श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा ने घर-घर तिरंगा अभियान का किया आह्वान

दिल्ली
आजादी के 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हितेश विश्वकर्मा ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने भावपूर्ण संदेश में देश के शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्र निर्माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका पर जोर दिया।

श्री हितेश विश्वकर्मा ने कहा, “स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि एक उत्तरदायित्व है। हमें न केवल इस आज़ादी की रक्षा करनी है, बल्कि राष्ट्र को सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रूप से भी सशक्त बनाना है।”

उन्होंने देशवासियों से ‘घर-घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान करते हुए कहा कि यह केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जनमानस में देशभक्ति की भावना को प्रबल करने का माध्यम है।

श्री बजरंग सेना की सक्रिय भूमिका में राष्ट्रीय अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा ने बताया कि श्री बजरंग सेना के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता देशभर में इस अभियान को सक्रियता से चला रहे हैं। स्कूलों, गांवों, नगरों, और धार्मिक स्थलों में जनसंपर्क  माध्यमों के जरिए लोगों को जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा, “श्री बजरंग सेना का हर सदस्य राष्ट्र के लिए समर्पित है — हमारा धर्म, हमारा कर्म और हमारी सेवा तीनों भारत माता के चरणों में अर्पित हैं।”

सांस्कृतिक कार्यक्रम और जन-जागरण
15 अगस्त को विभिन्न राज्यों में श्री बजरंग सेना द्वारा ध्वजारोहण, शहीद स्मरण सभाएं, भारत माता पूजन, प्रभात फेरी, तिरंगा यात्रा और देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

एकता और राष्ट्रहित का संदेश
अपने संबोधन के अंत में श्री हितेश विश्वकर्मा ने कहा, “आज का भारत एक नए युग की ओर बढ़ रहा है। हमें जात-पात, भाषा, क्षेत्र और राजनीति से ऊपर उठकर केवल ‘भारत’ को सर्वोपरि रखना होगा — यही सच्चा राष्ट्रवाद है।” उन्होंने युवाओं से सोशल मीडिया, तकनीक और नवाचार के माध्यम से देश की गरिमा को बढ़ाने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, सनातन मूल्यों और राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने की अपील की।

  • admin

    Related Posts

    आम-सेब-केला निर्यात बढ़ाने पर सरकार का जोर, शिवराज ने बताया किसानों की कमाई बढ़ाने का रोडमैप

    लखनऊ गुरुवार को लखनऊ पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की आमदनी बढ़ाए जाने की तरीके बताए। चौहान ने लखनऊ में दो दिवसीय 'फ्रूट होराइजन 2026' कार्यक्रम…

    योग्यता आधारित भर्ती से बदली यूपी की तस्वीर, 9 लाख से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

     लखनऊ यूपी में सरकारी भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और तकनीक आधारित बनाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को आयुष विभाग, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

    ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 2 views
    ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

    कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

    Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

    बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

    शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 1 views
    शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल