महंगा

मुंबई मुंबई में प्रॉपर्टी की कीमतें पहले से ही आसमान छू रहीं हैं और अब इनके रेट्स में और तेजी आ सकती है.  Anarock Group की एक नई रिपोर्ट में…

राशन कार्ड धारकों को अप्रैल में मिलेगा तिगुना अनाज, सरकार का अहम फैसला

नई दिल्ली सरकार गरीबी रेखा के नीचे आने वाले सभी लोगों को मुफ्त में राशन मुहैया कराती है। इस बीच केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने देश के सभी राशन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 1 views
ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार