25 अगस्त को पीएम मोदी करेंगे MP के पहले PM मित्रा पार्क का भूमिपूजन, मालवा में बढ़ेगा उद्योग निवेश

बदनावर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धार जिले के बदनावर क्षेत्र में 25 अगस्त को देश के पहले पीएम मित्रा पार्क का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को बताया कि यह मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल पार्क (PM MITRA Park) मालवा क्षेत्र के विकास को नई दिशा देगा और धार के पीथमपुर की तरह एक बड़ा औद्योगिक हब बनाएगा।  मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मित्रा पार्क के निर्माण से करीब तीन लाख लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। इसके अलावा, कपास उत्पादक किसानों को भी इस परियोजना से फायदा होगा। बदनावर क्षेत्र अब इंदौर मेट्रोपॉलिटन सिटी का हिस्सा बन जाएगा, जिससे इसे आधुनिक शहर की सभी सुविधाएं मिलेंगी। क्षेत्र में फोर लेन सड़क, रेल एवं हवाई संपर्क की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि उद्योगों का सुगम परिवहन हो सके।

श्रमिकों के आवास तैयार करने के निर्देश 
डॉ. मोहन यादव ने बताया कि पीएम मित्रा पार्क की तैयारियों की समीक्षा के लिए उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इंदौर और धार के अधिकारियों से बातचीत की है। उन्होंने सभी अधिकारियों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विशेष प्रबंध करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में क्षेत्रीय किसानों की उपस्थिति सुनिश्चित करने, प्रतिभागियों के पहुंचने के मार्गों की मरम्मत और व्यापक व्यवस्था बनाने पर जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने मालवा क्षेत्र के जिलों में कौशल विकास केंद्र शुरू करने और श्रमिकों के आवास की तैयारी करने के भी निर्देश दिए ताकि उद्योग शुरू होने पर आवश्यक कारीगर उपलब्ध हों। बदनावर से थांदला रोड की सड़क कनेक्टिविटी भी एनएचएआई द्वारा मंजूर हो चुकी है, जिससे इस क्षेत्र का परिवहन और बेहतर होगा।

2,000 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार 
पीएम मित्रा पार्क 2,158 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैला होगा और इसका निर्माण करीब 2,000 करोड़ रुपये की लागत से होगा। यह अत्याधुनिक तकनीकों से लैस होगा, जिसमें ग्रीन बिल्डिंग, जल संरक्षण, सीवेज प्रबंधन, सौर ऊर्जा संयंत्र, और आधुनिक स्ट्रीट लाइटिंग जैसे सुविधाएं शामिल हैं। पार्क में 81 प्लग-एंड-प्ले यूनिट्स, कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट, स्टीम बॉयलर और पाइपलाइन नेटवर्क जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह परियोजना "फार्म से फाइबर से फैक्ट्री से फैशन से फॉरेन" की 5F अवधारणा पर आधारित है और देश को वैश्विक वस्त्र महाशक्ति बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। इस पार्क के पूरा होने पर मालवा क्षेत्र में कपड़ा उद्योग के साथ जुड़े कई व्यवसायों को बढ़ावा मिलेगा और आर्थिक समृद्धि आएगी।

पार्क में 60 प्रतिशत साइट की तैयारी पूरी 
राज्य सरकार और केंद्र सरकार के वस्त्र मंत्रालय के बीच एमओयू के तहत "पीएम मित्रा पार्क मध्यप्रदेश लिमिटेड" नामक विशेष प्रयोजन वाहन (एसपीवी) का गठन किया गया है। अब तक 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक निवेश के प्रस्ताव मिल चुके हैं। इंडियन कॉटन फेडरेशन, तिरुपुर एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन और अन्य प्रमुख औद्योगिक संस्थाओं के साथ भी सहयोग बढ़ाया जा रहा है। पार्क में लगभग 60 प्रतिशत साइट की तैयारी हो चुकी है और मुख्य द्वार का निर्माण भी पूरा हो चुका है। क्षेत्रीय सड़क, पावर लाइन और जलापूर्ति जैसी बाहरी परियोजनाएं भी तेजी से प्रगति पर हैं। पार्क के लिए "ग्रीन रेटिंग" प्राप्त करने हेतु इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल के साथ परामर्श चल रहा है। 

admin

Related Posts

वर्षों से जल संकट झेल रहे ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, नेताओं के गांव में आने पर लगाई नो-एंट्री

नरसिंहपुर इन दिनों चांवरपाठा विकासखंड में पेयजल समस्या अत्यंत गंभीर रूप धारण कर चुकी है। बेतहाशा गिरते जमीनी जल स्तर के कारण क्षेत्र के हैंडपंपों ने पानी की जगह हवा…

कौशल प्रशिक्षण, ऑनलाइन पोर्टल और ई-मार्केटिंग मॉडल पर फोकस

भोपाल  महिला सशक्तिकरण की दिशा में निर्णायक कदम उठाते हुए महिला वित्त एवं विकास निगम को नई कार्य संस्कृति और परिणामोन्मुखी भूमिका में लाने की तैयारी शुरू कर दी गई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 1 views
IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे