जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड में सीरीज के दौरान नंबर एक गेंदबाज होने के मानकों पर खरे नहीं उतरे: इरफान पठान

नई दिल्ली 
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टेस्ट सीरीज में सिर्फ तीन मैच खेले थे। कार्यभार प्रबंधन के कारण दो टेस्ट मैचों में जसप्रीत बुमराह नहीं खेले थे। तीन टेस्ट खेलने के बावजूद वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज रहे। हालांकि सीरीज के दौरान वह कुछ पारियों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके और विकेट लेने के लिए जूझते नजर आए और इसी वजह से भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने कहा है कि जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड में सीरीज के दौरान नंबर एक गेंदबाज होने के मानकों पर खरे नहीं उतरे।
 
पूर्व भारतीय क्रिकेटर से कमेंटेटर बने इरफान पठान ने कहा है कि जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड में सीरीज के दौरान नंबर एक गेंदबाज होने के मानकों पर खरे नहीं उतरे। जसप्रीत बुमराह ने पांच मैचों की टेस्ट के तीन मैच में 5 पारियों में 14 विकेट लिए। बुमराह ने तीन टेस्ट में 119.4 ओवर डाले। चौथे टेस्ट में मैनचेस्टर में उन्होंने अपने करियर में पहली बार 100 से ज्यादा रन दिए। इरफान ने कहा कि भले ही उनका नाम सम्मान बोर्ड पर दर्ज हो गया, लेकिन वह नंबर एक गेंदबाज की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए।

इरफान पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ''ईमानदारी से कहूं तो जब वह खेलते हैं, तो उन्होंने प्रदर्शन किया है। उन्होंने पांच विकेट हॉल लिया और उसका नाम लॉर्ड्स के सम्मान बोर्ड पर दर्ज हो गया। लेकिन जब आप नंबर वन गेंदबाज हो, उनसे नंबर एक लेवल के प्रदर्शन की उम्मीद की जाती है और मुझे लगता है कि वह उस पर खरा नहीं उतर पाए।"

उन्होंने आगे कहा, ''मैच के दौरान कुछ पल ऐसे थे, जब छठे ओवर की जरूरत थी, मैंने ये कमेंट्री के दौरान ये भी कहा। जो रूट को उन्होंने 11 बार आउट किया और लॉर्ड्स टेस्ट में बुमराह ने पांच ओवर डाले, बस एक और ओवर, छठा, और जोर लगाया जा सकता था। मुझे लगा कि उन्होंने वहां थोड़ा संयम बरता। कुछ चुनिंदा विकल्प भी थे, जिनके मैं हमेशा से खिलाफ रहा हूं, और वो भी साफ दिख रहा था।''

बुमराह की गैरमौजूदगी में सिराज ने दमदार प्रदर्शन किया। इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी टेस्ट में भारत को छह रन से जीत दिलाकर सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराने में अहम भूमिका निभाने वाले सिराज ने आखिरी मैच में नौ और सीरीज में 23 विकेट लिये। उन्होंने पांच टेस्ट में 185.3 ओवर डाले।

  • admin

    Related Posts

    सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

    अहमदाबाद अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कांटे की टक्कर में दक्षिण अफ्रीका ने डबल सुपर ओवर में अफगानिस्तान को हरा दिया है। दोनों टीमों ने 20-20 ओवर के खेल…

    सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

      नई दिल्ली टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा को पेट में इन्फेक्शन के कारण सोमवार को दिल्ली के एक फोर्टिस अस्तपताल में भर्ती कराया गया है. कल (मंगलवार)  रात…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

    • By admin
    • February 11, 2026
    • 2 views
    सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

    सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

    • By admin
    • February 11, 2026
    • 0 views
    सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 3 views
    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

    BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 0 views
    BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

    टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

    पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 3 views
    पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!