मुख्यमंत्री ने साइबर सुरक्षा के लिए भारतीय स्टेट बैंक और पुलिस के जागरुकता अभियान को सराहा

सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का कारगर हथियार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ऑनलाइन उपयोगकर्ता अपने बैंक अकाउंट और सोशल मीडिया का सावधानी से करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री ने साइबर सुरक्षा के लिए भारतीय स्टेट बैंक और पुलिस के जागरुकता अभियान को सराहा

प्रदेश के सभी जिलों में जारी है साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने झंडी दिखाकर किया साइबर सुरक्षा जागरूकता रथ को रवाना

भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत डिजिटल पेमेंट में दुनिया का अग्रणी देश बना है। वर्तमान समय में डिजिटल तकनीक अब हमारी जीवनशैली का महत्वपूर्ण अंग बन चुकी है। मोबाइल, इंटरनेट, डिजिटल भुगतान, ऑनलाइन शिक्षा और सोशल मीडिया, ये सब अब दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। लेकिन डिजिटल सुविधाओं के साथ साइबर खतरे भी तेजी से बढ़े हैं। हमें जो डिजिटल सुविधा मिलती हैं, वह कभी-कभी चुनौती बन जाती हैं। डिजिटल फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट जैसी कई घटनाएं सामाजिक और आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचा सकती हैं। ऐसी स्थिति में प्रत्येक ऑनलाइन उपयोगकर्ता के लिए जरूरी है कि वे अपने बैंक अकाउंट और सोशल मीडिया का सावधानी से उपयोग करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय स्टेट बैंक द्वारा मध्यप्रदेश पुलिस के सहयोग से चलाए जा रहे साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के लिए अपने संदेश में यह बात कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास से अभियान के अंतर्गत जिलों में जाने वाले जागरूकता रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया।

साइबर सुरक्षा वर्तमान समय में एक सामाजिक जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैंक खातों की सुरक्षा के उपाय बताने और ग्राहकों को साइबर अपराधियों से बचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे भारतीय स्टेट बैंक के साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान की सराहना की एवं एसबीआई के अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि साइबर सुरक्षा वर्तमान समय में सामाजिक जिम्मेदारी बन चुकी है। तकनीक के उपयोग के साथ ही साइबर अपराधियों की सक्रियता भी बढ़ गई है। एसबीआई अपने ग्राहकों को बेहतर सुविधा देने के साथ उन्हें ऑनलाइन डिजिटल खतरों से भी बचाने का कार्य कर रही है। डिजिटल प्लेटफार्म का उपयोग करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्तर पर सजग और सतर्क रहना भी जरूरी है।

साइबर सुरक्षा के लिए हर नागरिक बने आर्थिक प्रहरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि डिजिटल वर्ल्ड में हमारा बैंक खाता, सोशल मीडिया या हमारी पहचान सब प्रभावित हो सकती हैं। इसीलिए प्रत्येक नागरिक के लिए जरूरी है कि वह अपने मोबाइल के स्क्रीन लॉक से लेकर, पासवर्ड की गोपनीयता तक हर स्तर पर सतर्क रहे। उन्होंने कहा कि अगर थोड़ी सावधानी बरती जाए, तो साइबर सुरक्षा से जुड़ी कई चुनौतियों से बड़ी आसानी से निपटा जा सकता है। प्रदेश का हर जागरूक नागरिक आर्थिक प्रहरी के रूप में अपनी और समाज की सुरक्षा में योगदान दे सकता है। जागरुकता की दिशा में उठा हर एक कदम समाज की सुरक्षा की गारंटी बनेगा।

 

admin

Related Posts

सभी नागरिक क्यूआर कोड स्केन कर स्वच्छता सर्वेक्षण फीडबैक में करें सहभागिता : आयुक्त भोंडवे

भोपाल  नगरीय विकास एवं आवास आयुक्त  संकेत भोंडवे ने कहा है कि स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत आयोजित होने वाले विश्व के सबसे बड़े स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में मध्यप्रदेश…

15 मई से शुरू होगी शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना, कोचिंग अध्ययन छात्रवृत्ति योजना की टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  कृष्णा गौर ने मंत्रालय में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में टेंडर प्रक्रिया और निर्माण कार्यों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

16 अंकों की रेस तेज, RCB के सामने करो या मरो की चुनौती KKR पर

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
16 अंकों की रेस तेज, RCB के सामने करो या मरो की चुनौती KKR पर

साई सुदर्शन और सुंदर चमके, फिर गेंदबाजों ने SRH को किया तहस-नहस

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
साई सुदर्शन और सुंदर चमके, फिर गेंदबाजों ने SRH को किया तहस-नहस

क्या बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? दौरे को लेकर BCCI और BCB के बीच तेज हुई बातचीत

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
क्या बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? दौरे को लेकर BCCI और BCB के बीच तेज हुई बातचीत