टी20 इंटरनेशनल में दो रिकॉर्ड तोड़ने की कगार पर ग्लेन मैक्सवेल

सिडनी
ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। पहला मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे है। दूसरा मैच मंगलवार को खेला जाना है। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के पास सीरीज के बचे दो मैचों में ऑस्ट्रेलिया के लिए दो बड़े रिकॉर्ड बनाने का मौका है।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से टी20 में सबसे ज्यादा कैच डेविड वॉर्नर ने लिए हैं। वॉर्नर ने 62 कैच लिए हैं। मैक्सवेल 122 मैचों में 61 कैच पकड़ चुके हैं। अगर साउथ अफीका के खिलाफ सीरीज के बाकी दो मैचों में मैक्सवेल दो कैच ले लेते हैं, तो ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन जाएंगे। पहले टी20 में मैक्सवेल ने एक बेहतरीन कैच पकड़ा था।

मैक्सवेल ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 145 छक्के लगाए हैं। अगर अगले 2 मैचों में वे पांच छक्के लगाने में कामयाब रहे, तो वह ऑस्ट्रेलिया की तरफ से अंतरराष्ट्रीय टी20 में 150 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन सकते हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में मैक्सवेल सिर्फ 1 रन बना सके थे।

ग्लेन मैक्सवेल का टी20 करियर बेहतरीन रहा है, और वह इस फॉर्मेट में दुनिया के सर्वाधिक खतरनाक खिलाड़ियों में से एक हैं। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण के माध्यम से कभी भी वह मैच को ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में मोड़ने की क्षमता रखते हैं।

36 साल के मैक्सवेल ने 122 मैचों की 112 पारियों में 5 शतक और 11 अर्धशतक लगाते हुए 2,755 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 145 रन है। इसके अलावा उन्होंने 47 विकेट भी लिए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 में सबसे ज्यादा रन डेविड वॉर्नर (3,277) ने बनाए हैं। दूसरे नंबर पर आरोन फिंच (3,120) हैं। मैक्सवेल तीसरे स्थान पर हैं। हालांकि, सर्वाधिक शतक और सर्वाधिक छक्के का रिकॉर्ड मैक्सवेल के नाम है। इसमें जल्द सर्वाधिक कैच का रिकॉर्ड भी जुड़ जाएगा।

admin

Related Posts

टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

मियामी इटली के विश्व नंबर दो जानिक सिनर ने रविवार को बारिश से बाधित मियामी ओपन फाइनल में चेक गणराज्य के जीरी लेहेका को 6-4, 6-4 से हराकर बिना एक…

आईपीएल 2026 का बड़ा मुकाबला, पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत आज

न्यू चंडीगढ़ आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी पिछले सीजन उपविजेता रही पंजाब, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहला खिताब जीतन . पिछले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

आईपीएल 2026 का बड़ा मुकाबला, पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत आज

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
आईपीएल 2026 का बड़ा मुकाबला, पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत आज

सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा

राजस्थान रॉयल्स की जोरदार जीत: वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी से CSK को 8 विकेट से हराया

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
राजस्थान रॉयल्स की जोरदार जीत: वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी से CSK को 8 विकेट से हराया

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा