होंडा की पहली इलेक्ट्रिक बाइक में मिलेगा 500 सीसी जैसा दम, जानिए लॉन्च की खास तारीख

मुंबई 

जापानी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा ने हाल ही बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक स्कूटर 'Honda Activa e' को लॉन्च किया था. अब कंपनी ग्लोबल मार्केट में अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को पेश करने की तैयारी में है. कंपनी ने सोशल मीडिया पर अपनी इस नई इलेक्ट्रिक बाइक का एक टीजर भी जारी किया है. कैमोफ्लेज से कवर इस बाइक के लुक और डिज़ाइन की कुछ जानकारियां सामने आई हैं.

2 सितंबर को पेश होगी बाइक

हालांकि अभी होंडा ने अपनी इस पहली बाइक के नाम का खुलासा नहीं किया है. लेकिन बताया जा रहा है कि कंपनी इसे आगामी 2 सितंबर को आधिकारिक तौर पर पेश करेगी. अभी इसकी तकनीकी जानकारियों का सामने आना बाकी है लेकिन ये बाइक संभवत: कंपनी के ईवी फन कॉन्सेप्ट मॉडल पर बेस्ड हो सकती है, जिसे कंपनी ने पिछले साल इटली के मिलान में आयोजित EICMA मोटरसाइकिल शो में शोकेस किया था.

कैसी है बाइक? 

होंडा द्वारा जारी किए गए टीज़र में मोटरसाइकिल के TFT डैशबोर्ड और LED DRL की झलक देखने को मिलती है. जिसका डिज़ाइन EV फन कॉन्सेप्ट से काफी मिलता-जुलता है. टीज़र में सामने आए अन्य डिज़ाइन डिटेल्स में LED टर्न इंडिकेटर्स, शार्प डिज़ाइन और छोटी टेल शामिल हैं, जो इसके स्पोर्टी डिज़ाइन की ओर इशारा करते हैं.

मैकेनिकल पहलू की बात करें तो, बाइक में सिंगल-साइडेड स्विंगआर्म, अप-साइड-डाउन (USD) फ्रंट फोर्क्स और पिछले हिस्से में मोनोशॉक सस्पेंशन सिस्टम दिए गए हैं. इसके अलावा, बाइक में बड़े रियर डिस्क ब्रेक और पिरेली रोसो 3 टायरों से लैस 17-इंच के पहिये भी दिए गए हैं. इस टीजर के साथ 
 

500 सीसी बाइक जैसी परफॉर्मेंस

अगर यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल ईवी फन कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन वर्जन होगी, तो इसमें एक फिक्स्ड बैटरी सेटअप दिया जाएगा. जैसा कि ब्रांड ने पहले बताया था, यह 500 सीसी मोटरसाइकिल के बराबर होगी, इसलिए इसका परफॉर्मेंस भी लगभग वैसा ही होगा. अगर ऐसा है, तो इसमें राइडर एड फीचर्स और परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए ज़रूरी तकनीक भी शामिल हो सकती है, जिसमें राइड मोड्स, ट्रैक्शन कंट्रोल और भी बहुत कुछ दिया जा सकता है.

पिछले साल EICMA में, होंडा ने घोषणा की थी कि EV फ़न कॉन्सेप्ट में कई मोटरसाइकिलों की तकनीकी को शामिल किया गया है. जो स्मूथ टर्निंग और ब्रेकिंग को बेहतर बनाती हैं. इस कॉन्सेप्ट में CCS2 क्विक चार्जर है, जो कारों में इस्तेमाल होने वाले चार्जिंग स्टैंडर्ड की ही तरह है. हालांकि अभी बाइक के रेंज के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. लेकिन उम्मीद है कि कंपनी इसमें पावरफुल बैटरी पैक का इस्तेमाल करेगी जो इसे बेहतर ड्राइविंग रेंज देगा.

admin

Related Posts

AI क्रांति की तैयारी: 10 लाख करोड़ लगाएगा रिलायंस ग्रुप, हाई-टेक नौकरियों की होगी बाढ़ – मुकेश अंबानी

नई दिल्ली अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी ने गुरुवार को घोषणा की कि जियो और रिलायंस इंडस्ट्रीज अगले सात वर्षों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में संयुक्त रूप से 10 लाख करोड़…

स्टॉक मार्केट क्रैश: सेंसेक्स में 1200+ अंकों की गिरावट, निफ्टी 25500 से नीचे बंद

मुंबई अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच गुरुवार को भारतीय बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में 1 प्रतिशत से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026: गुलमर्ग बनेगा भारत की खेल क्रांति का केंद्र

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 1 views
खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026: गुलमर्ग बनेगा भारत की खेल क्रांति का केंद्र

फ्लॉप शो जारी: अभिषेक शर्मा तीन मैच में शून्य पर आउट, टीम इंडिया मुश्किल में

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 1 views
फ्लॉप शो जारी: अभिषेक शर्मा तीन मैच में शून्य पर आउट, टीम इंडिया मुश्किल में

कैनोइंग में छतरपुर की बेटी का कमाल, 18 साल की उम्र में 20 मेडल जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 2 views
कैनोइंग में छतरपुर की बेटी का कमाल, 18 साल की उम्र में 20 मेडल जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान

टी20 वर्ल्ड कप 2028 का शेड्यूल साफ, भारत सहित 12 टीमों की एंट्री पक्की, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड मेजबान

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 2 views
टी20 वर्ल्ड कप 2028 का शेड्यूल साफ, भारत सहित 12 टीमों की एंट्री पक्की, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड मेजबान

शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 1 views
शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 2 views
भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’