इस उम्र में दुश्मनी नहीं, रिश्ते निभाइए: योगी का माता प्रसाद को संदेश

लखनऊ 
उत्तर प्रदेश विधानसभा में मॉनसून सत्र के चौथे दिन गुरुवार को यूपी विज़न 2047 पर24 घंटे की अनवरत चर्चा में विपक्ष को जवाब देते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 'समग्र विकास की अवधारणा ही विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की संकल्पना को साकार कर सकता है। सदन में सीएम योगी ने नेता विपक्ष माता प्रसाद पांडेय को जवाब देते हुए कहा कि शिक्षा को लेकर कहा कि 1 लाख 56 हजार शिक्षा परिषद और उससे संबंध विद्यालय हैं। 2017 के पहले सब खराब स्थिति में बंदी की कगार पर थे। 2017 में स्कूल चलो अभियान प्रारंभ किया था। तभी से शिक्षा के क्षेत्र में विकास हुआ। योगी ने माता प्रसाद से कहा कि इस उम्र में दुश्मनी नहीं घर बुलाकर भोजन कराइए, ब्रजेश पाठक ही इलाज में काम आएंगे।

विपक्ष द्वारा उठाए गए मसलों पर योगी आदित्यनाथ ने तंज कसते हुए कहा किनेता प्रतिपक्ष बुजुर्ग हैं, अनुभवी हैं, वह बोलने का प्रयास करते हैं और जब अपने स्वयं के विवेक से बोलते हैं तो सही बात बोलते हैं और दूसरों द्वारा संचालित होने लगते हैं तो फिर उनको कभी-कभी मुर्गा भी याद आने लगता है।

सरकार अपने आध्यात्मिक विरासत का सम्मान करती है
माता प्रसाद पांडेय को जवाब देते हुए कहा कि ये सरकार अपने आध्यात्मिक विरासत का सम्मान करती है और विकास पर ध्यान देती है। पंडित श्याम नारायण पांडेय ने कहा था कि यूपी की विरासत पर हर व्यक्ति नहीं बैठ सकता है। ये महाकाल का आसन है इसपर न किसी का शासन है।

पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के प्रति आभार
इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत विकसित तब बनेगा, जब सभी राज्‍य इस दिशा में अपनी-अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे। अपनी भूमिका का निर्वहन करने की दृष्टि से पिछले 24 घंटे से अधिक समय से इस सदन में चर्चा का होना विकसित भारत की संकल्पनाओं को आगे बढ़ाने का विजन है। पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के प्रति आभार और धन्यवाद देते हुए योगी ने कहा कि लोकतंत्र का मंच इसी गरिमा पूर्ण तरीके से, लोकतंत्र को इसी प्रकार पुष्ट करता हुआ आगे बढेगा।

महत्वपूर्ण संकल्प 2047 तक देश को विकसित भारत के रूप में स्थापित करना
उन्होंने कहा कि वैश्विक निवेशक सम्मेलन में 2023 में उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि आज उप्र एक आशा है, एक उम्‍मीद बन चुका है, भारत अगर आज दुनिया के लिए प्राइम स्‍पाट है तो यूपी भारत की ग्रोथ को ड्राइव करने वाला अहम नेतृत्व दे रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि आजादी के अमृत काल में देश की स्वतंत्रता के 78 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इस यात्रा के आत्मावलोकन का अवसर कल (15 अगस्त) पूरे देशवासियों को प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि पूरा देश आजादी के अमृत महोत्सव में देश हित की भावनाओं के साथ जुड़ा था और उस समय मोदी ने देशवासियों के सामने कुछ संकल्‍प दिये थे। ''उनमें महत्वपूर्ण संकल्प 2047 तक देश को विकसित भारत के रूप में स्थापित करना है।''

 

admin

Related Posts

प्रधानमंत्री आवास योजना तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के लाभार्थियों को करेंगे आवंटन पत्र व चेक वितरण

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शोषित-वंचित समुदाय तथा विस्थापितों को निरंतर भूमिधरी अधिकार पत्र मिल रहा है। ऐसे लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़कर नए भारत के…

सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी के टॉप-10 छात्र-छात्राएं होंगे आमंत्रित

लखनऊ  उत्तर प्रदेश की योगी सरकार वर्ष 2026 की मदरसा बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेगी। मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी) और आलिम (सीनियर सेकेंडरी) परीक्षा के टॉप-10…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

GT पर दर्ज की ‘विराट’ जीत, RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 2 views
GT पर दर्ज की ‘विराट’ जीत,  RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब

फाइनल मुकाबले में GT की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी, वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी से बना 156 रनों का स्कोर

  • By admin
  • May 31, 2026
  • 2 views
फाइनल मुकाबले में GT की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी, वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी से बना 156 रनों का स्कोर

पेनल्टी थ्रिलर में PSG चैंपियन: गैब्रियल की मिस ने तोड़ा आर्सेनल का सपना

  • By admin
  • May 31, 2026
  • 2 views
पेनल्टी थ्रिलर में PSG चैंपियन: गैब्रियल की मिस ने तोड़ा आर्सेनल का सपना

घर में गुजरात का पलड़ा भारी, क्या पाटीदार की RCB रचेगी इतिहास?

  • By admin
  • May 31, 2026
  • 2 views
घर में गुजरात का पलड़ा भारी, क्या पाटीदार की RCB रचेगी इतिहास?

महिला क्रिकेट का बड़ा मंच सजकर तैयार, 3 जून से झारखंड में टी20 लीग की शुरुआत

  • By admin
  • May 31, 2026
  • 2 views
महिला क्रिकेट का बड़ा मंच सजकर तैयार, 3 जून से झारखंड में टी20 लीग की शुरुआत

सूर्यकुमार की कप्तानी पर खतरा, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका; भारतीय टीम में मचेगी हलचल

  • By admin
  • May 31, 2026
  • 3 views
सूर्यकुमार की कप्तानी पर खतरा, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका; भारतीय टीम में मचेगी हलचल