ट्रंप की नीतियों पर बरसे थरूर, कहा— वैश्विक प्रगति को पहुंचाया नुकसान

नई दिल्ली,

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि पिछले छह महीने में ट्रंप की शुल्क नीतियों के असर ने पूरी दुनिया को पीछे धकेल दिया है और भारत को भी झटका लगा है। उन्होंने कहा, हमें उबरना होगा क्योंकि अमेरिका के साथ संबंध हमारे लिए इतने महत्वपूर्ण हैं कि हम इन्हें आगे बढ़ाने के लिए वास्तविक प्रयास करना चाहते हैं। जब मैं अमेरिका के साथ संबंधों की बात कर रहा हूं तो मेरा मतलब केवल व्यापारिक संबंध से नहीं है, रणनीतिक साझेदारी से भी है। इसलिए मुझे लगता है कि अभी बहुत कुछ करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र चार्टर और सुरक्षा परिषद की विश्वसनीयता सवालों के घेरे में है।

बता दें कि अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस सांसद थरूर ने पिछले दिनों कहा था कि भारत को भी अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। उन्होंने कहा, “जो हो रहा है वह चिंताजनक है। एक ऐसा देश जिसके साथ हमारे घनिष्ठ संबंध थे और हम रणनीतिक साझेदार के रूप में काम कर रहे थे। अगर उस देश ने अपना व्यवहार बदला है, तो भारत को कई चीज़ों पर विचार करना होगा। शायद आने वाले दो-तीन हफ़्तों में हम बातचीत करके कोई रास्ता निकाल सकें। भारत को भी अपने हितों का ध्यान रखना होगा।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया है कि कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अध्यक्षता वाली विदेश मामलों की संसदीय स्थायी समिति के समक्ष दो मंत्रालयों के अफसर आज पेश होंगे और मौजूदा हालात पर विदेश नीति के बारे में स्थिति स्पष्ट करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, शशि थरूर की अध्यक्षता वाली स्टैंडिंग कमेटी के समक्ष सोमवार को विदेश मंत्रालय और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के प्रतिनिधियों द्वारा भारत की विदेश नीति के घटनाक्रमों के बारे में जानकारी दी जाएगी, जिसमें अमेरिका-भारत व्यापार वार्ता और शुल्कों का विशेष संदर्भ भी शामिल होगा।

सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि शशि थरूर की अध्यक्षता में विदेश मामलों की संसदीय समिति की बैठक संसद भावन में होने जा रही है, जिसमें भारत की विदेश नीति के नवीनतम घटनाक्रमों के बारे में कमेटी को जानकारी दी जाएगी। विदेश मंत्रालय ने बैठक से पहले संसदीय समिति को बताया है कि अमेरिका द्वारा भारत पर द्वितीयक प्रतिबंध लगाने के फैसले ने उसे एक ऐसे भू-राजनीतिक संघर्ष में धकेल दिया है। दोनों देशों के बीच विश्वास और रिश्तों में आई गिरावट के बावजूद, मंत्रालय ने कहा कि भारत अमेरिका के साथ रचनात्मक संबंधों को बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

  • admin

    Related Posts

    जब धर्म से ऊपर राजनीति: चीन में चर्चों पर शिकंजा, बाइबिल पढ़ने से पहले ‘शी जिनपिंग थॉट’ जरूरी

    बीजिंग चीन में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा लागू किए गए नए वैचारिक और राजनीतिक कार्य नियम अब हर क्षेत्र में सख्ती से लागू किए जा रहे हैं। इन नियमों का…

    शिवभक्तों के लिए खुशखबरी! 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने का ऐलान

    केदारनाथ धाम के द्वार 22 अप्रैल को प्रातः 8 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 0 views
    वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

    भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 1 views
    भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

    मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 1 views
    मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

    भारत ए महिला टीम ने दिखाया दम, पाकिस्तान ए को 59 गेंद बाकी रहते रौंदा

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    भारत ए महिला टीम ने दिखाया दम, पाकिस्तान ए को 59 गेंद बाकी रहते रौंदा

    वेस्टइंडीज का शानदार सफर जारी, नेपाल विश्व कप से हुआ बाहर

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    वेस्टइंडीज का शानदार सफर जारी, नेपाल विश्व कप से हुआ बाहर

    महामुकाबले के मद्देनज़र कोलंबो छावनी में तब्दील, पुलिस-बल तैनात, हर गतिविधि पर नजर

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    महामुकाबले के मद्देनज़र कोलंबो छावनी में तब्दील, पुलिस-बल तैनात, हर गतिविधि पर नजर