परमाणु युद्ध की धमकी के बीच अमेरिका का दोटूक बयान, भारत पर रुख कायम

वाशिंगटन 
पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर के हालिया अमेरिका दौरे के दौरान दिए गए परमाणु युद्ध के धमकी भरे बयान के बाद अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि उसका भारत और पाकिस्तान दोनों के साथ संबंधों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा कि अमेरिकी कूटनीतिक दल दोनों देशों के प्रति समान रूप से प्रतिबद्ध है।

जनरल मुनीर बीते दो महीनों में दूसरी बार अमेरिका पहुंचे थे। उसने वॉशिंगटन से बयान देते हुए भारत पर परमाणु हमला करने और आधी दुनिया को तबाह करने की धमकी दी थी। यह माना जा रहा है कि यह पहली बार है जब किसी तीसरे देश को अमेरिकी धरती से परमाणु हमले की खुली चेतावनी दी गई है।

ब्रूस ने इस मौके पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को भी दोहराया, जिसमें उन्होंने हालिया भारत–पाकिस्तान सैन्य संघर्ष के बाद अमेरिका की सुलह में भूमिका को बहुत गर्व का पल बताया था। ब्रूस ने कहा, “हमने तुरंत उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, राष्ट्रपति ट्रंप और विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ मिलकर हमलों को रोकने और दोनों पक्षों को साथ लाने का काम किया। यह हमारे लिए गर्व का क्षण है।”

इस दौरान उनसे पूछा गया कि क्या ट्रंप और मुनीर की मुलाकात के बाद अमेरिका पाकिस्तान को अधिक सैन्य मदद और हथियार बिक्री करेगा। इस सवाल के जवाब में ब्रूस ने कहा, “हमारा भारत और पाकिस्तान दोनों के साथ संबंध अच्छे हैं और अपरिवर्तित रहेंगे। हमारे राजनयिक दोनों देशों के प्रति प्रतिबद्ध हैं।”

ब्रूस ने मंगलवार को इस्लामाबाद में हुई अमेरिका–पाकिस्तान काउंटर-टेररिज्म डायलॉग का उल्लेख करते हुए बताया कि दोनों देशों ने हर प्रकार के आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में साझा प्रतिबद्धता दोहराई है। बैठक में आतंकवादी खतरों से निपटने के लिए सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा हुई।

 

  • admin

    Related Posts

    हवा में हिंसा! 30 हजार फुट पर यात्रियों की खून-खराबे वाली लड़ाई, अचानक करानी पड़ी लैंडिंग

    तुर्की तुर्की से यूनाइटेड किंगडम (UK) जा रही Jet2 की एक फ्लाइट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यात्रियों के बीच हवा में ही हिंसक झड़प शुरू हो गई।…

    US में भारतीय छात्र लापता होने से हड़कंप, सैन फ्रांसिस्को में दूतावास ने संभाली कमान

    न्यू यार्क अमेरिका से भारतीय छात्रों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंताजनक खबर सामने आई है। कर्नाटक के रहने वाले और University of California, Berkeley में पोस्ट-ग्रेजुएट की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 3 views
    रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

    कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 3 views
    कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

    IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

    IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

    बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

    अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर