एनडीए बैठक में उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर मंथन, जल्द तय होगा उम्मीदवार का नाम

नई दिल्ली 
उपराष्ट्रपति के चुनाव को लेकर गुरुवार को एनडीए दल के नेताओं की बैठक आयोजित की गई। संसदीय दल की इस बैठक में सर्वसम्मति से पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को उम्मीदवार तय करने के लिए अधिकृत किया गया है। केंद्रीय अल्पसंख्यक एवं संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बैठक के बाद यह जानकारी साझा की। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफा देने के बाद से यह पद खाली है। चुनाव आयोग ने हाल ही नोटिफिकेशन जारी कर इस पद के लिए चुनाव कराए जाने की तारीख तय की थी। इसके लिए नामांकन शुरु हो गए है और 9 सितंबर को वोटिंग और काउंटिंग की जाएगी।

एनडीए सर्वसम्मति से पीएम के निर्णय का समर्थन करेगा
अल्पसंख्यक मंत्री ने बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि, बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्‌डा को उपराष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और उम्मीदवार के नाम को अंतिम रूप देने के लिए अधिकृत किया गया। पीएम के नेतृत्व में लिए गए किसी भी निर्णय का एनडीए सर्वसम्मति से समर्थन करेगा।
 
राहुल गांधी को लेकर कही यह बात
इसी दौरान रिजिजू ने राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, कई बार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण हो चुके हैं। राहुल गांधी महाराष्ट्र में चुनाव हार गए, इसलिए चुनाव आयोग की छवि को खराब करना चाहते हैं। उन्होंने पहले बुधवार को सुप्रीम कोर्ट की छवि खराब करने की कोशिश की और सुप्रीम कोर्ट पर सवाल उठाया कि वह तय नहीं कर सकते हैं कि कौन भारतीय है। इसके बाद आज वह चुनाव आयोग की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। अगर आप चुनाव आयोग या सुप्रीम कोर्ट पर हमला कर रहे हैं तो सीधे-सीधे लोकतंत्र पर हमला कर रहे हैं।

admin

Related Posts

इजरायल का विवादित फैसला: सोमालीलैंड में राजनयिक प्रतिनिधि नियुक्ति पर 16 मुस्लिम देशों ने जताया विरोध

यरुशलम कतर, सऊदी अरब, मिस्र और तुर्की सहित 16 अरब और इस्लामिक देशों के विदेश मंत्रियों ने शनिवार, 18 अप्रैल 2026 को दोहा में एक संयुक्त बयान जारी कर सोमालीलैंड…

चुनाव प्रचार के दौरान PM मोदी ने लिया झालमुड़ी का स्वाद, बोले—‘भाई, कितने की है?’

बिष्णुपुर. पश्चिम बंगाल में ताबड़तोड़ चुनावी रैलियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्थानीय लोकप्रिय स्ट्रीट फूड झालमुड़ी का आनंद लिया। पुरुलिया, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर और बिष्णुपुर में लगातार चार रैलियों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पंजाब का तूफानी हमला! लखनऊ के सामने रखा पहाड़ जैसा लक्ष्य, प्रियांश-कोनोली शतक से चूके

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 4 views
पंजाब का तूफानी हमला! लखनऊ के सामने रखा पहाड़ जैसा लक्ष्य, प्रियांश-कोनोली शतक से चूके

आखिरी ओवर तक चला थ्रिल! कोलकाता ने राजस्थान को हराकर IPL 2026 में दर्ज की पहली जीत

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 4 views
आखिरी ओवर तक चला थ्रिल! कोलकाता ने राजस्थान को हराकर IPL 2026 में दर्ज की पहली जीत

BCCI का अहम निर्णय, अगरकर का कार्यकाल 2027 तक वर्ल्ड कप के लिए होगा जारी

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 4 views
BCCI का अहम निर्णय, अगरकर का कार्यकाल 2027 तक वर्ल्ड कप के लिए होगा जारी

IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 4 views
IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर

आज हो सकता है KKR का IPL 2026 से बाहर होना, एक और हार से होगा सफाया

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 5 views
आज हो सकता है KKR का IPL 2026 से बाहर होना, एक और हार से होगा सफाया

आरसीबी की हार में 5 विलेन का हाथ, स्टार खिलाड़ी ने फैंस का दिल तोड़ा

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 2 views
आरसीबी की हार में 5 विलेन का हाथ, स्टार खिलाड़ी ने फैंस का दिल तोड़ा