सोनम रघुवंशी की दादी का देहांत, पोती की वजह से दादी थीं सदमे में; गोविंद नहीं पहुंचा राखी के लिए

इंदौर
इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या में जेल में बंद उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी की दादी की मौत हो गई। वह अपनी पोती की करतूत जानने के बाद से सदमे में थीं। इससे पहले सोनम के प्रेमी राज की दादी अपने पोते की कारगुजारी जानकर सदमे में चली गईं थीं। वह यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकीं और 18 जून को चल बसी थीं। राजा रघुवंशी हत्याकांड में जेल में बंद सोनम रघुवंशी की दादी गंगोटी बाई की शुक्रवार को मौत हो गई। परिवार का कहना है कि सोनम का भाई गोविंद राखी पर शिलांग जाने वाला था, लेकिन दादी की मौत के बाद वजह से नहीं जा पाया। शनिवार को रक्षाबंधन था, लेकिन एक दिन पहले ही दादी की मौत के चलते उसका परिवार सदमे में है।

शिलांग जाने को लेकर गोविंद ने मीडिया से किसी प्रकार की चर्चा नहीं की। बताया जा रहा है कि गोविंद इससे पहले शिलांग गया था। वहां के वकीलों ने राजा के भाई को बताया था कि गोविंद शिलांग आया था, लेकिन क्या वह सोनम की जमानत के लिए शिलांग पहुंचा था, इस बात की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।

कुछ दिन पहले ही राज और सोनम के वकील ने उनकी जमानत अर्जी कोर्ट में लगाई थी, लेकिन वह खारिज हो गई। शुरू में गोविंद ने सोनम के लिए किसी वकील से चर्चा करने की बात कही थी। राजा रघुवंशी हत्याकांड में इंदौर के शिलाम जेम्स और ग्वालियर के रहने वाले दो व्यक्तियों की जमानत के बाद गोविंद को भरोसा था कि सबूत को छिपाने वाले शिलाम की यदि जमानत हो सकती है तो फिर षड्यंत्र करने वाले राज और उसकी प्रेमिका सोनम की भी जमानत आसानी से हो जाएगी। लेकिन, कोर्ट ने कुछ दिन पहले उनकी जमानत खारिज कर दी थी।

हत्याकांड को लेकर राजा रघुवंशी का परिवार भी शिलांग पहुंचा था। उन्होंने अपना वकील बदलकर कई आपत्तियां लगाने के बाद दोनों की जमानत अर्जियों को खारिज करवा दिया था। सोनम की दादी की मौत कैसे हुई, इसके बारे में गोविंद का परिवार बताने को तैयार नहीं है। पहले मीडिया से मदद मांगने वाला गोविंद के परिवार ने अब मीडिया से दूरी बना ली है। अपनी पोती की करतूत जानने के बाद सोनम की दादी सदमे में थीं।

 

  • admin

    Related Posts

    जलवायु मुद्दों पर मुंबई में मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अहम भूमिका

    भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश शासन द्वारा 17 से 19 फरवरी 2026 तक आयोजित मुंबई क्लाइमेट वीक 2026 में राज्य की सतत, स्केलेबल एवं निवेश-अनुकूल नवकरणीय…

    रसोई तक पहुंचा जहर: एमपी में मिलावटी मसालों का भंडाफोड़, ऐसे हो रहा है खिलवाड़

    ग्वालियर आज के दौर में  खाद्य पदार्थों में जो मिलावटी जहर मिलाकर बेचा जा रहा है वो किसी से छिपा नहीं है।  मिटावटी चीजें खाने से ही लोगों का स्वास्थ्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

    इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

    भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

    T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 3 views
    T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

    T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा

    सुपर-8 से पहले श्रीलंका की गेंदबाजी पर असर, मथीशा पथिराना हुए बाहर

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    सुपर-8 से पहले श्रीलंका की गेंदबाजी पर असर, मथीशा पथिराना हुए बाहर