जन्माष्टमी 2025: तिथि, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त की पूरी जानकारी

कृष्ण जन्माष्टमी हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जिसे पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है. हर साल भादो मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर यह त्योहार पड़ता है. इसे भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्रीकृष्ण का जन्मदिवस के रूप में मनाते हैं. जन्माष्टमी का पर्व दो दिन मनाए जाने की परंपरा है. धार्मिक मान्यता है कि पहले दिन साधु-संन्यासी, स्मार्त संप्रदाय जन्माष्टमी मनाते हैं, जबकि दूसरे दिन वैष्णव संप्रदाय और बृजवासी इस पर्व को मनाते हैं. इस बार भी यह त्योहार दो दिन मनाया जाएगा.

जन्माष्टमी 2025 कब है?
पंचांग के मुताबिक, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 15 अगस्त को रात 11:49 मिनट पर शुरू होगी. वहीं, इस तिथि का समापन 16 अगस्त को रात 9:34 मिनट पर होगा. ऐसे में उदया तिथि के आधार पर देखा जाए तो 16 अगस्त को जन्माष्टमी है. 15 अगस्त को स्मार्त संप्रदाय के लोग कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाएंगे, तो वहीं वैष्णवजन 16 अगस्त को जन्माष्टमी मनाएंगे.

जन्माष्टमी पूजा का मुहूर्त
जन्माष्टमी पर पूजा का शुभ मुहूर्त 16 अगस्त को तड़के रात 12:04 मिनट से शुरू होकर रात 12:47 मिनट तक रहेगा. ऐसे में आपको पूजा के लिए कुल 43 मिनट का समय मिलेगा.

रोहिनी नक्षत्र में श्रीकृष्ण का जन्म
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण का जन्म अष्टमी तिथि को मध्यरात्रि में रोहिणी नक्षत्र में हुआ था. इसी कारण जिस दिन मध्यरात्रि में अष्टमी तिथि पड़ती है, उसी दिन जन्माष्टमी का व्रत और पूजन करना शुभ होता है. हालांकि, आप अपनी परंपरा और मान्यताओं के अनुसार 15 या 16 अगस्त को जन्माष्टमी मना सकते हैं.

रात में कृष्ण भगवान की पूजा कैसे करें?

जन्माष्टमी के दिन रात में कृष्ण भगवान की पूजा करने की विधि नीचे दी गई हैं-

1. स्नान:- रात 12 बजे श्रीकृष्ण की प्रतिमा या लड्डू गोपाल को पंचामृत से स्नान कराएं. अगर शंख हो तो उससे भी स्नान करा सकते हैं.

2. श्रृंगार:- स्नान के बाद श्री कृष्ण को नए वस्त्र पहनाएं, चंदन का टीका, इत्र, मोर पंख, बांसुरी और तुलसी दल आदि से उनका श्रृंगार करें.

3. झूला:- भगवान को झूले में बिठाएं और “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” कहते हुए झूला झुलाएं.

4. भोग:- जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण को माखन-मिश्री, पंजीरी, फल, मिठाई और तुलसी दल का भोग लगाएं.

5. आरती:- फिर भगवान की आरती करें और “हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे” मंत्र का जाप करें.

7. व्रत का पारण:- अगर आपने व्रत रखा है, तो पूजा के बाद प्रसाद ग्रहण करके व्रत का पारण करें.

  • admin

    Related Posts

    27 मई का राशिफल: मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा मंगलवार, यहां जानें

    मेष 27 मई को उन सभी चीजों से बचें, जो आपकी लव लाइफ को खराब कर सकती हैं। प्रोफेशनल चुनौतियों को कॉन्फिडेंस के साथ संभालें। आज आपको अपने काम को…

    26 मई का दैनिक राशिफल: किन राशियों को होगा लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी

    मेष पिछले कुछ समय से आप जिस प्रोजेक्ट के लिए दिन-रात एक कर रहे थे, उसका क्रेडिट आखिरकार आपको मिलने वाला है। कानूनी या जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का फैसला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 3 views
    IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

    युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 3 views
    युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

    धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे