अंपायर कुमार धर्मसेना भी दंग रह गए, मैं खुशकिस्मत हूं कि सिराज की उस खतरनाक गेंद का सामना किया

नई दिल्ली 
इंग्लैंड दौरे पर मोहम्मद सिराज का जबरदस्त प्रदर्शन लगातार चर्चा में बना हुआ है। अब तो अंपायर भी उनकी गेंदबाजी के कायल हो चुके हैं। एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पांचवें और आखिरी टेस्ट में जैक क्रॉली को उन्होंने जिस स्लोअर यॉर्कर पर बोल्ड किया था, उसे सोशल मीडिया पर कई क्रिकेट प्रेमियों ने बॉल ऑफ द सीरीज कहा था। लेकिन उस मैच में अंपायरिंग करने वाले श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर कुमार धर्मसेना ओवल में आखिरी दिन आखिरी विकेट के तौर पर गस एटकिंसन को आउट करने वाली सिराज की गेंद के इतने मुरीद हो चुके हैं कि उसे देखने के लिए खुद को खुशकिस्मत मान रहे हैं।
 
एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के हीरो मोहम्मद सिराज ने परफेक्ट यॉर्कर से अंग्रेज बल्लेबाज का ऑफ स्टंप उखाड़ दिया था। उसकी एक तस्वीर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए धर्मसेना ने लिखा, 'बहुत भाग्यशाली हूं कि सबसे अच्छी जगह से इस गेंद को देखा।'

ओवल टेस्ट के आखिरी दिन गस एटकिंसन ने करोड़ों भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के दिल की धड़कन बढ़ा दी थी। इंग्लैंड की आखिरी जोड़ी मैदान में थी। एटकिंसन गंभीर रूप से चोटिल क्रिस वोक्स के साथ इंग्लैंड को जीत के नजदीक ले जा रहे थे और यह सुनिश्चित भी कर रहे थे कि वोक्स को स्ट्राइक न मिले।

इंग्लैंड को जीत के लिए अभी 7 और रन की जरूरत थी। एटकिंसन 17 रन बनाकर खेल रहे थे और वह एक छक्का भी जड़ चुके थे। मोहम्मद सिराज गेंदबाजी के लिए आते हैं। उन्होंने उस ओवर की पहली ही गेंद पर एंटकिंसन के ऑफ स्टंप को उखाड़ दिया। भारत 6 रन से मैच जीत चुका था और 5 मैच की सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म हुई।

मोहम्मद सिराज ने 5 विकेट हॉल पूरा किया। सीरीज का दूसरा 5 विकेट हॉल। आखिरी टेस्ट में वह प्लेयर ऑफ द मैच रहे। सिराज ने सीरीज में सबसे ज्यादा 23 विकेट झटके। उनके लिए यह इंग्लैंड दौरा बहुत ही खास और यादगार रहा।

  • admin

    Related Posts

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    मुंबई  राजस्थान रॉयल्स की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार को मुंबई में होने वाले लीग चरण के अपने अंतिम मैच में जीत हासिल कर प्लेऑफ में जगह बनाने के…

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    नईदिल्ली  क्रिकेट की दुनिया में जल्द ही बहुत कुछ बदलता हुआ नजर आ सकता है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) प्लेइंग कंडीशन्स में बड़े बदलाव करने की तैयारी में है और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 3 views
    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी