झूठ की राजनीति? IAF चीफ के बयान को लेकर BJP का राहुल गांधी पर वार

नई दिल्ली 
ऑपरेशन सिंदूर में राजनैतिक नेतृत्व ने सुरक्षा बलों को खुली छूट दी या नहीं इसका जवाब एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने दिया है। उनके इस बयान के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी लोकसभा नेता विपक्ष राहुल गांधी पर हमलावर हो गई है। संसद में खड़े होकर केंद्र सरकार के ऊपर भारतीय जवानों के 'हाथ बांधने का आरोप लगाने वाले राहुल गांधी के ऊपर जमकर तंज कसा। केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अपने पद की मर्यादा का उल्लंघन कर रहे हैं और भारत की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही विपक्ष लगातार इस बात पर सवाल खड़े कर रहा था कि इसमें राजनीतिक इच्छा सकती नहीं थी। जवानों को पूरी आजादी नहीं दी गई थी। एयर चीफ मार्शल ने इस दावे का खंडन करते हुए शनिवार को कहा कि सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उन पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया था और उन्हें ऑपरेशन के दौरान हमलों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने की "पूरी आज़ादी" थी।

एयर चीफ के बयान के बाद केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करके राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने लिखा, "मैं राहुल गांधी जी से अनुरोध करता हूँ कि भारत की संसद की मर्यादा बनाए रखें। आप हर समय झूठ क्यों बोलते रहते हैं? मैंने विपक्ष के कई नेताओं को देखा है जिन्होंने संसदीय मर्यादा बनाए रखी। आपने न केवल अपना कद गिराया है, बल्कि भारत की उच्च प्रतिष्ठा को भी ठेस पहुँचाई है!"

अमित मालवीय ने भी साधा निशाना
भाजपा की तरफ से राहुल गांधी पर हमला केवल किरेन रिजिजू तक ही नहीं रुका, बल्कि बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने कांग्रेस की तुलना पाकिस्तान के साथ कर दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर किए पोस्ट में लिखा, "एयर चीफ मार्शल एपी सिंह द्वारा ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों को नष्ट करने की बात को उजागर करने के बाद पाकिस्तानी और कांग्रेसी मीडिया दोनों में सन्नाटा पसरा हुआ है।

समय की पाबंदी लाज़मी है। यह खुलासा ठीक उसके बाद हुआ है जब राहुल गांधी ने संसद में खुद को पूरी तरह से मूर्ख बना लिया था। इस खुलासे के साथ, विपक्ष के नेता की जो थोड़ी-बहुत विश्वसनीयता बची थी, वह भी अब तार-तार हो गई है, अगर शुरू से ही थी। रक्षाबंधन के दिन को चुने जाने का प्रतीकात्मक महत्व किसी से छिपा नहीं है।

 

  • admin

    Related Posts

    तीन स्कीम, तीन फैक्टर और ममता का मैजिक: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की ताकत का राज, भाजपा कहां खड़ी?

    नई दिल्ली, कोलकाता पश्चिम बंगाल में चुनाव का ऐलान हो चुका है। 4 मई को नई सरकार बन जाएगी और उससे पहले 23 और 29 अप्रैल को मतदान होने वाला…

    बारामती में परिवार की सियासत: सुप्रिया सुले ने सुनेत्रा पवार को दिया सीधा रास्ता

    नई दिल्ली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने सोमवार को कहाकि उनकी पार्टी आगामी बारामती विधानसभा उपचुनाव में डिप्टी सीएम और राकांपा नेता सुनेत्रा पवार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 2 views
    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 3 views
    5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

    RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 2 views
    RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

    चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव