जयपुर-टोंक से पकड़े गए लॉरेंस गैंग के 6 सदस्य, 15 अगस्त को बड़े धमाके की फिराक में थे

 जयपुर

 पंजाब के जालंधर में हुए ग्रेनेड धमाका मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने 6 आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार किया है. चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी 15 अगस्त को दिल्ली और मध्य प्रदेश में बड़ा धमाका करने की फिराक में थे. बता दें कि राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और पंजाब पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में जयपुर और टोंक से गिरफ्तार किया गया है, इन 6 आरोपियों में से 3 अरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं. वहीं इन आरोपियों से एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने पूछताछ के बाद पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया है. 

राजस्थान सीआईडी क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। सीआईडी को यह सफलता घटना को अंजाम देने से पहले ही मिल गई। बताया जा रहा है कि एंटी गैंगस्टर फोर्स और अमृतसर की स्पेशल ऑपरेशन सेल की संयुक्त कार्रवाई में जयपुर और टोंक से इन्हें गिरफ्तार किया गया। बाद में इन्हें पंजाब पुलिस को सौंप दिया गया।

जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस ( क्राइम ) दिनेश एम.एन के नेतृत्व इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। इस ऑपरेशन के उद्देश्य 7 जुलाई को नवांशहर, जालंधर में हुए ग्रेनेड ब्लास्ट और 15 अगस्त के आसपास दिल्ली और ग्वालियर में नियोजित धमाकों की साजिश को विफल करना था। दरअसल, 7 जुलाई को गैंग के सदस्यों ने एक शराब की दुकान के सामने ग्रेनेड फेंककर धमाका किया था, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई थी।
ये हुए हैं गिरफ्तार

सीआईडी क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के अनुसार, जयपुर और टोंक से पकड़े गए बदमाशों में शिवम उर्फ बिट्टू, पिता संजीव यादव (चांदोली, उत्तर प्रदेश), जितेंद्र चौधरी पिता भागचंद (टोंक, राजस्थान), संजय पुत्र बुद्धराम (हनुमानगढ़, राजस्थान), सोनू उर्फ काली पिता उदय मंडल (कपूरथला, पंजाब), सोनू पिता राजू पासवान (कपूरथला, पंजाब) और एक नाबालिग भी शामिल हैं।

काफी खतरनाक नेटवर्क
आपको बता दें कि इन गिरफ्तार आरोपियों में से जितेंद्र चौधरी उर्फ रितिक (टोंक), संजय (हनुमानगढ़) और सोनू उर्फ काली (कपूरथला, पंजाब) शामिल हैं. इनमें तीन नाबालिक को डिटेल किया गया है. वहीं पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, इन बदमाशों का कनेक्शन पंजाब के अलावा, अन्य राज्यों से भी है. बताया जा रहा है कि इन आरोपियों का नेटवर्क काफी खतरनाक तरीके से सक्रिय है. 
कनाडा में रहने वाले जिशान के संपर्क में थे सभी

पूछताछ में पता चला है कि कि गिरफ्तार सभी बदमाश कनाडा में रहने वाले जिशान अख्तर के संपर्क में थे। जिशान अख्तर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए काम करता है। जिशान पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी, मनु अगवान और गोपी नवाशहरिया से भी जुड़ा है। पूछताछ में ये भी पता चल है कि जिशान ने नवांशहर धमाके के लिए ग्रेनेड उपलब्ध कराए थे।

इतना ही नहीं, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली और ग्वालियर में धमाकों की साजिश रची थी। सीआईडी के अनुसार, सभी गिरफ्तार बदमाश सोशल मीडिया और ऑनलाइन ऐप्स के जरिए जिशान के संपर्क में थे और उसके निर्देशों पर वारदात की योजना बना रहे थे। पूछताछ के आधार पर सीआईडी, गैंग के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी अभियान चला रही है।

जयपुर और अजमेर रेंज में कार्रवाई कर पकड़ा एडीजी क्राइम दिनेश एमएन ने बताया- ग्रेनेड धमाके के मामले में राजस्थान पुलिस को पंजाब पुलिस ने अलर्ट भेजा था। इसके बाद एजीटीएफ के एडिशनल एसपी सिद्धांत शर्मा के सुपरविजन ने पूरी टीम संदिग्धों की तलाश में लग गई थी। जयपुर रेंज और अजमेर रेंज में सर्च किया गया। टीम ने जयपुर सिटी और टोंक के आपराधिक क्षेत्रों में बदमाशों के बारे में सूचना एकत्रित की। इस दौरान कुल 6 लोगों की पहचान कर उनको पकड़ा गया।

पुलिस ने जितेंद्र चौधरी उर्फ रितिक पुत्र भागचंद चौधरी निवासी आकोडिया, पुलिस थाना निवाई (टोंक), संजय पुत्र बुद्धराम निवासी नौरंगदेसर, पुलिस थाना शेरगढ़ (हनुमानगढ़) और सोनू उर्फ काली पुत्र उदयमंडल निवासी आलमगीर, कपूरथला (पंजाब) को गिरफ्तार किया है। इनके अलावा 3 नाबालिग को डिटेन किया गया है। इन सभी बदमाशों को पंजाब से आई स्पेशल ऑपरेशन सेल को सौंप दिया गया है।

admin

Related Posts

केरल में गरजे राजस्थान के CM भजनलाल: नामांकन के दौरान 4 प्रत्याशियों के समर्थन में दिखा दम

तिरुवनंतपुरम/जयपुर. केरलम विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को तिरुवनंतपुरम और आसपास के क्षेत्रों का सघन दौरा किया। उन्होंने भाजपा के दिग्गज प्रत्याशियों के नामांकन…

भरोसे पर वार: अनु डाकपाल ने 5 लाख का किया गबन, पुलिस जांच जारी

बांसवाड़ा बांसवाड़ा के सज्जनगढ़ कस्बे के उप डाकघर में नियुक्त रहे एक अनु डाकपाल ने 5 लाख रुपए की सरकारी राशि का गबन कर लिया। विभागीय पत्रावलियों के मिलान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पंजाब किंग्स की कप्तानी: 17 धुरंधर हटाने में हुए नाकाम, कांटों भरा ताज बना सिरदर्द

  • By admin
  • March 22, 2026
  • 0 views
पंजाब किंग्स की कप्तानी: 17 धुरंधर हटाने में हुए नाकाम, कांटों भरा ताज बना सिरदर्द

IPL से पहले आस्था का सहारा: Lucknow Super Giants संग ऋषभ पंत ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
IPL से पहले आस्था का सहारा: Lucknow Super Giants संग ऋषभ पंत ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 1 views
T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 3 views
8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई