बहन की राखी से जुड़ी अनोखी कहानी, जिसने मरने के बाद भी भाई का दिल छू लिया

नई दिल्ली 
रक्षाबंधन के पर्व को भाई और बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक माना जाता है। आज जहां पूरे देश में भाई- बहन खुशी- खुशी इस त्यौहार काे मना रहे हैं तो वहीं एक भाई ऐसा है जिसकी आखों से आंसू रूक ही नहीं रहे हैं। इस भाई ने अपनी इकलौती बहन को खो दिया है, हालांकि उसकी बहन ने मरने के बाद भी भाई के हाथों को सूना नहीं रहने दिया। इस कहानी को जिसने भी सुना वह भावुक हो उठा। 
  
9 साल की रिया ने किए थे अंग दान
दरअसल पिछले साल गुजरात के रहने वाले 9 साल की रिया मिस्त्री का ब्रेन डेड हो गया था, जिसके बाद उसके अंगों को दान कर दिया गया। रिया का दाहिना हाथ, एक दूसरी लड़की को ट्रांसप्लांट करके लगाया गया था, ऐसे में रिया तो मर गई लेकिन उसका हाथ अभी भी जिंदा है। रिया दुनिया की सबसे कम उम्र की ऑर्गन डोनर थीं। उसका हाथ मुंबई की अनमता अहमद को दिया गया, जो  दुनिया की सबसे कम उम्र की ऐसी लड़की हैं जिनके कंधे तक हाथ का ट्रांसप्लांट हुआ है।

बेटी का हाथ देख रो पड़े मातर- पिता
अब अनमता ने रिया के हाथ से उसके भाई शिवम काे राखी बांधी।  शिवम ने जब अनमता के हाथों से राखी बंधवाई तब उसे यह एहसास हो रहा था कि जैसे वह अपनी प्यारी बहन से ही राखी बंधवा रहा है। रिया के माता-पिता ने अपनी ही बेटी का हाथ अपने हाथों में लिया तो वह अपने आंसू रोक नहीं पाए। यह काफी भावुक भरा पल था। हर किसी के आंखों से आंसू बहते रहे और वे अपनी भावनाओं को छिपाते रहे।
  
बेटी की याद में भावुक हुआ परिवार
रिया की मां तृष्णा ने बहते आंसुओं संग बताया कि जब अनमता ने शिवम को राखी बांधी तो हमें लगा कि रिया राखी बांधने के लिए जिंदा हो उठी है। मैंने उसकी पसंद की मिठाई गुलाब जामुन बनाया। हमने हर साल की तरह ही रक्षाबंधन मनाया। हम अभी भी बेटी के जाने के दुख से उबर नहीं पाए हैं लेकिन अनमता को देखकर खुशी मिलती है। सुकून मिलता है कि वह कितनी खुश है और एक अच्छी जिंदगी जी रही है।

  • admin

    Related Posts

    AI की वैश्विक दौड़ में भारत आगे: पीएम मोदी के साथ ‘Sarvam Kaze’ की एंट्री

    नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में एक शानदार चश्मा पहने हुए देखा गया। यह साधारण नहीं बल्कि AI डिवाइस है। इस वियरेबल का नाम…

    कम कीमत में दमदार फीचर्स: ₹7499 में लॉन्च हुआ Lava Bold N2, फ्री सर्विस का फायदा

    नई दिल्ली Lava Bold N2 को ग्राहकों के लिए भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है. इस बजट स्मार्टफोन को IP64 रेटिंग (डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस) के साथ उतारा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    FIH प्रो लीग होबार्ट लेग: हार्दिक के नेतृत्व में भारत उतरेगा, टीम की घोषणा हुई

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 0 views
    FIH प्रो लीग होबार्ट लेग: हार्दिक के नेतृत्व में भारत उतरेगा, टीम की घोषणा हुई

    नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

    इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

    भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

    T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 3 views
    T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

    T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा