‘द हंड्रेड’ में क्रॉली-ब्रूक का T20 जलवा, गेंदबाजों की कर दी छुट्टी

नई दिल्ली
इंडिया वर्सेस इंग्लैंड टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने तुरंद अपनी देसी द हंड्रेड क्रिकेट लीग में हिस्सा लेना शुरू कर दिया है। जैक क्रॉली और हैरी ब्रूक ने तो तुरंत टी20 अवतार भी अपना लिया है। भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी इन दोनों बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाते हुए कमाल की बल्लेबाजी की थी। वेल्श फायर के खिलाफ हुए मुकाबले में जैक क्रॉली और हैरी ब्रूक की शानदार बल्लेबाजी के दम पर नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स ने 8 विकेट से मैच जीता और सीजन का आगाज जीत के साथ किया।
 
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी वेल्श फायर की टीम ने निर्धारित 100 गेंदों पर 9 विकेट के नुकसान पर 143 रन बोर्ड पर लगाए। जॉनी बेयरस्टो 42 रनों के साथ टीम के हाईएस्ट स्कोरर रहे। इस पारी के दौरान हैरी ब्रूक ने सुपरमैन अंदाज में हवा में डाइव लगाते हुए सैफ जैब का एक शानदार कैच भी पकड़ा।

144 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स को जैक क्रॉली ने तूफानी शुरुआत दी। उनका बखूबी साथ साथी सलामी बल्लेबाज डेविड मलान ने 41 रनों की पारी खेलकर दिया। जैक क्रॉली 38 गेंदों पर 5 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के लगाकर 67 रन पर नाबाद रहे। वहीं चौथे नंबर पर उतरे हैरी ब्रूक ने 15 गेंदों पर 1 चौका और 2 छक्के लगाकर 25 रनों के साथ पारी का अंत किया। नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स ने यह मैच 11 गेंदें शेष रहते ही जीत लिया।

  • admin

    Related Posts

    200+ का चौथा कारनामा, विश्व कप में भारत ने फिर दिखाई बल्लेबाजी की ताकत

    नई दिल्ली दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 209/9 का विशाल स्कोर बनाया। यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में मात्र चौथा अवसर है…

    होटल बिल बना शर्मिंदगी की वजह! पाक खिलाड़ियों को विदेश में झेलनी पड़ी भारी बेइज्जती

    कैनबरा पाकिस्तान हॉकी टीम के सदस्यों को कैनबरा पहुंचने पर कई घंटे सड़क पर ही बिताने पड़े क्योंकि पैसे के अभाव में पाकिस्तान हॉकी महासंघ होटल के बिल का भुगतान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    200+ का चौथा कारनामा, विश्व कप में भारत ने फिर दिखाई बल्लेबाजी की ताकत

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 0 views
    200+ का चौथा कारनामा, विश्व कप में भारत ने फिर दिखाई बल्लेबाजी की ताकत

    होटल बिल बना शर्मिंदगी की वजह! पाक खिलाड़ियों को विदेश में झेलनी पड़ी भारी बेइज्जती

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 0 views
    होटल बिल बना शर्मिंदगी की वजह! पाक खिलाड़ियों को विदेश में झेलनी पड़ी भारी बेइज्जती

    घुड़सवारी महासंघ पर आयकर का शिकंजा, करोड़ों की देनदारी को लेकर भेजा नोटिस

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 0 views
    घुड़सवारी महासंघ पर आयकर का शिकंजा, करोड़ों की देनदारी को लेकर भेजा नोटिस

    2027 वर्ल्ड कप मिशन पर हिटमैन फोकस्ड: भारत के लिए ट्रॉफी जीतना ही सपना

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 1 views
    2027 वर्ल्ड कप मिशन पर हिटमैन फोकस्ड: भारत के लिए ट्रॉफी जीतना ही सपना

    शतरंज बदला, रणनीति बदली; गहरी समझ ही बनाती है चैंपियन: विश्वनाथन आनंद

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 1 views
    शतरंज बदला, रणनीति बदली; गहरी समझ ही बनाती है चैंपियन: विश्वनाथन आनंद

    टीम इंडिया का तूफानी प्रदर्शन, दूसरे मैच में नामीबिया के सामने 210 रनों की चुनौती

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 1 views
    टीम इंडिया का तूफानी प्रदर्शन, दूसरे मैच में नामीबिया के सामने 210 रनों की चुनौती