आज भारत में लॉन्च होगी Oppo K13 Turbo सीरीज, कीमत और फीचर्स का बड़ा खुलासा

नई दिल्ली

Oppo K13 Turbo: Oppo आज यानी 11 अगस्त को भारत में अपनी नई Oppo K13 Turbo सीरीज लॉन्च करने जा रही है. इस सीरीज में दो मॉडल शामिल होंगे, ओप्पो K13 टर्बो और ओप्पो K13 टर्बो Pro. लॉन्च से पहले कंपनी ने कुछ खास फीचर्स और स्पेसिफिकेशन का खुलासा भी किया है. खास बात यह है कि इस सीरीज में एक्टिव कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो फोन को गर्म होने से बचाने के लिए बिल्ट-इन सेंट्रिफ्यूगल फैन का इस्तेमाल करता है. आइए जानते हैं इस नई सीरीज के बारे में विस्तार से.

Oppo K13 Turbo सीरीज की कीमत
ओप्पो K13 टर्बो Pro के दो वेरिएंट भारत में लॉन्च हो सकते हैं, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वाला मॉडल जिसकी कीमत लगभग 37,999 रुपये होगी, जबकि 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वाला मॉडल 39,999 रुपये के करीब हो सकता है.

वहीं ओप्पो K13 टर्बो के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत लगभग 27,999 रुपये होगी और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 29,999 रुपये के आसपास मिल सकता है.

यह फोन Flipkart और Oppo की आधिकारिक वेबसाइट दोनों पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे.

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
ओप्पो K13 टर्बो सीरीज में 6.80 इंच की AMOLED डिस्प्ले होगी, जिसका रिज़ॉल्यूशन 1280×2800 पिक्सल (1.5K) और 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है. इसके अलावा 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1,600 निट्स तक की ब्राइटनेस भी मिलती है.

K13 Turbo Pro में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर लगा होगा, जबकि K13 Turbo में MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर दिया गया है. दोनों फोन में 16GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक स्टोरेज मौजूद होगी. ये फोन एंड्रॉयड 15 पर आधारित ColorOS 15 पर काम करेंगे.

कैमरा और बैटरी
ओप्पो K13 टर्बो सीरीज में रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा होगा. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा.

बैटरी के मामले में, दोनों फोन 7,000mAh की दमदार बैटरी के साथ आएंगे, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स
इस सीरीज के दोनों मॉडल में 5G, 4G, Wi-Fi 7, ब्लूटूथ 5.4, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट जैसे आधुनिक कनेक्टिविटी ऑप्शंस मिलेंगे. इसके अलावा Oppo की वेबसाइट के मुताबिक, K13 Turbo सीरीज IP6/8/9 रेटिंग के साथ पानी और धूल से सुरक्षा भी प्रदान करेगी.

अगर आप नई टेक्नोलॉजी के साथ दमदार बैटरी और बढ़िया कैमरे वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो ओप्पो K13 टर्बो सीरीज आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकती है. लॉन्च के बाद फोन की उपलब्धता और ऑफिशियल कीमत का भी खुलासा होगा.

 

  • admin

    Related Posts

    AI की वैश्विक दौड़ में भारत आगे: पीएम मोदी के साथ ‘Sarvam Kaze’ की एंट्री

    नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में एक शानदार चश्मा पहने हुए देखा गया। यह साधारण नहीं बल्कि AI डिवाइस है। इस वियरेबल का नाम…

    कम कीमत में दमदार फीचर्स: ₹7499 में लॉन्च हुआ Lava Bold N2, फ्री सर्विस का फायदा

    नई दिल्ली Lava Bold N2 को ग्राहकों के लिए भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है. इस बजट स्मार्टफोन को IP64 रेटिंग (डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस) के साथ उतारा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वतन लौटते ही कप्तान का गुस्सा छलका, पाक हॉकी टीम के खिलाड़ी मैदान पर बर्तन मांजते पाए गए

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 1 views
    वतन लौटते ही कप्तान का गुस्सा छलका, पाक हॉकी टीम के खिलाड़ी मैदान पर बर्तन मांजते पाए गए

    शिवम-हार्दिक के दम पर भारत मजबूत, नीदरलैंड के सामने 194 रन की चुनौती

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 1 views
    शिवम-हार्दिक के दम पर भारत मजबूत, नीदरलैंड के सामने 194 रन की चुनौती

    जीरो पर तीसरी बार पवेलियन लौटे अभिषेक, वर्ल्ड कप में बना अनचाहा रिकॉर्ड

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 3 views
    जीरो पर तीसरी बार पवेलियन लौटे अभिषेक, वर्ल्ड कप में बना अनचाहा रिकॉर्ड

    हेलमेट फेंकने की घटना पर ICC सख्त, जॉर्ज मुन्से को मिली फटकार

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 2 views
    हेलमेट फेंकने की घटना पर ICC सख्त, जॉर्ज मुन्से को मिली फटकार

    कोच माइक हेसन से नाराज़गी, पाक कप्तान ने गुस्से में पटकी बोतल—बाबर आजम दिखे असहज

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 3 views
    कोच माइक हेसन से नाराज़गी, पाक कप्तान ने गुस्से में पटकी बोतल—बाबर आजम दिखे असहज

    पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, 12 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 2 views
    पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, 12 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी