ICC नॉकआउट में कोहली-रोहित का दबदबा, अगले मैच में खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली
भारत के महान बल्लेबाज विराट कोहली और भारत की वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा के अगले वनडे वर्ल्ड कप में खेलने पर सस्पेंस है, लेकिन उनका रिकॉर्ड आईसीसी के नॉकआउट मैचों में दमदार है। वर्ल्ड कप 2027 की टीम का हिस्सा ये दोनों दिग्गज शायद न हों, लेकिन इन दोनों का योगदान टीम इंडिया के लिए आईसीसी टूर्नामेंट में जिस तरह का रहा है, उसको नकारा नहीं जा सकता। विराट कोहली और रोहित शर्मा के आसपास कोई भी बल्लेबाज आईसीसी के नॉकआउट मैचों में रन बनाने के मामले में नहीं है।

विराट कोहली और रोहित शर्मा के बल्ले से कई बड़े-बड़े स्कोर आईसीसी के नॉकआउट मैचों में निकले हैं। रोहित शर्मा ने दो और विराट कोहली ने एक शतक जड़ा है, जबकि 3 अर्धशतक विराट कोहली ने और 2 अर्धशतक रोहित शर्मा ने जड़े हैं। विराट कोहली के आईसीसी नॉकआउट मैचों में रनों की संख्या 939 है और रोहित शर्मा ने 780 रन बनाए हैं। कोई भारतीय खिलाड़ी इन दो दिग्गजों के आसपास भी नहीं हैं। सचिन तेंदुलकर भारत के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन आईसीसी नॉकआउट मैचों में बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

आईसीसी नॉकआउट मैचों में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में विराट और रोहित के बाद तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग हैं। उन्होंने 731 रन बनाए हैं, जबकि चौथे नंबर पर विराजमान सचिन तेंदुलकर ने 657 रन बनाए हैं। श्रीलंका की टीम के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ने 595 रन आईसीसी के नॉकआउट मैचों में जड़े हैं। विराट कोहली के नाम एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है, जबकि रोहित शर्मा ने एक वर्ल्ड कप में 5 शतक जड़ने का विश्व रिकॉर्ड बनाया हुआ है।

आईसीसी नॉकआउट मैचों में सर्वाधिक रन
939 रन – विराट कोहली (52.16 औसत)
780 रन – रोहित शर्मा (43.33 औसत)
731 रन – रिकी पोंटिंग (45.68 औसत)
657 रन – सचिन तेंदुलकर (50.53 औसत)
595 रन – कुमार संगकारा (39.67 औसत)
546 रन – केन विलियमसन (45.50 औसत)

  • admin

    Related Posts

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    मुंबई  राजस्थान रॉयल्स की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार को मुंबई में होने वाले लीग चरण के अपने अंतिम मैच में जीत हासिल कर प्लेऑफ में जगह बनाने के…

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    नईदिल्ली  क्रिकेट की दुनिया में जल्द ही बहुत कुछ बदलता हुआ नजर आ सकता है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) प्लेइंग कंडीशन्स में बड़े बदलाव करने की तैयारी में है और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 3 views
    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी