डॉ. यादव का संदेश: हमारे तीर्थ और आस्था से देश में एकता मजबूत होती है

हमारे तीर्थ, धार्मिक आस्था के साथ देश को एक सूत्र में पिरोए रखने का हैं माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव: तीर्थ और धार्मिक आस्था देश को जोड़ने का माध्यम

डॉ. यादव का संदेश: हमारे तीर्थ और आस्था से देश में एकता मजबूत होती है

तीर्थदर्शन योजना का विस्तार होगा
मुख्यमंत्री ने उज्जैन से अयोध्या रवाना होने वाली मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन यात्रा को वर्चुअली झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सनातन संस्कृति में तीर्थ यात्रा का विशेष महत्व है। तीर्थ मोक्ष प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करते हैं। हमारे तीर्थ, धार्मिक आस्था के साथ देश को एक सूत्र में पिरोए रखने का माध्यम भी हैं। बाबा महाकाल की नगरी उज्जैनी से बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी का पुण्य अर्जित करने प्रस्थान कर रहे तीर्थ यात्री बधाई के पात्र हैं। उन्हें गंगा स्नान और भगवान विश्वनाथ के दर्शन के साथ संत रविदास और कबीर दास की जन्मस्थली के दर्शन का भी सौभाग्य प्राप्त होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में भगवान श्रीराम के धाम को जो शोभा प्रदान की, उस पर हम सभी को गर्व है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत बुधवार को उज्जैन से तीर्थ यात्रियों को अयोध्या ले जाने वाली ट्रेन को मुख्यमंत्री निवास से वर्चुअली झंडी दिखाई। उन्होंने उज्जैन रेलवे स्टेशन पर उपस्थित उज्जैन और आगर-मालवा के तीर्थयात्रियों को संबोधित भी किया।

पर्यटन विभाग के सहयोग से तीर्थदर्शन योजना का किया जाएगा विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह सौभाग्य का विषय है कि प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के माध्यम से तीर्थ यात्रा का पुनीत अवसर प्राप्त हो रहा है। प्रदेश में वर्ष 2018 से आरंभ तीर्थदर्शन योजना का प्रतिवर्ष का बजट लगभग 50 करोड़ रूपए से अधिक है। तीर्थदर्शन योजना में हवाई यात्रा के माध्यम से भी तीर्थ कराने की व्यवस्था है। पर्यटन विभाग के सहयोग से तीर्थदर्शन योजना का और विस्तार किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विरासत से विकास के मार्ग पर अग्रसर होते हुए राज्य सरकार वरिष्ठजन सहित समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए समर्पित रहेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रवण कुमार के समान अपने कर्तव्य का निर्वहन किया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन से तीर्थ यात्रा पर जा रहीं श्रीमती कल्पना शर्मा, रज्जू किशोर, बाबूलाल शर्मा से वर्चुअली संवाद किया। श्रीमती कल्पना शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के वरिष्ठजन को तीर्थ यात्रा कराकर श्रवण कुमार के समान अपने कर्तव्य का निर्वहन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तीर्थ यात्रा पर जा रहे सभी यात्रियों को सफल-सुखद यात्रा के लिए शुभकामनाएं प्रदान कीं।

 

admin

Related Posts

भोपाल में करोड़ों के विकास कार्यों की शुरुआत, राज्यमंत्री गौर ने किया शिलान्यास

भोपाल के विकास की नई उड़ान: राज्यमंत्री  गौर ने किया साढ़े 5 करोड़ से अधिक लागत के विकासकार्यों का भूमिपूजन साकेत नगर में 2 करोड़ 29 लाख, बाइपास से संपदा…

₹10 के पान मसाले का महंगा खुलासा, शाहरुख और अन्य स्टार्स कोर्ट में तलब, कानूनी मुसीबत बढ़ी

गुना  क्या 10 रुपए के गुटखे में 4 लाख रुपए किलो वाला असली केसर होना मुमकिन है? इसी सवाल ने अब बॉलीवुड के दिग्गज सुपरस्टार्स को कानूनी कटघरे में खड़ा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

विमेंस राउंड 1 के बाद गुंतास कौर संधू बनीं सर्वश्रेष्ठ भारतीय, रैंकिंग में 17वां स्थान

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
विमेंस राउंड 1 के बाद गुंतास कौर संधू बनीं सर्वश्रेष्ठ भारतीय, रैंकिंग में 17वां स्थान

आयरलैंड को बड़ा झटका! कप्तान पॉल स्टर्लिंग टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, सैम टॉपिंग की एंट्री

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
आयरलैंड को बड़ा झटका! कप्तान पॉल स्टर्लिंग टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, सैम टॉपिंग की एंट्री

आसान समझे जाने वाले मैच ने बढ़ाया सिरदर्द, पाकिस्तान से पहले भारत के लिए खतरे की घंटी

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
आसान समझे जाने वाले मैच ने बढ़ाया सिरदर्द, पाकिस्तान से पहले भारत के लिए खतरे की घंटी

सीजन से पहले बड़ा अपडेट: क्या इंटर मियामी के पहले मुकाबले से बाहर रहेंगे मेस्सी?

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
सीजन से पहले बड़ा अपडेट: क्या इंटर मियामी के पहले मुकाबले से बाहर रहेंगे मेस्सी?

मेडल की तैयारी पुख्ता: एशियन गेम्स 2026 से पहले खिलाड़ियों को विदेश में ट्रेनिंग देगा मिशन ओलंपिक सेल

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
मेडल की तैयारी पुख्ता: एशियन गेम्स 2026 से पहले खिलाड़ियों को विदेश में ट्रेनिंग देगा मिशन ओलंपिक सेल

IND vs PAK क्लैश से पहले बड़ा बयान, अभिषेक शर्मा की चर्चा के बाद वरुण चक्रवर्ती ने दी अहम जानकारी

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
IND vs PAK क्लैश से पहले बड़ा बयान, अभिषेक शर्मा की चर्चा के बाद वरुण चक्रवर्ती ने दी अहम जानकारी