वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज का कमाल, पाकिस्तान को 202 रन से हराकर 34 साल का इंतजार खत्म

 तरौबा
 वेस्टइंडीज ने 34 साल बाद पाकिस्तान को वनडे सीरीज में हराया है. कैरेबियन शेरों ने अपने घर पर पाकिस्तान का 2-1 से शिकार कर डाला. इस ऐतिहासिक जीत को पाने के लिए वेस्टइंडीज ने ऐसी दहाड़ लगाई कि पाकिस्तान बुरी तरह बिखर गया. उसे 202 रन की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी.

सिर्फ 92 रन पर ऑलआउट पाकिस्तान

त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में बीती रात वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच आखिरी और फाइनल वनडे खेला गया. पहले बैटिंग करते हुए वेस्टइंडीज ने कप्तान शाई होप (120 रन) के शतक के बूते स्कोरबोर्ड पर 294/6 टांगे. इस चुनौती के जवाब में पाकिस्तान की पूरी 29.2 ओवर में सिर्फ 92 रन पर ऑलआउट हो गई.

5 बल्लेबाज खाता तक नहीं खोल पाए

वेस्टइंडीज के पेस अटैक के आगे पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने पूरी तरह घुटने टेक दिए. कप्तान मोहम्मद रिजवान, सईम अयूब, अब्दुल्लाह शफीक समेत पांच बल्लेबाज तो खाता तक नहीं खोल पाए और इस तबाही के असली हीरो रहे जायडेन सील्स. जिन्होंने अपनी आग उगलती गेंदों से अकेले छह विकेट लिए और वेस्टइंडीज की सीरीज जीत पर आखिरी मुहर लगा दी.

कप्तान शाई होप की रिकॉर्ड शतकीय पारी

वेस्टइंडीज को धीमे गेंदबाजों के सामने मुश्किल दिख रही पिच पर शुरुआत करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. कप्तान शाई होप ने हिम्मत नहीं हारी. वह एक छोर पकड़ कर खड़े रहे. 94 गेंदों में 120 रन की नाबाद पारी के साथ 10 चौके और पांच छक्के जमाए. इस तरह वह वनडे में 18वां शतक लगाते हुए वेस्टइंडीज के सर्वकालिक शतकवीरों की सूची में तीसरे नंबर पर पहुंच गए.

जायडेन सील्स ने बनाया अद्भुत रिकॉर्ड

तूफानी गेंदबाज जायडेन सील्स ने पाकिस्तान की शुरुआत बिगाड़ दी. पहले ही ओवर में सईम अयूब को 0 के स्कोर पर आउट किया. तीसरे ओवर में दूसरे ओपनर अब्दुल्लाह शफीक भी बिना खाता खोले सील्स के शिकार हुए. देखते ही देखते पाकिस्तान का स्कोर 23/4 हो गया. सील्स का 6/18 का प्रदर्शन वेस्टइंडीज के लिए पाकिस्तान के खिलाफ (वनडे) बेस्ट बॉलिंग फिगर है. उन्होंने फ्रैंकलिन रोज का अप्रैल 2000 में किंग्सटाउन में 5/23 का रिकॉर्ड तोड़ा.

admin

Related Posts

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

मुंबई  राजस्थान रॉयल्स की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार को मुंबई में होने वाले लीग चरण के अपने अंतिम मैच में जीत हासिल कर प्लेऑफ में जगह बनाने के…

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

नईदिल्ली  क्रिकेट की दुनिया में जल्द ही बहुत कुछ बदलता हुआ नजर आ सकता है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) प्लेइंग कंडीशन्स में बड़े बदलाव करने की तैयारी में है और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी