15 अगस्त को लाल किले पर आयोजित स्वतन्त्रता दिवस कार्यक्रम की साक्षी बनेंगी उत्तर प्रदेश की 14 लखपति दीदियां

लखपति दीदियो को  लखनऊ से नई दिल्ली लालकिले पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह मे सम्मिलित होने के लिए किया रवाना

उप मुख्यमंत्री ने अपने कैम्प कार्यालय 7-  कालिदास मार्ग से हरी झण्डी दिखाकर बस से किया रवाना

15 अगस्त को लाल किले पर आयोजित स्वतन्त्रता दिवस कार्यक्रम की साक्षी बनेंगी उत्तर प्रदेश की 14 लखपति दीदियां

लखपति दीदियों की ऐतिहासिक भागीदारी

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के मार्गदर्शन में नारी सशक्तिकरण की नई उड़ान

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की प्रेरणास्पद महिलाओं को ऐतिहासिक सम्मान

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य की पहल पर सशक्त महिलाओं को देश के मंच पर पहचान

लखनऊ

देश की आज़ादी के राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस)को नई दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर आयोजित ध्वजारोहण समारोह की  उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की विभिन्न जनपदों से चयनित 14 लखपति दीदियाँ  भी साक्षी बनेंगी। यह अवसर ना केवल उनके जीवन यात्रा की कहानी को सम्मानित करता है, बल्कि प्रदेश की ग्रामीण महिलाशक्ति की आत्मनिर्भरता का भी प्रतीक है।
उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के कुशल निर्देशन में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से लाखों महिलाएं आज विभिन्न उद्यमों में लगकर आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोह में भागीदारी को लेकर लखपति दीदियों में गहरा उत्साह है।

उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने बुधवार को अपने कैम्प कार्यालय, 7-कालिदास मार्ग, लखनऊ से 14 लखपति दीदियों को नई दिल्ली के लिए  हरी झण्डी दिखाकर बस द्वारा रवाना किया। इन 14 चयनित लखपति दीदियों के साथ उनके पति या एक सहयोगी भी दिल्ली यात्रा पर रवाना किया गया। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े दो विशेष प्रतिनिधि भी टीम के साथ गये हैं। 

श्री मौर्य ने उत्तर प्रदेश की लखपति दीदियो को ऐतिहासिक लाल किले पर आयोजित होने वाले स्वतन्त्रता दिवस  समारोह मे सम्मिलित होने के आमन्त्रण के लिये  मा0  प्रधानमंत्री जी के प्रति आभार प्रकट किया।लखपति दीदियो को नई दिल्ली रवाना करने से पूर्व उप मुख्यमंत्री ने लखपति दीदियो से संवाद करते हुये उनसे अनुभव व  विचार साझा किये तथा उन्हें लखपति बनने पर सम्मान पत्र व अंगवस्त्र भेंट किया। लखपति दीदियो को बधाई देते हुये  उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि यह दीदियां  स्वंय सहायता समूहो की महिलाओ के लिये प्रेरणास्रोत हैं, इनसे प्रेरणा लेकर अन्य दीदियां भी लखपति दीदी की श्रेणी मे आने का प्रयास करेंगी। उन्होंने लखपति दीदियो के साथ यहाँ पर तिरंगा यात्रा भी निकाली।

14 अगस्त को ये महिलाएं दिल्ली में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भ्रमण करेंगी।
उप मुख्यमंत्री ने ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि दीदियों की यात्रा, ठहराव एवं अन्य व्यवस्थाएं नियमानुसार और गरिमापूर्ण ढंग से सुनिश्चित करे उन्हे किसी प्रकार की परेशानी न होने पाये।श्री मौर्य ने कहा है कि इन दीदियों की यह भागीदारी नारी सशक्तिकरण, सामूहिक शक्ति और आत्मनिर्भर भारत की भावना को एक नई ऊँचाई देगी।लखपति दीदियों की इस समारोह मे ऐतिहासिक भागीदारी होगी।उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश  मे नारी सशक्तिकरण की नई उड़ान मिल रही है
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की प्रेरणास्पद महिलाओं को यह ऐतिहासिक सम्मान मिल रहा है।उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य की पहल पर समूहों की महिलाओं को देश के मंच पर पहचान मिल रही है।

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों  की जो दीदियाँ विशेष अतिथि के रूप में दिल्ली के स्वतन्त्रता दिवस समारोह में भाग लेने के लिये गयी हैं, उनमे  हरदोई से ममता जौहर,झाँसी से निशा देवी,सुल्तानपुर से ललिता मौर्य,
देवरिया से रेणु देवी,लखीमपुर खीरी से उमा देवी, रुचि वर्मा, व सुनीता देवी,फतेहपुर से कांति देवी व लक्ष्मी देवी,मिर्ज़ापुर से शशिबाला सोनकर, राखी कृष्णा सिंह,संत कबीर नगर से विंद्रावती देवी, व संतोषी देवी तथा सोनभद्र से निर्मला देवी हैं।

admin

Related Posts

महंगाई का नया झटका: यूपी में बिजली दरें बढ़ीं, करोड़ों उपभोक्ता प्रभावित

 लखनऊ ईरान-इजराइल के युद्ध को लेकर पेट्रोल और डीजल के दामों की बढ़ोत्तरी के बाद अब महंगाई का असर बिजली पर भी पड़ गया है। यूपी में बिजली महंगी हो…

सैनिकों के सम्मान और राष्ट्रभक्ति पर जोर, नौसेना शौर्य वाटिका उद्घाटन में बोले योगी आदित्यनाथ

 लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब हम सुरक्षा के मोर्चे पर मजबूत होंगे तो दुनिया भी मैत्री करेगी। कमजोर के आगे कोई नहीं झुकता। हम जब अधूरी बात…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 4 views
RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 3 views
फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 3 views
एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 3 views
बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 3 views
सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे