यूपी में बाढ़ और बारिश का अलर्ट, 500 से ज्यादा गांव पानी में डूबे, 15 जिलों में खतरा बढ़ा

 कुशीनगर
उत्‍तर प्रदेश में पिछले एक महीने से बारिश का दौर चल रहा है. यहां के कई जिले भी बाढ़ से प्रभावित हैं. करीब 500 से ज्यादा गांव डूब चुके हैं. फैजाबाद-अयोध्या के इलाके भी बाढ़ की चपेट में हैं. आलम ये है कि पीने का पानी लेने के लिए भी लोगों को 2 किलोमीटर तक दूर जाना पड़ रहा है. मौसम विभाग ने आज के लिए पूर्वांचल और तराई के 15 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 29 जिलों में येलो अलर्ट है.

14 अगस्त से पूर्वी यूपी में बारिश की तीव्रता कम होने की संभावना है, लेकिन पश्चिमी यूपी में बारिश जारी रह सकती है. बता दें कि मंगलवार को बिजनौर, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर समेत पश्चिमी तराई के जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने नए वेदर सिस्टम और पूर्वा हवाओं में नमी के कारण बुधवार को भारी बारिश के आसार हैं, 14 अगस्त को प्रदेशभर में अच्छी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने जिलेवार तरीके से अलर्ट जारी किया है.

ऑरेंज अलर्ट वाले जिले

देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बरेली, पीलीभीत व आसपास के क्षेत्र में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

येलो अलर्ट वाले जिले

सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के क्षेत्र में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

वज्रपात की संभावना वाले जिले

वहीं, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के क्षेत्र में वज्रपात की संभावना है.

admin

Related Posts

लखीमपुर खीरी हादसा: अनियंत्रित टेंपो पलटा, पांच गंभीर घायल, इलाके में मातम

लखीमपुर खीरी लखीमपुर खीरी के धौरहरा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। बसंतापुर पुलिया के समीप सवारियों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में…

दादरी से मिशन 2027 की शुरुआत: सपा ने तय की रणनीति, इसके पीछे छिपी है बड़ी राजनीतिक वजह

लखनऊ समाजवादी पार्टी 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर पूरे प्रदेश में समाजवादी समानता भाईचारा रैली करेगी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 29 मार्च को नोएडा के दादरी से इसकी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 1 views
टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 0 views
भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 1 views
टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 0 views
गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 0 views
U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल

न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान से लिया बदला, टिम सीफर्ट ने काटा गदर

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 1 views
न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान से लिया बदला, टिम सीफर्ट ने काटा गदर