बाबर से तुलना पर तिलमिलाए पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर, कोहली को बताया बेमिसाल

नई दिल्ली
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अहमद शहजाद ने कहा है कि बाबर आजम की विराट कोहली से तुलना नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि कोहली इस पीढ़ी के लिजेंड हैं, रोल मॉडल हैं। उनकी दुनिया में किसी के साथ तुलना नहीं हो सकती। यहां तक कि महेंद्र सिंह धोनी के साथ भी। शहजाद ने कहा कि लोग बाबर आजम की कोहली से तुलना करते हैं, लेकिन इस तरह की तुलना न सिर्फ गलत है बल्कि इससे खिलाड़ियों पर गैरजरूरी दबाव बढ़ता है और खेल प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि बाबर आजम के स्ट्रगल के तौर पर यह साफ दिख रहा है।

एक इंटरव्यू के दौरान अहमद शहजाद ने कहा, 'जब सब कुछ अच्छा चल रहा था तब आपने खिलाड़ियों की तुलना करते हुए कैंपेन चलाया। अब जब परफॉर्मेंस नहीं हो रहा तब आप कह रहे कि दो खिलाड़ियों की तुलना मत करो। क्यों नहीं? विराट कोहली की तुलना दुनिया में किसी से भी नहीं हो सकती। वह इस पीढ़ी के लिजेंड हैं, रोल मॉडल हैं। आप उनकी तुलना महेंद्र सिंह धोनी से भी नहीं कर सकते। हो सकता है कि धोनी एक महान कप्तान हों लेकिन एक बैटर, क्रिकेटर और ऐथलीट के तौर पर कोहली अपने तरह के इकलौते हैं। किसी को भी किसी के साथ तुलना नहीं करनी चाहिए क्योंकि यह गलत है और इससे अतिरिक्त दबाव बनता है जो अब हम लोग बाबर आजम में देख रहे हैं।'

पाकिस्तानी फैंस अक्सर बाबर आजम की तुलना विराट कोहली से किया करते थे। यहां तक कि उन्हें कोहली से भी बड़ा खिलाड़ी बताया करते थे। सोशल मीडिया पर 'बाबर आजम द GOAT', ‘किंग बाबर आजम’ जैसे ट्रेंड चलाया करते थे। लेकिन जब यह स्टार बल्ले से संघर्ष कर रहा है तो कई पाकिस्तानी अपने ही खिलाड़ी के लिए खूब भला बुरा कहते दिखते हैं।

बाबर आजम पिछले कई महीनों से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। वह पिछली 72 अंतरराष्ट्रीय पारियों से एक अदद शतक के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी शतक नेपाल जैसी कमजोर टीम के खिलाफ बनाया था। 2023 के बाद कोई अन्य प्रमुख बल्लेबाज शतक के लिए इतना नहीं तरसा है, जितना बाबर तरस चुके हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ मंगलवार को तीसरे वनडे मुकाबले में बाबर आजम समेत पूरी पाकिस्तानी टीम बुरी तरह फ्लॉप रही थी। जीत के लिए 295 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम तीन अंकों तक में नहीं पहुंच सकी और 92 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान मोहम्मज रिजवान समेत 5 खिलाड़ी तो खाता तक नहीं खोल सके। बाबर आजम 23 गेंद में सिर्फ 9 रन ही बना सके।

  • admin

    Related Posts

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    मुंबई  राजस्थान रॉयल्स की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार को मुंबई में होने वाले लीग चरण के अपने अंतिम मैच में जीत हासिल कर प्लेऑफ में जगह बनाने के…

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    नईदिल्ली  क्रिकेट की दुनिया में जल्द ही बहुत कुछ बदलता हुआ नजर आ सकता है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) प्लेइंग कंडीशन्स में बड़े बदलाव करने की तैयारी में है और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 3 views
    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी