WhatsApp स्टेटस में बड़ा बदलाव: क्रिएटिव कोलाज से लेकर म्यूजिक स्टीकर तक सब कुछ

नई दिल्ली

भारत समेत दुनिया भर में करोड़ों लोग WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं. मेटा समय-समय पर इस इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप में नए फीचर्स लाता रहता है ताकि यूजर का अनुभव और बेहतर हो सके. अब कंपनी ने WhatsApp के स्टेटस सेक्शन में कुछ नए धमाकेदार फीचर्स जोड़े हैं, जिनसे स्टेटस लगाना पहले से ज्यादा मजेदार हो गया है.

लेआउट फीचर
नए अपडेट में WhatsApp ने लेआउट फीचर पेश किया है. इसकी मदद से आप सीधे ऐप में ही फोटो का कोलाज बना सकते हैं. यानी अब किसी थर्ड पार्टी ऐप की जरूरत नहीं होगी. अपनी खास ट्रिप, पार्टी या रोजमर्रा की तस्वीरों को इंस्टाग्राम स्टाइल में यहीं से बनाकर शेयर किया जा सकता है.

म्यूजिक स्टीकर
पहले WhatsApp स्टेटस में म्यूजिक ऐड करने का ऑप्शन आया था, लेकिन अब कंपनी ने इसमें म्यूजिक स्टीकर भी जोड़ दिया है. इससे आप अपनी फोटो में म्यूजिक का एक छोटा स्पीकर आइकन डाल सकते हैं, जो आपके स्टेटस को नया और आकर्षक लुक देगा.

फोटो स्टीकर
यह फीचर इंस्टाग्राम जैसा है, जिसमें आप अपनी किसी भी फोटो को कस्टम स्टीकर में बदल सकते हैं. फोटो को क्रॉप, रिसाइज या शेप बदलकर सीधे स्टेटस में जोड़ा जा सकता है.

ऐड योर फीचर
अब WhatsApp पर “ऐड योर” फीचर भी आ गया है, जो पहले फेसबुक और इंस्टाग्राम पर मौजूद था. इसके जरिए आप किसी कैप्शन जैसे “बेस्ट कॉफी मोमेंट” के साथ अपनी फोटो शेयर कर सकते हैं, और आपके दोस्त भी उसी कैप्शन पर अपनी फोटो या वीडियो डालकर रिप्लाई कर सकते हैं.

इन नए फीचर्स से WhatsApp स्टेटस पहले से ज्यादा क्रिएटिव और इंटरैक्टिव हो गया है. अब स्टेटस लगाना सिर्फ फोटो या वीडियो तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें मस्ती और पर्सनल टच भी जुड़ जाएगा.

  • admin

    Related Posts

    AI की वैश्विक दौड़ में भारत आगे: पीएम मोदी के साथ ‘Sarvam Kaze’ की एंट्री

    नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में एक शानदार चश्मा पहने हुए देखा गया। यह साधारण नहीं बल्कि AI डिवाइस है। इस वियरेबल का नाम…

    कम कीमत में दमदार फीचर्स: ₹7499 में लॉन्च हुआ Lava Bold N2, फ्री सर्विस का फायदा

    नई दिल्ली Lava Bold N2 को ग्राहकों के लिए भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है. इस बजट स्मार्टफोन को IP64 रेटिंग (डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस) के साथ उतारा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    जीरो पर तीसरी बार पवेलियन लौटे अभिषेक, वर्ल्ड कप में बना अनचाहा रिकॉर्ड

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 1 views
    जीरो पर तीसरी बार पवेलियन लौटे अभिषेक, वर्ल्ड कप में बना अनचाहा रिकॉर्ड

    हेलमेट फेंकने की घटना पर ICC सख्त, जॉर्ज मुन्से को मिली फटकार

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 1 views
    हेलमेट फेंकने की घटना पर ICC सख्त, जॉर्ज मुन्से को मिली फटकार

    कोच माइक हेसन से नाराज़गी, पाक कप्तान ने गुस्से में पटकी बोतल—बाबर आजम दिखे असहज

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 2 views
    कोच माइक हेसन से नाराज़गी, पाक कप्तान ने गुस्से में पटकी बोतल—बाबर आजम दिखे असहज

    पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, 12 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 1 views
    पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, 12 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

    विनिंग मोड में टीम इंडिया, नीदरलैंड के खिलाफ चौथी जीत का टारगेट

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 1 views
    विनिंग मोड में टीम इंडिया, नीदरलैंड के खिलाफ चौथी जीत का टारगेट

    ऑस्ट्रेलिया के बाहर होते ही सामने आया रिकी पोंटिंग का बयान, टीम को लेकर जताई चिंता

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 1 views
    ऑस्ट्रेलिया के बाहर होते ही सामने आया रिकी पोंटिंग का बयान, टीम को लेकर जताई चिंता